कृषि पर आधारित प्रश्नोत्तरी

0
32
कृषि पर आधारित प्रश्नोत्तरी

कृषि पर आधारित प्रश्नोत्तरी:-इस आर्टिकल में आज SSCGK आप से कृषि पर आधारित प्रश्नोत्तरी के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। इससे पहले आर्टिकल में आप भारत की प्रमुख फसलें के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

कृषि पर आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.1. खरीफ की फसल क्या होती है?

Ans.-वे फसलें जो जुलाई के महीने में बोई जाती है और अक्टूबर में काट ली जाती है, उन्हें खरीफ की फसलें कहा जाता है।

Q.2. खरीफ की फसलें कौन-कौन सी होती हैं?

Ans.- चावल,ज्वार बाजरा , मक्का, तिल।

Q.3.रबी की फसल क्या होती है?

Ans.-वे फसलें जो अक्टूबर के महीने में बोई जाती है और अप्रैल में काट ली जाती हैं, उन्हें रबी की फसलें कहते हैं।

Q.4. रबी की फसल कौन-कौन सी होती हैं?

Ans.-गेहूं, चना, जौं, मटर, सरसों, आलू आदि।

Q.5. जायद की फसलें क्या होती हैं?

Ans.-वे फसलें जो रबी और खरीफ की फसल के बीच तैयार की जाती हैं, उन्हें जायद की फसलें कहा जाता है।

Q.6. जायद की फसलें कौन-कौन सी होती हैं?

Ans.-खीरा, खरबूजा, ककड़ी, तरबूज आदि।

Q.7.भारत में कृषि सबसे अधिक किस पर निर्भर होती है?

Ans.-वर्षा पर।

Q.8. नकदी फसलों के नाम लिखो।

Ans.-चावल।

Q.9. भारत में सबसे अधिक कौन सी फसल उगाई जाती है?

Ans.-धान।

Q.10. भारत का सबसे अधिक खाद्यान्न उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है?

Ans.-उत्तर प्रदेश

Agriculture based Question Answers:-

Q.11. हरित क्रांति का जनक किसे माना जाता है?

Ans.-डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को।

Q.12. भारत में हरित क्रांति की शुरुआत कब हुई?

Ans.-1967-68 में।

Q.13. हरित क्रांति का मुख्य उद्देश्य क्या था?

Ans.-खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता लाना।

Q.14. भारत में किस क्षेत्र को ‘चावल का कटोरा’ कहा जाता है?

Ans.-कृष्णा और गोदावरी के क्षेत्र को।

Q.15.हरित क्रांति की फसल पर सबसे अधिक उपयोगी रही?

Ans.-गेहूं व चावल।

Q.16. भारत के किस राज्य को ‘भारत का धान्य भंडार’ कहा जाता है?

Ans.-पंजाब।

Q.17. विश्व में फलों के उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है?

Ans.-दूसरा

Q.18. नीली क्रांति का संबंध किस उद्योग से है?

Ans.-मत्स्य क्रांति से।

Q.19. श्वेत क्रांति का संबंध किस उद्योग से है?

Ans.-दुग्ध उत्पादन से।

Q.20.सुनहरी क्रांति किस फसल से संबंध रखती है?

Ans.-बागवानी एवं शहद उत्पादन से।

कृषि पर आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.21. गोल क्रांति किसके लिए चलाई गई थी?

Ans.-उत्पादन के लिए

Q.22.सब्जी उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

Ans.-दूसरा।

Q.23. गुलाबी क्रांति का संबंध किससे है?

Ans.-झींगा मछली के उत्पादन से।

Q.24. नीलगिरी के पहाड़ी क्षेत्रों में कौन सी फसल उगाई जाती है?

Ans.-कॉफी की।

Q.25.भारत में राष्ट्रीय रसदार फल अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है?

Ans.-नागपुर में।

Q.26.भारत का कौन सा शहर अंगूरों की खेती के लिए प्रसिद्ध है?

Ans.-नासिक

Q.27.भारत के किस राज्य में सबसे अधिक मूंगफली का उत्पादन होता है?

Ans.-गुजरात में

Q.28.भारत के किस राज्य में गेहूं की खेती नहीं होती है?

Ans.-तमिलनाडु में

Q.29.भारत में चावल का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?

Ans.-पश्चिम बंगाल में।

Q.30.भारत में कुल कार्यशील जनसंख्या का कितने प्रतिशत भाग कृषि में लगा हुआ है?

Ans.-64.5%

कृषि पर आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.31. किस फसल की कटाई व बुवाई में सबसे अधिक समय लगता है?

Ans.-गन्ना।

Q.32. मक्का की खेती किस मौसम में की जाती है?

Ans.-खरीफ के मौसम में।

Q.33.दुग्ध उत्पादन में श्वेत क्रांति लाने का श्रेय किसे दिया जाता है?

