द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य

0
76
द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य
द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य

द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य:- इस आर्टिकल में SSCGK आज आपसे द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

इससे पहले आर्टिकल में आप Adjectives Meaning and Examples के बारे में पहले ही पढ़ चुके हैं।

द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य :-

इस  युग को जागरण सुधार काल के नाम से भी जाना जाता है| 1900 ई. से 1918. तक के समय को द्विवेदी युग के नाम से जाना जाता है।पं.महावीर प्रसाद द्विवेदी जी का हिंदी साहित्य में योगदान एक सर्जन के रूप में उतना नहीं है, जितना कि एक विचारक दिशा निर्देशक, चिंतक एवं नियामक के रूप में है। उनकी प्रेरणा से हिंदी के अनेक कवि सामने आए जो उनके आदर्शों को लेकर आगे बढ़े। उनकी विचारधारा का पल्लवन करते हुए, इन कवियों ने एक ओर नवीन काव्य धारा का श्रीगणेश करते हुए भारतेंदु कालीन समस्या पूर्ति, रीति निरूपण से हिंदी कविता को मुक्त किया, तो दूसरी ओर खड़ी बोली को काव्य भाषा के रूप में प्रतिष्ठित कर दिया। भाषा परिष्कार एवं संस्कार का जो कार्य द्विवेदी युग में हुआ सदैव स्मरणीय रहेगा।

द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य फॉर एसएससी :-

हिंदी साहित्य में  द्विवेदी युग का नामकरण आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की गरिमामंडित व्यक्तित्व को केंद्र में रखकर किया गया। उन्होंने सरस्वती पत्रिका के संपादक के रूप में हिंदी जगत की महान सेवा की और हिंदी साहित्य की दिशा एवं दशा को बदलने में अभूतपूर्व योगदान दिया। महावीर प्रसाद द्विवेदी सन 1930 में सरस्वती’ पत्रिका’ के संपादक बने। उन्होंने इस पत्रिका के माध्यम से कवियों को काव्य भाषा के रूप में ब्रजभाषा का त्याग कर खड़ी बोली का प्रयोग करने का सुझाव दिया ताकि गद्य और पद्य की भाषा एक हो सके। हिंदी काव्य साहित्य में उनके अभूतपूर्व  योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य एच एस एस सी  :-

द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य पर आधारित प्रश्न उत्तर:-

प्रश्न 1.-खड़ी बोली हिंदी को काव्य भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने का श्रेय किसे दिया जाता है?

(क) श्रीधर पाठक

(ख) मैथिलीशरण गुप्त

(ग) अयोध्या सिंह उपाध्याय

(घ) महावीर प्रसाद द्विवेदी

उत्तर- (घ) महावीर प्रसाद द्विवेदी

 

प्रश्न 2.-समस्या पूर्ति’ किस काल की कविता में प्रचलित थी?

(क) भारतेंदु युग

(ख) द्विवेदी युग

(ग) छायावादी युग

(घ) प्रयोगवादी युग

उत्तर- (क) भारतेंदु युग

 

प्रश्न 3.-निम्नलिखित में से किस कृति को अंग्रेज सरकार ने देशभक्ति पूर्ण रचनाओं के लिए प्रतिबंधित कर दिया था?

(क) राष्ट्र भारती

(ख) स्वदेशी कुंडल

(ग) भारत भारती

(घ) राष्ट्रीय वीणा

उत्तर- (ग) भारत भारती

 

प्रश्न 4.-अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी।

 आंचल में है दूध और आंखों में पानी।।’’

ये पंक्तियां किस काव्य कृति की हैं?

(क) साकेत

(ख) यशोधरा

(ग) पंचवटी

(घ) द्वापर

उत्तर- (ख) यशोधरा

 

प्रश्न 5.-‘साकेत’ की रचना का मूल उद्देश्य क्या था?

(क) देश प्रेम

(ख) उर्मिला को महत्व देना

(ग) राम कथा का चित्रण

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (ख) उर्मिला को महत्व देना

 

प्रश्न 6.-“त्याग बिना निष्प्राण प्रेम है, करो प्रेम पर प्राण निछावर”-यह पंक्ति किस कवि की हैं?

