भारत के प्रमुख किले

0
48
भारत के प्रमुख किले
भारत के प्रमुख किले

भारत के प्रमुख किले- इस आर्टिकल में आज SSCGK  आपसे भारत के प्रमुख किले नामक विजय के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे । इससे पहले आर्टिकल में आप भारत के प्रसिद्ध मंदिर के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

भारत के प्रमुख किले-

No.1. जैसलमेर किला- जैसलमेर का किला जैसलमेर शहर के केन्द्र में स्थित है। इस किले का निर्माण एक भाटी राजपूत शासक जैसल द्वारा त्रिकुरा पहाड़ी के शीर्ष पर 1156 ई0 में किया गया था। इस किले को जैसलमेर की शान के रूप में माना जाता है ।यह किला पीले बलुआ पत्थर से बना होने के कारण सूर्यास्त के समय सोने की तरह चमकता है। इसी कारण से इसे स्वर्ण किले’ या सोनार किला’  के रूप में भी जाना जाता है।

No.2.मेहरानगढ़ किला -यह किला एक बुलंद पहाड़ी पर 150 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस किले का निर्माण किला राव जोधा द्वारा 1459 ई0 में करवाया गया था। इस शानदार किले के सात गेट हैं । इस किले के दूसरे गेट पर युद्ध के दौरान तोप के गोलों के द्वारा बनाये गये निशान आज भी मौजूद है जिन्हें पर्यटक अपनी आंखों से को देख सकते हैं।इस किले तक जोधपुर शहर से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है।

Famous forts of Bharat-

No.3.चित्तौड़गढ़ किला -चित्तौड़गढ़ किला एक भव्य और शानदार संरचना है जो चित्तौड़गढ़ के शानदार इतिहास को बताता है।यह इस शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल है। एक लोककथा के अनुसार इस किले का निर्माण मौर्य ने 7 वीं शताब्दी के दौरान किया था। यह शानदार संरचना 180 मीटर ऊँची पहाड़ी पर स्थित है और लगभग 700 एकड के क्षेत्र में फ़ैली हुई है।

No.4.असीरगढ किला -असीरगढ के किले या असीगढ किले का निर्माण अहीर राजवंश के राजा आसा अहीर ने करवाया था।इस किले को पहले आसा अहीर गढ कहा जाता था, लेकिन समय परिवर्तन के साथ इस किले का नाम छोटा कर दिया गया और आज इसे असीरगढ़ का किला नाम से जाना जाता है। स्थानीय लोगों की मान्यता के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि इस किले को बल से जीता नहीं जा सकता।

भारत के प्रमुख किले-

No.5. ग्वालियर किला- ग्वालियर में स्थित इस भव्य किले का निर्माण तोमर वंश के राजा मान सिंह तोमर ने करवाया था। यह किला पहाडी की चोटी पर स्थित है तथा इस स्थान से घाटी और शहर का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। पहाड़ी की ओर जाने वाले इसके वक्र रास्ते की चट्टानों पर जैन तीर्थंकरों की सुंदर नक्काशियां देखी जा सकती हैं।

No.6.भानगढ़ का किला -भानगढ़ का किला राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। यह एक मध्ययुगीन किला है । इस किले का निर्माण अम्बेर के महान मुगल सेनापति,मान सिंह के बेटे माधो सिंह द्वारा 1613 ई. में करवाया गया था। राजा माधो सिंह अकबर की सेना के जनरल थे। ये किला देखने में जितना शानदार है, उतना ही विशाल भी है ।

भारत के प्रमुख किले-

No.7.तालवास किला -यह शानदार किला अजीत सिंह द्वारा निर्मित यह भव्य किला रामगढ़ अभयारण्य के पास स्थित है। इस किले के पास धूलेश्वर महादेव शिव मंदिर स्थित है। राजस्थान के बूंदी में स्थित तालवास किला एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है। देश विदेश से आए पर्यटकों के लिए इस किले के पास में स्थित एक जलप्रपात  प्रमुख आकर्षण का स्थल है।

