पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी

0
83
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी:-इस आर्टिकल में आज SSCGK आपसे पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। इससे पहले आर्टिकल में आप ऋतु परिवर्तन कैसे होता है  के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.1. हरे पौधे सूर्य के प्रकाश का उपयोग करके अपना आहार किस विधि द्वारा स्वयं निर्मित करते हैं?

Ans.-प्रकाश संश्लेषण विधि द्वारा।

Q.2.शाक सब्जियों का सेवन करने पर मनुष्य प्राथमिक उपभोक्ता जबकि मांस भक्षी होने पर किस श्रेणी में आएगा?

Ans.-द्वितीयक श्रेणी में।

Q.3. वे जीवधारी जो अपना भोजन प्राथमिक उपचार उत्पादों से प्राप्त करते हैं, क्या कहलाते हैं

Ans.-प्राथमिक उपभोक्ता।

Q.4. प्राथमिक उपभोक्ताओं के नाम लिखें।

Ans.-चींटी तथा हिरण

Q.5. निर्जीव कार्निक तत्वों को अकार्बनिक यौगिकों में कौन तोड़ते हैं?

Ans.-अपघटक

Q.6.कौन सा जीव आप घटक तथा प्राथमिक उपभोक्ता दोनों की श्रेणी में आता है?

Ans.-चींटी।

Q.7. पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटकों में उत्पादक घटक कौन होते हैं?

Ans.-हरे पौधे।

Q.8.समुद्री वातावरण में मुख्य प्राथमिक उत्पादक कौन होते हैं?

Ans.-फाइटोप्लैंकटॉन्स।

Q.9. खाद्य श्रृंखला में मानव की स्थिति क्या है?

Ans.-प्राथमिक तथा द्वितीयक उपभोक्ता।

Q.10. कृषि खाद्य श्रंखला में शाकाहारी प्राणी मुख्यतः किस श्रेणी में आते हैं

Ans.-प्राथमिक उपभोक्ता की श्रेणी में।

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.11. समुद्री जल में सर्वाधिक कौन सा लवण पाया जाता है?

Ans.-सोडियम क्लोराइड

Q.12.किस कार्य को करने से पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ता है?

Ans.-पेड़ों के काटने से।

Q.13.पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में कौन-कौन मदद करता है?

Ans.-वन रोपण, वर्षा जल प्रबंधन तथा जैव मंडल भंडार।

Q.14.वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरण में व्याप्त प्रदूषण का निवारण किसके लिए मददगार है?

Ans.-पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में।

Q.15.पृथ्वी के सर्वाधिक क्षेत्र पर फैला हुआ पारिस्थितिकी तंत्र कौन सा है?

Ans.-सामुद्रिक

Q.16. पृथ्वी पर विद्यमानजल मंडल में समुद्र का जल कितने प्रतिशत होता है?

Ans.-लगभग 97%

Q.17.सबसे पहले पारिस्थितिकी तंत्र की संकल्पना किसके द्वारा प्रस्तावित की गई थी?

Ans.-सन 1935 में ए.जी. ट्रांसले द्वारा।

Q.18.झीलें नदियां तथा समुद्र की किस तंत्र के अंतर्गत आते हैं

Ans.-जलीय पारिस्थितिकीय तंत्र में।

Q.19.किसी निश्चित क्षेत्र में प्राणियों की संख्या की सीमा जी से पर्यावरण समर्थन कर सकता है, क्या कहलाती है?

Ans.-वहन क्षमता

Q.20.बिना पर्यावरण की रुकावट के प्रजनन के क्षमता क्या कहलाती है?

Ans.-जैविक विभव

Ecology and Environment based question answers:-

Q.21.एक पद जो केवल जीव द्वारा ग्रहण किए गए दिक् स्थान का ही नहीं, बल्कि जीवो के समुदाय में उसकी कार्यात्मक भूमिका का भी वर्णन करता है, क्या कहलाता है?

Ans.-पारिस्थितिक कर्मता

Q.22.भारत में प्राकृतिक असंतुलन का एक प्रमुख कारण क्या है?