(क) मैथिलीशरण गुप्त

(ख) रामनरेश त्रिपाठी

(ग) गया प्रसाद शुक्ल स्नेही

(घ) माखनलाल चतुर्वेदी

उत्तर- (ख) रामनरेश त्रिपाठी

द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य  यू पी एस सी  :-

प्रश्न 7.-‘हल्दीघाटी’ नामक काव्य के रचयिता इनमें से कौन है?

(क) श्याम नारायण पांडेय

(ख) रामनरेश त्रिपाठी

(ग) मुकुटधर पांडे

(घ) श्रीधर पाठक

उत्तर- (क) श्याम नारायण पांडेय

 

प्रश्न 8.-‘पुष्प की अभिलाषा’ नामक कविता के रचयिता कौन है?

(क) मैथिलीशरण गुप्त

(ख) बालकृष्ण शर्मा नवीन

(ग) माखनलाल चतुर्वेदी

(घ) गोपाल शरण सिंह ‘नेपाली’

उत्तर- (ग) माखनलाल चतुर्वेदी

 

प्रश्न 9.-किस कवि को ‘एक भारतीय आत्मा’ उपनाम से जाना जाता था?

(क) रामनरेश त्रिपाठी

(ख) बालकृष्ण शर्मा नवीन

(ग) मैथिलीशरण गुप्त

(घ) माखनलाल चतुर्वेदी

उत्तर- (घ) माखनलाल चतुर्वेदी

 

प्रश्न 10.’स्वदेशी कुंडल’ नामक काव्य संग्रह की रचना करने वाले कवि का नाम बताइए।

(क) रामचरित उपाध्याय

(ख) राय देवी प्रसाद ‘पूर्ण’

(ग) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

(घ) गया प्रसाद शुक्ल स्नेही

उत्तर- (ख) राय देवी प्रसाद ‘पूर्ण’

 

प्रश्न 11.-‘झांसी की रानी चित्र कविता के रचयिता का नाम बताइए।

(क) बालकृष्ण शर्मा नवीन

(ख) माखनलाल चतुर्वेदी

(ग) सुभद्रा कुमारी चौहान

(घ) जगन्नाथ प्रसाद मिलिंद

उत्तर- (ग) सुभद्रा कुमारी चौहान

 

प्रश्न 12.-‘प्रभा’ और ‘प्रताप’ नामक पत्रिकाओं का संपादन संपादन किस कवि ने किया?

(क) सियारामशरण गुप्त

(ख) बालकृष्ण शर्मा नवीन

(ग) माखनलाल चतुर्वेदी

(घ) गया प्रसाद शुक्ल स्नेही

उत्तर- (ख) बालकृष्ण शर्मा नवीन

द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य :-

प्रश्न 13.-निम्नलिखित कृतियों एवं कृतिकारों की सूची सुमेलित कीजिए-

    कृति का नाम           कृतिकार का नाम

  1. कश्मीर सुषमा  (a) श्याम नारायण ‘पांडेय’
  2. हिंडोला   (b) श्रीधर पाठक
  3. हृदय तरंग  (c) जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’
  4. जौहर (d) सत्यनारायण ‘कविरत्न’

       1    2   3   4

(क) b   c   d   a

(ख) c   a   b   d

(ग) d   a   c   b

(घ) b   c   a   d

उत्तर- (क) b   c   d   a

 

प्रश्न 14.-दिनकर जी ने ‘काम अध्यात्म’ का निरूपण किस कृति में किया है?

(क) रेणुका

(ख) रश्मिरथी

(ग) उर्वशी

(घ) हारे को हरिनाम

उत्तर- (ग) उर्वशी

 

प्रश्न 15.-निम्नलिखित में से कौन सी रचना दिनकर जी की है?

(क) रसवंती

(ख) मुकुल

(ग) रश्मिरथी

(घ) पाथेय

उत्तर- (क) रसवंती

 

प्रश्न 16.-क्वासी के रचयिता कवि का नाम बताइए।

(क) मैथिलीशरण गुप्त

(ख) बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’

(ग) माखनलाल चतुर्वेदी

(घ) रामधारी सिंह ‘दिनकर’

उत्तर- (ख) बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’

 

प्रश्न 17.- द्विवेदी युगीन काव्य का एक अन्य नाम क्या है?