Ans.-डॉ. वर्गीज कुरियन को।

Q.34.भारत में केंद्रीय शुष्क भूमि खेती अनुसंधान कहां स्थित है?

Ans.-हैदराबाद में

Q.35. तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना कब हुई थी?

Ans.-1986 में

Q.36.वर्तमान में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि व सब क्षेत्र का योगदान कितना है?

Ans.-13.67%

Q.37. मूंगफली के दाने में वसा का औसत कितने प्रतिशत होता है?

Ans.-70%

Q.38. विश्व में दुग्ध उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है?

Ans.-पहला

Q.39.स्वच्छ जलीय मछली का उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है?

Ans.-पश्चिम बंगाल

Q.40.दलहन उत्पादन में भारत का कौन सा राज्य सबसे आगे है?

Ans.-राजस्थान

कृषि पर आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.41. भारत में सर्वोत्तम चाय कहां पैदा की जाती है?

Ans.-दार्जिलिंग में

Q.42.भारत का काजू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?

Ans.-केरल

Q.43. रेश वाली तीन फसलों के नाम लिखो।

Ans.-कपास, जूट, सन

Q.44.कौन सी फसल के लिए पानी की अधिकता आवश्यक है, लेकिन जमाव नहीं?

Ans.-चाय

Q.45.तंबाकू के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

Ans.-तीसरा

Q.46.भारत का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक राज्य कौन सा है?

Ans.-मध्य प्रदेश

Q.47.भारत में लंबे रेशे के कपास का आयात मुख्यतः किस देश से किया जाता है?

Ans.-संयुक्त राज्य अमेरिका से

Q.48.नारियल उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

Ans.-प्रथम

Q.49.शुष्क भूमि के लिए सबसे अच्छी फसल कौन सी है?

Ans.-मूंगफली

Q.50. झूम क्या है?

Ans.-कृषि करने का एक तरीका।

कृषि पर आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.51.किस नदी क्षेत्र में जूट की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है?

Ans.-हुगली नदी क्षेत्र में।

Q.52.हरित क्रांति के फलस्वरूप देश में कुल खाद्यान्न में किस की उत्पादकता में कमी आई?

Ans.-दलहन एवं मोटा अनाज

Q.53. केसर सबसे अधिक मात्रा में कहां पैदा किया जाता है?

Ans.-कश्मीर में

Q.54. भारत में कितने प्रतिशत भाग पर चरागाह हैं?

Ans.-4% भाग पर

Q.55. भारत में वन से भरी भूमि का प्रतिशत कितना है?

Ans.-21%

Q.56.किस समिति ने कृषि जोतों पर कर लगाने की संस्तुति की?

Ans.-राज समिति ने।

Q.57.कृषि को उद्योग का दर्जा देने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?

Ans.-महाराष्ट्र।

Q.58. भारत के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर खेती होती है?

Ans.-51% भाग पर।

Q.59. नकदी फसल किसे कहते हैं?

Ans.-वे फसलें जो व्यापार के उद्देश्य से किसानों द्वारा की जाती है, नगदी फसलें कहलाती है।

Q.60. प्रमुख नकदी फसलों के नाम लिखो।

Ans.-कपास, गन्ना, तंबाकू, जूट।

कृषि पर आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.61.बंजर भूमि तथा बिना प्रयोग की भूमि का प्रतिशत भारत में कितना है?

Ans.-24%

Q.62.हरित क्रांति का सबसे अधिक प्रभाव किस फसल पर पड़ा?

Ans.-गेहूं और चावल पर

Q.63.देश में कुल कृषि योग्य भूमि के कितने प्रतिशत भाग पर गेहूं की खेती की जाती है?

Ans.-15% भाग पर।

Q.64.तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना कब हुई थी?

Ans.-1986 ईस्वी में।

Q.65.भारत यूरिया के मामले में कितना आत्मनिर्भर है?

Ans.-100%

Q.66.प्राकृतिक रबड़ में भारत का कौन सा राज्य प्रथम स्थान पर है?

Ans.-केरल।

Q.67.नासिक की खेती के लिए प्रसिद्ध है?

Ans.-अंगूर की

Q.68.विश्व में प्राकृतिक रबड़ के उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है

Ans.-चौथा

Q.69.भारत में सबसे अधिक रेशम कहां पैदा होता है?

Ans.-कर्नाटक राज्य

Q.70. भारत किस उर्वरक का पूरी तरह से आयात करता है?

Ans.-पोटैशियम

Q.71.विश्व में भारत का किसके उत्पादन में पहला स्थान है?

Ans.-आम, चीकू, नींबू, केला, नारियल काली मिर्च, अदरक, हल्दी आदि।

Q.72.सब्जियों और फलों के उत्पादन में विश्व में भारत का कौन सा स्थान है?

Ans.-दूसरा।