Ans.-वनोन्मूलन।

Q.23.पारितंत्र में खाद्य श्रृंखला के संदर्भ में किस प्रकार के जीव अपघटक जीव कहलाते हैं?

Ans.-कवक एवं जीवाणु।

Q.24. अपघटक वे जीव होते हैं जो अपक्ष्य या सड़ने की प्रक्रिया को तेज करते हैं, जिससे किसका पुनः चक्रीकरण हो जाता है?

Ans.-पोषक तत्वों का।

Q.25. सूक्ष्म जीवों की एक विस्तृत किस्म जैसे फफूंद, जीवाणु, गोलकृमि, प्रोटोजोआ और केंचुआ किसकी भूमिका अदा करते हैं?

Ans.-अपघटकों की।

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी-

Q.26. पारिस्थितिकी तंत्र में उच्चतम पोषण स्तर का स्थान किसे प्राप्त है?

Ans.-सर्वाहारी को।

Q.27. कौन सा पारिस्थितिकी तंत्र का एक संघटक नहीं है?

Ans.-वायु।

Q.28. घास स्थल, वन तथा मरुस्थल किसका उदाहरण हैं?

Ans.-स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र का।

Q.29.प्रकृति की एक कार्यात्मक इकाई के रूप में किसे जाना जाता है?

Ans.-पारिस्थितिकी तंत्र को

Q.30.पारिस्थितिकी तंत्र के संबंध में सही कथन क्या है?

Ans.-यह एक कर इसे लिखाई है इसकी अपनी उत्पादकता होती यह किसी निश्चित स्थान समय इकाई के समस्त जीवों तथा भौतिक वातावरण का प्रतिनिधित्व करता है।

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.31.पारिस्थितिकी तंत्र में डीडीटी का समावेश होने के बाद किस एक जीव में उसका संभवत अधिक सांद्रा प्रदर्शित होगा?

Ans.-सांप में।

Q.32. जीवों द्वारा ऊर्जा का प्रवाह कैसा होता है?

Ans.-एकदिशीय

Q.33. कौन से जीव मिलकर आ हार श्रृंखला का निर्माण करते हैं?

Ans.-घास, बकरी तथा मानव।

Q.34. जिस पारिस्थितिक तंत्र में जीव भार का पिरामिड उलट जाता है, वह क्या कहलाता है?

Ans.-तालाब।

Q.35.पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न क्षेत्रों के प्रति इकाई क्षेत्र में उपस्थित जीव भार के रेखाचित्रीय निरूपण को क्या कहते हैं?

Ans.- जीवभार का पिरामिड।

Q.36. स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में जीव भार का पिरामिड कैसा होता है?

Ans.-सीधा।

Q.37.ऐसे पदार्थ जिनके ऑक्सीकरण के पश्चात जीव धारियों को ऊर्जा प्राप्त होती है, क्या कहलाते हैं?

Ans.-खाद्य पदार्थ।

Q.38.जीवित घटकों में शामिल होने के कारण पारिस्थितिकी तंत्र से कौन संबंधित होते हैं?

Ans.-हरे पौधे

Q.39.पौधे हरे रंग के क्लोरोफिल की सहायता से क्या करते हैं ?

Ans.-प्रकाश संश्लेषण

Q.40. प्रथम पोषक क्षेत्र के अंतर्गत कौन कौन आते हैं?

Ans.-हरे पौधे/हरित पादप।

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.41. ओडम ने जल चक्र को किस में सम्मिलित किया है?

Ans.-गैसीय चक्र में।

Q.42. ‘लेंटिक आवास’ का उदाहरण लिखो

Ans.-तालाब एवं दलदल।

Q.43. स्थिर जल के आवास लेंटिक आवास के अंतर्गत कौन कौन आते हैं?

Ans.-आर्द्रभूमि, तालाब, झील एवं जलाशय।

Q.44. बहते जल के आवास लोटिक आवास का उदाहरण लिखें।

Ans.-नदी

Q.45. दो भिन्न समुदायों के बीच का संक्रांति क्षेत्र क्या कहलाता है?