(क) नवजागरण सुधार काल

(ख) स्वच्छंदतावाद

(ग) राष्ट्रीयता वादी काल

(घ) कोई नहीं

उत्तर- (क) नवजागरण सुधार काल

 

प्रश्न 18.-‘इतिवृत्तात्मकता’ इन में से किस युग की कविता की प्रमुख विशेषता है?

(क) छायावाद

(ख) भारतेंदु युग

(ग) द्विवेदी युग

(घ) प्रगतिवाद

उत्तर- (ग) द्विवेदी युग

द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य :-

प्रश्न 19.-निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित कीजिए-

     कृति का नाम               कृतिकाकार नाम

  1. हम विषपायी जनम के ‌(a) दिनकर
  2. मौर्य विजय (b) मैथिलीशरण गुप्त
  3. पंचवटी (c) बालकृष्ण शर्मा नवीन
  4. कुरुक्षेत्र (d) सियारामशरण गुप्त

      1     2    3   4

(क) b    c    a   d

(ख) d   c   a   b

(ग) c   d   b   a

(घ) a   b   c   d

उत्तर- (ग) c   d    b   a

 

प्रश्न 20.-निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित कीजिए-

    कृति का नाम             कृतिकार का नाम

  1. विष्णु प्रिया (a) माखनलाल चतुर्वेदी
  2. हिमकिरीटनी  (b) मैथिलीशरण गुप्त
  3. परशुराम की प्रतीक्षा (c) जगन्नाथदास रत्नाकर
  4. हिंडोला (d) रामधारी सिंह दिनकर

       1   2   3   4

(क) a   b   c   d

(ख) d   b   c   a

(ग) d   c   b   a

(घ) b   a   d   c

उत्तर- (घ) b   a   d   c

 

प्रश्न 21.-आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने द्विवेदी युग के किस कवि को ‘छायावाद का प्रवर्तक’ माना है?

(क) मुकुटधर पांडेय

(ख) लोचन प्रसाद पांडेय

(ग) श्रीधर पाठक

(घ) रूप नारायण पांडेय

उत्तर- (क) मुकुटधर पांडेय

 

प्रश्न 22.-गया प्रसाद शुक्ल ‘स्नेही’ जी राष्ट्रप्रेम की कविताएं किस उपनाम से लिखा करते थे?

(क) शंकर

(ख) त्रिशूल

(ग) स्नेही

(घ) कोई नहीं

उत्तर- (ख) त्रिशूल

 

प्रश्न 23.-‘सुकवि’ नामक पत्रिका का संपादन इनमें से कौन करता था?

(क) राय प्रसाद देवी ‘पूर्ण’

(ख) रामचरित उपाध्याय

(ग) गया प्रसाद शुक्ल ‘स्नेही’

(घ) माखनलाल चतुर्वेदी

उत्तर- (ग) गया प्रसाद शुक्ल ‘स्नेही’

 

प्रश्न 24.-हिंदी का कौन सा कवि ‘जकी’ उपनाम से उर्दू में कविता लिखता था?

(क) जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’

(ख) गया प्रसाद शुक्ल स्नेही

(ग) श्रीधर पाठक

(घ) मुकुटधर पांडेय

उत्तर- (क) जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’

द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य :-

प्रश्न 25.-निम्नलिखित में से कौन सी कृति मैथिली शरण गुप्त द्वारा कृत नाट्य रचना है?

(क) तिलोत्तमा

(ख) जयद्रथ वध

(ग) चित्राधार

(घ) द्वापर

उत्तर- (क) तिलोत्तमा

 

प्रश्न 26.-गोल्ड स्मिथ के ‘डिजर्टेड विलेज’ का हिंदी एंड अनुवाद ‘ऊज़ड़’ ग्राम नाम से हिंदी के किस कवि ने किया था?

