ग्रह की परिभाषा एवं इनकी संख्या

0
117
ग्रह की परिभाषा एवं इनकी संख्या
ग्रह की परिभाषा एवं इनकी संख्या

ग्रह की परिभाषा एवं इनकी संख्या: इस आर्टिकल में आज SSCGK आपसे ग्रह की परिभाषा एवं इनकी संख्या के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। इससे पहली पोस्ट में आप सौरमंडल किसे कहते हैं के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

ग्रह की परिभाषा एवं इनकी संख्या:-

ब्रह्माण्ड या अन्तरिक्ष में बहुत सारे रहस्य छिपे हुए है| पुराने समय से ही हमारे ऋषि महात्मा और वैज्ञानिक ब्रह्माण्ड के रहस्यों की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए है| लेकिन पूरी तरह से अभी भी हमे ब्रह्माण्ड के विषय में बहुत सारी जानकारी हासिल करनी शेष है|

मानव रहस्यों की खोज करने के उद्देश्य से मंगल ग्रह तक भी अपनी पहुंच बना चुका है| हमारे देश के वैज्ञानिक बहुत अधिक समय से मंगल ग्रह पर जीवन होने की कल्पना करते आ रहें है| भारतवर्ष का इसरो नामक प्रमुख संस्थान इस दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।

ग्रह की परिभाषा एवं इनकी संख्या:-

क्या आपको ग्रहों जानकारी है अर्थात क्या आप जानते हैं कि ग्रह क्या होते हैं? यदि नहीं तो आइए, इस लेख के माध्यम से हम जानते हैं कि ग्रह किसे कहते है? इसके अतिरिक्त हम यह भी जानने का प्रयास करेंगे कि ग्रहों और तारों में क्या अन्तर होता है?| इनकी जानकारी के साथ-साथ ही हम ब्रह्माण्ड के कुछ ओर रोचक तथ्यों के बारे में भी आप को इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से बताएंगे|

Grah Ki paribhasha evm Inki Sankhya:-

Planet  शब्द लैटिन भाषा से लिया गया शब्द है जिसका अर्थ होता है- इधर उधर घूमने वाला| सौर मंडल के ग्रह भी निरंतर घूमते रहते हैं|

उन खगोलीय पिंडों को ग्रह कहते है, जो अपने अक्ष पर घूमने के साथ- साथ अपनी निश्चित कक्षाओं में सूर्य के चारों ओर घूमते रहते है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन ग्रहों का अपना खुद का कोई प्रकाश नहीं होता है, बल्कि ये तो सूर्य के प्रकाश से चमकते रहते हैं।

कुछ ग्रह हमारे बहुत नजदीक हैं तथा ये सितारों की तरह टिमटिमाते नहीं हैं। इन ग्रहों की अपनी एक निश्चित कक्षा होती है।ये कभी भी अन्य ग्रहों की कक्षा में प्रवेश नहीं करते तथा इनकी अपनी एक निश्चित कक्षा होती है।

ग्रह की परिभाषा एवं इनकी संख्या:-

इस प्रकार आप यह अच्छी तरह जान गए होंगे कि वे खगोलीय पिण्ड जो सूर्य के चारों ओर एक निश्चित कक्षा में परिक्रमा करते हैं, ग्रह कलाहते है ।इस प्रकार हम यह भी कह सकते हैं, कि किसी तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं।  हमारे सौर मण्डल में सूर्य भी एक तारा ही है| सौर मण्डल के सभी ग्रहों के अंदर बड़े पैमाने पर अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति होती है।

ग्रह की परिभाषा एवं इनकी संख्या:-

वर्तमान समय में सौर मंडल में आठ ग्रह हैं ,जो सूर्य के चारों ओर चक्र लगाते हैं। ग्रह की नई संकल्पना/नियम ने प्लूटो(यम) को ग्रह  की श्रेणी से निकाल कर बौने ग्रह की श्रेणी में रख दिया है| जैसा कि आप जानते ही हैं कि सूर्य हमारे सौर मंडल के केंद्र में स्थित है। इन 8 ग्रहों को दोनों श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है-आंतरिक ग्रह और बाहरी ग्रह।

सौर मंडल में आठ ग्रह हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं –

  1. बुध(MERCURY)
  2. शुक्र(VENUS)
  3. पृथ्वी(EARTH)
  4. मंगल(MARS)
  5. बृहस्पति(JUPITER)
  6. शनि(SATURN)
  7. अरुण(URENUS)
  8. वरुण(NAPTUNE)

ग्रह की परिभाषा एवं इनकी संख्या:-


आइये जानते हैं, ग्रहों से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य-

Q.सौरमंडल में ग्रहों की कुल कितनी संख्या है?

Ans.- सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं‌ |

Q.आंतरिक ग्रह कौन से हैं?

Ans.-आंतरिक ग्रह बुध, शुक्र, पृथ्वी व मंगल हैं|

Q.बाहरी ग्रह कौन से हैं?

Ans.-बृहस्पति, शनि, अरुण तथा वरुण ग्रह।

Q.ग्रह किसे कहते हैं?

Ans.- ब्रह्माण्ड के अंदर सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंडो को ग्रह कहा जाता है|

Q.किस ग्रह को जल ग्रह कहा जाता है?

Ans.- पृथ्वी को जल ग्रह कहा जाता है|

Q.तारों और ग्रहों में क्या अंतर है?

Ans.- तारों का स्वयं  का प्रकाश होता है जबकि ग्रहों का स्वयं  का प्रकाश नहीं होता|

Q.किस ग्रह को लाल ग्रह कहा जाता है?

Ans.-लाल ग्रह मंगल ग्रह को कहा जाता है|

Q.कौन-सा ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक है?

Ans.-बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक है|

ग्रह की परिभाषा एवं इनकी संख्या:-

Q.कौन-सा ग्रह सूर्य से सबसे दूर स्थित है?

Ans.- सूर्य से सबसे दूर वरुण ग्रह  है|

Q.कौन-सा ग्रह धरती के सबसे समीप है?

Ans.- शुक्र ग्रह धरती के सबसे समीप है|

Q.कौन-सा ग्रह सबसे बड़ा है?

Ans.-सबसे बड़ा ग्रह ब्रहस्पति है|

Q.सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?

Ans.-बुध हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है|

Q.लेटा हुआ ग्रह किसे कहते हैं?

Ans.- लेटा हुआ ग्रह अरुण ग्रह को  कहा जाता है|

Q.ग्रह और गृह में क्या अंतर है?

Ans.-ग्रह- ग्रह खगोलीय पिण्ड हैं जो सूर्य के गीर्ध चक्कर लगाते हैं|

गृह- गृह घर को कहते हैं|

Q.किस ग्रह को नीला ग्रह कहा जाता?

Ans.- पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है|

Q.कौन-सा ग्रह सबसे चमकीला है?

Ans.- शुक्र ग्रह सबसे चमकीला ग्रह है|

Q.किस ग्रह को बौना ग्रह कहा जाता है?

> हमारे सौरमंडल में पांच बौने ग्रह हैं|

> माकेमाके, एरिसप्लूटो, सीरीस तथा हउमेया को बौना ग्रह कहा जाता है

ग्रह किसे कहते हैं:-

निष्कर्ष के रूप में हम यह कह सकते है कि ब्रह्माण्ड के अंदर सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंडो को ग्रह कहा जाता है| खगोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मंडल में  कुल आठ ग्रह है| इनके नाम इस प्रकार से  बुध, शुक्र, , पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेप्चून है|