Ans.-इकोटोन।

Q.46. सर्वाधिक स्थायी पारिस्थितिक तंत्र कौन सा है?

Ans.-महासागर।

Q.47.पारिस्थितिक तंत्र में तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं?

Ans.-जैव भू रासायनिक चक्र।

Q.48. किस वृक्ष को पर्यावरणीय संकट माना जाता है?

Ans.-यूकेलिप्टस को

Q.49.यूकेलिप्टस को उसके अत्यधिक जल ग्रहण शक्ति के कारण क्या घोषित किया गया है?

Ans.-पर्यावरण शत्रु।

Q.50. कौन सा वृक्ष पारिस्थितिकी का मित्र नहीं है?

Ans.-यूकेलिप्टस

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.51.जब कुछ प्रदूषक आहार श्रृंखला के साथ सांद्रता में बढ़ते जाते हैं और उत्तरों में जमा हो जाते हैं, तो इस घटना को क्या कहते हैं?

Ans.-जैविक आवर्धन।

Q.52. DDT जैसे प्रदूषक क्या कहलाते हैं?

Ans.-जैव अनिम्नीकरणीय

Q.53.परपोषी स्तर के उत्पादन के संदर्भ में क्या आता है

Ans.-द्वितीयक उत्पादकता

Q.54. पारिस्थितिकी, प्रकृति की संरचना एवं प्रक्रिया का अध्ययन है, यह किसका कथन है?

Ans.-यूजीन ओडम का।

Q.55.जीव धारियों के कार्बनिक तथा अकार्बनिक वातावरण और पारस्परिक संबंधों के अध्ययन को पारिस्थितिकी विज्ञान कहते हैं। यह कथन किसका है?

Ans.-अर्नेस्ट हैकल का।

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी-

Q.56. अर्नेस्ट हैकल ने पारिस्थितिकी नामक शब्द का प्रयोग किस नाम से किया था?

Ans.-Oikologie के नाम से।

Q.57.जीव विज्ञान की उस शाखा को क्या कहते हैं, जिसमें जीवो, समुदायों तथा उनके वातावरण के मध्य पारस्परिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है?

Ans.-पारिस्थितिकी।

Q.58. पारिस्थितिकी किनके पारस्परिक संबंधों का अध्ययन है?

Ans.-जीवों और वातावरण के बीच।

Q.59. यदि तितलियों की जाति की संख्या में किसी कारणवश बड़ी गिरावट होती है, तो इसके संभावित परिणाम क्या हो सकते हैं?

Ans.-कुछ पौधों के परागण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके परिणाम स्वरूप मकड़ियों और पक्षियों की प्रजातियों की संख्या में गिरावट हो सकती है।

Q.60.एक प्राकृतिक तंत्र में उर्जा की मात्रा एक पोषण स्तर से अन्य स्तर में स्थानांतरण के पश्चात घटती है या बढ़ती है?

Ans.-घटती है।

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.61. किस अधिनियम के अंतर्गत कुछ क्षेत्रों को पारिस्थितिकी संवेदी क्षेत्र घोषित किया गया है?

Ans.-पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत।

Q.62. बायोनॉमिक्स शब्द bio तथा nomic शब्दों से मिलकर बना है bio शब्द का तात्पर्य जीव या जीवन से है- जबकि nomics ग्रीक शब्द nomos से व्युत्पन्न है, जिसका अर्थ है- नियम। बायोनॉमिक्स शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या होगा?

Ans.-जीवन के नियम।

Q.63.जल निकाय में घनत्व की प्रवणता को कौन दर्शाता है?

Ans.-पिक्नाक्लाइन।

Q.64.किसी जल निकाय में लवणता प्रवणता को प्रदर्शित कौन करता है?

Ans.-हेलोक्लाइन।

Q.65.किसी जल निकाय में गहराई के साथ तापमान को कौन दर्शाता है?