(क)मैथिलीशरण गुप्त

(ख) श्रीधर पाठक

(ग) रामनरेश त्रिपाठी

(घ) गोपाल शरण सिंह

उत्तर- (ख) श्रीधर पाठक

 

प्रश्न 27.-इनमें से कौन सा कवि राष्ट्रीय चेतना का कवि नहीं है?

(क)मैथिलीशरण गुप्त

(ख) माखनलाल चतुर्वेदी

(ग) जगन्नाथदास रत्नाकर

(घ) बालकृष्ण शर्मा नवीन

उत्तर- (ग) जगन्नाथदास रत्नाकर

 

प्रश्न 28.-द्विवेदी युग के कवि का नाम बताइए जिसने अपना समस्त काव्य ब्रज भाषा में लिखा है?

(क) मैथिलीशरण गुप्त

(ख) अयोध्या सिंह उपाध्याय

(ग) जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’

(घ) गया प्रसाद शुक्ल ‘स्नेही’

उत्तर- (ग) जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’

 

प्रश्न 29.-आधुनिक काल में लिखा गया खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य कौन सा है?

(क) साकेत

(ख) प्रियप्रवास

(ग) कामायनी

(घ) उर्वशी

उत्तर- (ख) प्रियप्रवास

 

प्रश्न 30.-महावीर प्रसाद द्विवेदी किस छद्म नाम से अपनी रचनाएं सरस्वती में छापते थे?

(क) त्रिशूल

(ख) भुजंग भूषण भट्टाचार्य

(ग) हनुमान

(घ) अनामदास

उत्तर- (ख) भुजंग भूषण भट्टाचार्य

द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य :-

प्रश्न 31.-इनमें से द्विवेदी मंडल का कवि कौन सा नहीं है?

(क) मैथिलीशरण गुप्त

(ख) अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध

(ग) मुकुटधर पांडेय

(घ) बालकृष्ण शर्मा नवीन

उत्तर- (घ) बालकृष्ण शर्मा नवीन

 

 प्रश्न 32.-खड़ी बोली के उस महाकाव्य का नाम बताइए जिसने राधा कृष्ण का युग अनुरूप परिवर्तन कर दिया गया है?

(क) वैदेही वनवास

(ख) कृष्णायन

(ग) प्रियप्रवास

(घ)  उद्धव शतक

उत्तर- (ग) प्रियप्रवास

 

प्रश्न 33.- द्विवेदी युग का कौन सा कवि  ‘ब्रज कोकिल’  के नाम से जाना जाता था?

(क) मैथिलीशरण गुप्त

(ख) सत्यनारायण ‘कवि रत्न’

(ग) श्रीधर पाठक

(घ) जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’

उत्तर- (ग) श्रीधर पाठक

 

प्रश्न 34.-इनमें से कौन सी कृति 1931 ईस्वी में प्रकाशित हुई है?

(क) भारत भारती

(ख) यशोधरा

(ग) द्वापर

(घ) साकेत

उत्तर- (क) भारत भारती

 

प्रश्न 35.-निम्नलिखित में से भ्रमरगीत परंपरा का ग्रंथ कौन सा नहीं है?

(क) साकेत

(ख) प्रियप्रवास

(ग) उद्धव शतक

(घ) भ्रमर दूत

उत्तर- (घ) भ्रमर दूत

 

प्रश्न 36.-‘कश्मीर सुषमा’ नामक ग्रंथ के रचयिता कौन हैं?

(क) रामनरेश त्रिपाठी

(ख) श्रीधर पाठक

(ग) मुकुटधर पांडेय

(घ) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

उत्तर- (ख) श्रीधर पाठक

द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य :-

प्रश्न 38.-रोमानी भाव बोध के कवियों को किस नाम से पुकारा जाता है?

(क) छायावादी कवि

(ख) रीतिमुक्त कवि

(ग) स्वच्छंदतावादी कवि

(घ) रहस्यवादी कवि

उत्तर- (ग) स्वच्छंदता वादी कवि

 

प्रश्न 39.-निम्नलिखित रचनाओं में से कौन सी रचना अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की नहीं है?

