पदबंध की परिभाषा व उदाहरण

0
108
पदबंध की परिभाषा व उदाहरण
पदबंध की परिभाषा व उदाहरण

पदबंध की परिभाषा व उदाहरण:- आज SSCGK आपसे पदबंध की परिभाषा व उदाहरण के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे ।

इससे पहली  पोस्ट में आप अलंकार की परिभाषा व प्रकार  के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं ।

 पदबंध की परिभाषा व उदाहरण:-

“गद्य में जब एक से अधिक पद मिलकर एक ही व्याकरणिक इकाई का काम करते हैं, तब ऐसे पद समूह को पदबंध कहते हैं।”

जैसे:- लकड़ी की बनी बड़ी अलमारी से मेरी नई ड्रेस निकाल कर लाओ।

पानीपत जाने वाली गाड़ी के आने का समय हो गया है।

उपरोक्त वाक्यों में लकड़ी की बनी बड़ी अलमारी से तथा पानीपत जाने वाली गाड़ी पदबंध के उदाहरण हैं।

पदबंध की परिभाषा व उदाहरण फॉर एसएससी:- 

हिंदी भाषा में पदबंध के प्रकार /भेद:-

पदबंध के पांच भेद होते हैं:-

  1. संज्ञा पदबंध
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. क्रिया पदबंध
  5. क्रिया विशेषण पदबंध

हिंदी भाषा में पदबंध के प्रकार/भेद:-

  1. संज्ञा पदबंध:-गद्य में जब एक से अधिक पद मिलकर संज्ञा का काम करें, तो उसे संज्ञा पदबंध कहते हैं। इसमें संज्ञा शीर्ष पद पर होती है ,जबकि अन्य पदों पर आश्रित होते हैं।

जैसे:-

पुत्र के पास होने की खबर सुनकर पिता खुशी से फूला न समाया।

अमेरिका से आए हुए प्रतिनिधियों को ताज होटल में ठहराया गया।

बारात में आये हुए बारातियों का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया

यह पत्र मैंने इनाम में मिले पेन से लिखा है।

परिश्रम करने वाले छात्र पास (उत्तीर्ण) हो जाएंगे।

परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लड़के को पुरस्कार दिया गया |

ठेले पर सब्जी बेचने वाला आदमी आज नहीं आया|

 

हिंदी भाषा में पदबंध के प्रकार/भेद फॉर HSSC:-

लकड़ी की पुरानी मेज पर तुम्हारी पुस्तक रखी है।

बराबर के कमरे में रहने वाली औरत छत से गिर गयी।

मेरा गढ़ सरनाई में रहने वाला मित्र कल अमृतसर जायेगा |

ठंड से ठिठुरते हुए वृद्ध को मैंने कंबल दिया।

मेरे शिमला वाले मित्र ने मुझे एक कीमती लैपटॉप भेजा है |

उपरोक्त वाक्यों में मोटे काले अक्षरों में छपे अंश संज्ञा पदबंध के उदाहरण हैं।

 

पदबंध की परिभाषा व उदाहरण:-

 

  1. सर्वनाम पदबंध:-गद्य में जब कई पद मिलकर सर्वनाम का काम करें, तो उसे सर्वनाम पदबंध कहते हैं ।

जैसे:-

शेर की तरह दहाड़ ने वाले तुम कांप क्यों रहे हो ?

बाहर से आए छात्रों में कुछ शाकाहारी हैं।

जो लोग परिश्रम करेंगे, वे ही सफल होंगे

गीता पढने वाले आप उपदेश देने के वास्तविक अधिकारी हैं |

हमारे मित्रों में से कोई भी, कार्यक्रम में समय पर नहीं पहुंचा।

दीन दु:खियों के प्रति दया दिखाने वाले आप सचमुच महान हो।

गुलाब की तरह मुस्कुराने वाली आप आज उदास क्यों हो ?

उपरोक्त वाक्यों में मोटे काले अक्षरों में छपे अंश सर्वनाम पदबंध के उदाहरण हैं।

 

पदबंध की परिभाषा व उदाहरण:-

 

  1. विशेषण पदबंध:-गद्य में जहां एक से अधिक पद मिल कर विशेषण का कार्य करें, तो उसे विशेषण पदबंध कहते हैं। इसमें विशेषण शीर्ष पर होता है, जबकि अन्य पर उस पर आश्रित होते हैं।

जैसे:-

मेरा मित्र बहुत नेक एवं ईमानदार है।

बराबर के कमरे में रहने वाला आदमी छत से गिर गया।

मैंने ठंड से ठिठुरते हुए एक वृद्ध को कंबल दिया।

यह मकान इस गली के मकानों में सबसे बड़ा है।

कठोर परिश्रम करने वाले छात्र पास हो हो जाएंगे।

ऐसा व्यापक और भयंकर अकाल कभी नहीं पड़ा।

शेर की तरह दहाड़ने वाले आप कांप क्यों रहे हैं।

परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लड़के को पुरस्कार दिया गया |

मेरे दिल्ली वाले मित्र ने मुझे एक सचित्र मोटी पुस्तक भेजी है।

दीन दुखियों के प्रति दया दिखाने वाले आप सचमुच महान व्यक्ति हैं।

घर से भागी हुई लड़की आज वापस घर लौट आई।

उपरोक्त वाक्यों में मोटे काले अक्षरों में छपे अंश विशेषण पदबंध के उदाहरण हैं।

 

पदबंध की परिभाषा व उदाहरण:-

 

  1. क्रिया पदबंध:-गद्य में जहां एक से अधिक पद मिल कर क्रिया का कार्य करें, तो उसे क्रिया पदबंध कहते हैं। इसमें क्रिया शीर्ष पर होती है, जबकि अन्य पद क्रिया पर आश्रित होते हैं।

जैसे:-

राकेश धीरे-धीरे चल रहा है।

अनिल पुस्तक पढ़ते-पढ़ते सो गया।

हितेश दूध पीकर सो गया।

बृजेश शर्मा पढ़कर सो गया है।

अश्विनी सुबह-सुबह खेलता है।

जितेंद्र तेजी से दौड़ रहा है।

रौनक  पुस्तक पढ़ते -पढ़ते सो गई|

देव चल सकता है।

हम काम करना चाहते हैं।

उपरोक्त वाक्यों में मोटे काले अक्षरों में छपे हुए अंश क्रिया पदबंध के उदाहरण हैं।

 

 

  1. क्रिया विशेषण पदबंध:-गद्य में जहां एक से अधिक पद मिल कर क्रिया विशेषण का कार्य करें तो उसे क्रिया विशेषण पदबंध कहते हैं। इनमें क्रिया विशेषण शीर्ष पर होता है, जबकि अन्य पद क्रियाविशेषण पर आश्रित पद होते हैं।

जैसे:-

आजकल बच्चे टी.वी. देखते-देखते मोबाइल चलाते रहते हैं।

दीपू कोयल सा मीठा गाती है।

सुदेश बहुत धीरे-धीरे चली।

शेर एक लंबी ऊंची छलांग लगाकर मचान पर चढ़ गया।

मित्र मंडली के साथ हरजीत घर पर बैठा है।

रोशनी जल्दी ही खाना खाकर सो गई।

आजकल के विद्यार्थी गाना सुनते- सुनते पढ़ते हैं |

आजकल मुस्कान गाना सुनते-सुनते पढ़ती है।

धीरज पहले से बहुत अच्छा बोला|

संतोष ने आज पहले से अच्छा डांस किया |

उपरोक्त वाक्यों में मोटे काले अक्षरों में छपे अंश क्रिया विशेषण पदबंध के उदाहरण हैं।