Ans.-थर्मोक्लाइन।

Q.66.वायु प्रवाह द्वारा समुद्र की सतह पर विद्यमान गरम पोशाक रहित जल को सघन ठंडे तथा पोषक तत्वों से परिपूर्ण जल को किसके द्वारा स्थानांतरित कर दिया जाता है?

Ans.-समुद्री उत्प्रवाह द्वारा।

Q.67. पारितंत्र उत्पादकता के संदर्भ में समुद्री प्रवाह क्षेत्र क्यों महत्वपूर्ण है?

Ans.-क्योंकि यह पोषकों को सतह पर लाकर समुद्री उत्पादकता को बढ़ाते हैं।

Q.68.प्रकृति की एक कार्यात्मक इकाई किस रूप में जानी जाती है?

Ans.-पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में।

Q.69.पारितंत्र का शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन क्या है?

Ans.-जीवो का समुदाय तथा साथ ही वह पर्यावरण जिसमें वे रहते हैं।

Q.70. कृत्रिम पारितंत्र है——–।

Ans.-खेत।

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.71.जीव से जैवमंडल तक के जैविक संगठन का सही क्रम क्या है?

Ans.-जनसंख्या >समुदाय >पारिस्थितिक तंत्र >भू दृश्य

Q.72. घास स्थलों में वृक्ष पारिस्थितिक अनुक्रमण के अंश के रूप में जिस कारण घाटों को प्रतिस्थापित नहीं करते हैं, वह है……?

Ans.-जल की सीमाओं एवं आग के कारण

Q.73. कृत्रिम पारिस्थितिक तंत्र का उदाहरण है—

Ans.-धान का खेत।

Q.74.पारिस्थितिकी संवेदी क्षेत्रों में कृषि को छोड़कर सभी मानव क्रियाओं का निषेध नहीं है बल्कि कुछ पर प्रतिबंध लगाया गया और कुछ को क्या किया गया है?

Ans.-विनियमित।

Q.75.जैविक अनुक्रमण की प्रावस्थाओं का सही क्रम क्या है?

Ans.-नग्नीकरण, प्रवास, स्थापन प्रतिक्रिया स्थिरीकरण

Q.76.भौतिक वातावरण में किसी समुदाय का समय के साथ रूपांतरण क्या कहलाता है?

Ans.-पारिस्थितिक अनुक्रमण।

Q.77. किसने वर्ष 1916 में पौधों की विभिन्न प्रजातियों का अध्ययन किया तथा अनुक्रमण की सर्वमान्य परिभाषा दी?

Ans.-एफ. क्लीमेंट ने।

Q.78. 10% नियम किससे संबंधित है?

Ans.-ऊर्जा के खाद्य रूप में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर तक पहुंचने से।

Q.79.उस प्रकृति की विधि को क्या कहते हैं जिसके अंतर्गत एक ही निहित है तथा निश्चित स्थान पर एक विशिष्ट समूह दूसरे समूह द्वारा विस्थापित हो जाता है?

Ans.-अनुक्रमण।

Q.80. स्वयं पोषी स्तर पर उत्पादन को क्या कहा जाता है?

Ans.-प्राथमिक उत्पादकता

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.81. जैव वानिकी के संबंध में क्या सही है?

Ans.- जैव वानिकी प्राकृतिक तंत्रों के मूल्य पर बल देता है, जो मानव तंत्र को प्रभावित करते हैं।

Q.82. वन संरक्षण अधिनियम कब लागू किया गया था?

Ans.-वर्ष 1980 में।

Q.83.जनजातियों एवं अन्य पारंपरिक वन निवासियों के(वन अधिकारों को मान्यता) संरक्षण अधिनियम को कब लागू किया गया?

Ans.-दिसंबर 2006 में।

Q.84.”भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम” कब लागू किया गया था?

Ans.-वर्ष 1972 में।

Q.85.पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, पर्यावरण के संरक्षण एवं सुधार के लिए कब लागू किया गया?