(क) रस कलश

(ख) चुभते चोपदे

(ग) मृत्युंजय

(घ) प्रियप्रवास

उत्तर- (ग) मृत्युंजय

 

प्रश्न 40.-सरस्वती पत्रिका का प्रकाशन कब प्रारंभ हुआ?

(क) 1908 ई.में

(ख) 1912 ई.में

(ग) 1910 ई.में

(घ) 1920 ई.में

उत्तर- (ख) 1912 ई.में

 

प्रश्न 41.-आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने सरस्वती पत्रिका का संपादन कब से प्रारंभ किया?

(क) 1900 ई.

(ख) 1901 ई.

(ग) 1910 ई.

(घ) 1903 ई.

उत्तर- (घ) 1903 ई.

 

प्रश्न 42.-‘भारत भारती’ के रचयिता का क्या नाम है?

(क) माखनलाल चतुर्वेदी

(ख) मैथिलीशरण गुप्त

(ग) गोपाल शरण सिंह

(घ) बाल कृष्ण शर्मा ‘नवीन’

उत्तर- (ख) मैथिलीशरण गुप्त

 द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य :-

प्रश्न 43.-निम्नलिखित में से कौन सी कृति मैथिलीशरण गुप्त की नहीं है?

(क) जयद्रथ वध

(ख) साकेत

(ग) हिम तरंगिणी

(घ) यशोधरा

उत्तर- (ग) हिम तरंगिणी

 

प्रश्न 44.-मैथिलीशरण गुप्त किस युग के कवि हैं?

(क) छायावादी युग

(ख) भारतेंदु युग

(ग) द्विवेदी युग

(घ) प्रगतिवादी युग

उत्तर- (ग) द्विवेदी युग

 

प्रश्न 45.-निम्नलिखित रचनाओं में से कौन सी कृति/ रचना रामनरेश त्रिपाठी की है?

(क) देव सभा

(ख) स्वपन

(ग) द्रोपदी

(घ) प्रियप्रवास

उत्तर- (ख) स्वप्न

 

प्रश्न 46.-निम्नलिखित कवियों में से किस कवि का संबंध चिरगांव (झांसी) से रहा है?

(क)वृंदावनलाल वर्मा

(ख) सियारामशरण गुप्त

(ग) हरिशंकर परसाई

(घ) माखनलाल चतुर्वेदी

उत्तर- (ख) सियाराम शरण गुप्त

 

प्रश्न 47.-निम्नलिखित में से किस कवि का जीवनकाल 1886 – 1964 ई. है?

(क) मैथिलीशरण गुप्त

(ख) अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध

(ग) श्रीधर पाठक

(घ) रामनरेश त्रिपाठी

उत्तर- (क) मैथिलीशरण गुप्त

 

प्रश्न 48.-भारत भारती का रचनाकाल प्रकाशन कब हुआ था?

(क) 1908 ई.

(ख) 1920 ई.

(ग) 1912 ई.

(घ) 1910 ई.

उत्तर- (ग) 1912 ई.

द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य :-

प्रश्न 49.”जिसको न निज गौरव तथा निज देश का अभिमान है।

वह नर नहीं नर पशु निरा है और मृतक समान है।।”

यह काव्य पंक्ति किस कवि की हैं?

(क) गया प्रसाद शुक्ल ‘स्नेही’

(ख) मैथिलीशरण गुप्त

(ग) बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’

(घ) माखनलाल चतुर्वेदी

उत्तर- (क) गया प्रसाद शुक्ल ‘स्नेही’

 

प्रश्न 50.-निम्नलिखित कृतियों एवं कृति कारों की सूचियों को सुमेलित कीजिए-

    कृति का नाम     कृतिकार का नाम

  1. द्वापर (a) गया प्रसाद शुक्ल स्नेही
  2. त्रिशूल तरंग           (b) माखनलाल चतुर्वेदी
  3. रस कलश  (c) मैथिलीशरण गुप्त
  4. हिम किरीटिनी (d) अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध
  5. 2.   3.   4.

(क) d    c    a    b

(ख) c    a    d    b

(ग) c    b    a    d

(घ) b    c    a    d

उत्तर- (ख) c    a    d    b