Ans.-वर्ष 1986 में।

Q.86. “मिलेनियम इकोसिस्टम एसेसमेंट” पारिस्थितिक तंत्र की सेवाओं के किन प्रमुख वर्गों का वर्णन करता है?

Ans.-व्यवस्था, समर्थन, नियंत्रण, संरक्षण और सांस्कृतिक।

Q.87. वह प्रक्रिया जो एक समर्थन सेवा है, क्या कहलाती है?

Ans.-पोषक चक्रण और फसल परागण।

Q.88.एक मनुष्य के जीवन को पूर्ण रूप से धारणीय करने के लिए आवश्यक न्यूनतम भूमि को क्या कहते हैं?

Ans.-पारिस्थितिकी पदछाप।

Q.89. अविवेकशील जीवन शैली जिसमें पारिस्थितिक तंत्र के घटकों जैसे- जल, ऊर्जा इत्यादि की आवश्यकता से अधिक दोहन किया जाता है, किसे बढ़ा देती है?

Ans.-पदछाप के आकार को।

Q.90.खाद्य श्रृंखला किस क्रम का निदर्शन करती है जिसमें जीवो की एक श्रृंखला एक दूसरे के आहार द्वारा होती है?

Ans.-पोषित

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.91.पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का अंतरण क्रमबद्ध क्षेत्रों की एक श्रृंखला में होता है, जिसे क्या कहते हैं?

Ans.-खाद्य श्रृंखला

Q.92.सबसे पहले गहन पारिस्थितिकी शब्द का प्रयोग किसने किया था?

Ans.-अर्तीज नेस ने।

Q.93. पारिस्थितिकी निशे की संकल्पना को किसने प्रतिपादित किया था?

Ans.-ग्रीनेल ने।

Q.94. पारिस्थितिकीय पदछाप के माप की इकाई क्या है?

 Ans.-भूमंडलीय हेक्टेयर

Q.95.हर पोषण स्तर पर उपलब्ध ऊर्जा की मात्रा घटती जाती है या बढ़ती जाती है?

Ans.-घटती जाती है

Q.96.विभिन्न में पारिस्थितिक तंत्र में उत्पादकों की सकल उत्पादकता का कितने प्रतिशत शाकाहारी द्वारा स्वांगीकृत हो पाता है?

Ans.-लगभग 10% भाग।

Q.97.ऊर्जा का महत्व सृजन हो सकता है और ना ही उसे नष्ट किया जा सकता है। किस नियम के अनुसार यह एक स्वरूप से दूसरे स्वरूप में परिवर्तित हो सकती है?

Ans.-उष्मागतिकी के पहले नियम के अनुसार।

Q.98. चिपको आंदोलन का संबंध किससे है?

Ans.-पादप संरक्षण से

Q.99.नर्मदा नदी के ऊपर बनाई जा रही बहुउद्देशीय बांध परियोजना को रोकने के लिए कौन सा आंदोलन चलाया गया?

Ans.-नर्मदा बचाओ आंदोलन

Q.100. दक्षिण भारत का पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आंदोलन कौन सा है?

Ans.-एपिका आंदोलन।

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी:-

Q.101. वे सूक्ष्म जीव जो मृत पौधों जंतुओं और अन्य जैविक पदार्थों को सड़ा गला कर वियोजित करते हैं, कहलाते हैं?

Ans.-वियोजक

Q.102.पारितंत्रो की घटती उत्पादकता के क्रम में जो सही क्रम है, उसे लिखिए।

Ans.-मैंग्रोव, घास स्थल, झील, महासागर।

Q.103. कौन पारिस्थितिकी संशोधन से संबंधित नहीं है?

Ans.-औद्योगिक प्रबंधन।

Q.104. “पारिस्थितिकी स्थाई मितव्ययिता है” यह किस आंदोलन का नारा है?

Ans.-चिपको आंदोलन का।

Q.105. घास स्थल के निर्माण में किस की भूमिका अहम होती है?

Ans.-जलवायु और मृदा की।