No.8. किशनगढ़ किला- किशनगढ़ भारतीय राज्य राजस्थान के अजमेर जिले का एक नगर है। यह अजमेर से 18 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह नगर राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर स्थित है।

भारत के प्रमुख किले-

No.9. लाल किला- यह भव्य किला दिल्ली में यमुना नदी के किनारे पर स्थित है। यह तीन ओर से यमुना नदी से घिरा हुआ है । इस प्रसिद्ध किले का निर्माण 17 वीं सदी के मध्य के दौरान  उस्ताद अहमद लाहौरी द्वारा किया गया था। उस्ताद अहमद लाहौरी द्वारा इस किले का निर्माण कार्य 1639 ई. में शुरू किया गया था, जो कि 1648 ई. में बनकर तैयार हुआ था। यह किला 250 एकड़ जमीन पर बना हुआ है।

No.10. श्रीरंगापट्नम का किला-यह शानदार किला कावेरी नदी के बीच एक टापू पर बना हुआ है । इसे टीपू सुल्तान का किला भी कहते हैं। इस किले का निर्माण सामंत देवगौड़ा ने 1537 ई. में करवाया था।इस भव्य किले के चार प्रवेशद्वार हैं- दिल्ली, बंगलोर, मैसूर तथा जल व गज हैं। यह किला भारतीय इस्लामिक वास्तुकला शैली को दर्शाता है।

भारत के प्रमुख किले-

No.11. काँगड़ा किला -कांगड़ा किले का निर्माण कांगड़ा के शाही परिवार ने करवाया था इस किले की समु
द्र तल से ऊंचाई 350 फुट है तथा यह किला 4 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे नगर कोट के नाम से
भी जाना जाता है। आज यह किला जहाँ स्थित है‌, उसे पुराना काँगड़ा भी कहा जाता है।

No.12. पुराना किला दिल्ली- यह किला दिल्ली की सभी संरचनाओं में भी सबसे पुराना भी है और यह
इन्द्रप्रस्थ नामक स्थान पर स्थित है, जो कि एक समय विख्यात शहर था। यह एक रोचक पर्यटक स्थल है।

No.13.‍ अख्नुर किला- अख्नूर का ऐतिहासिक किला जम्‍मू से 32 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह भव्य
किला चेनाब नदी के तट पर स्थित है। इस किले का निर्माण 19 वीं सदी में करवाया गया था।  पुरातत्‍वविदों
का ऐसा मानना है कि यह किला कई साल पहले हडप्‍पा संस्‍कृति में बना हुआ है, जो बाद में नष्‍ट हो गया था।

भारत के प्रमुख किले-

No.14. गोलकोण्डा का किला- यह शानदार किला दक्षिण भारत में हैदराबाद नगर से पांच मील दूर
पश्चिम में गोलकुंडा में स्थित है। हालांकि यह एक ध्वस्त नगर है। प्राचीन काल में यह कुतबशाही राज्य में
मिलने वाले हीरे-जवाहरातों के लिये प्रसिद्ध था।

भारत के प्रमुख किले-

No.15. रोहतासगढ़ किला– यह किला बिहार राज्य में सोन घाटी के बगल में स्थित है। यह एक बहुत ही
विशाल किला है। इस शानदार किले का शुमार बिहार के सबसे प्राचीन किलों में होता है।

No.16.वारंगल किला- इस भव्य किले का निर्माण गणपतिदेव ने 1199 ई. में किले की शुरु करवाया था ,
लेकिन यह किला उनकी पुत्री रानी रुद्रामा देवी के समय में 1261 ई. में बनकर तैयार हुआ । इस किले को
दक्षिण भारतीय वास्तुकला का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण माना जाता है। इस भव्य किले को देखने के लिए देश विदेश
से हजारों सैलानी हर वर्ष आते हैं।

भारत के प्रमुख किले-

No.17. पन्हाला किला -यह डेक्कन क्षेत्र का सबसे बड़ा और शानदार किला है। इस शानदार किले का निर्माण
लगभग 900 साल पहले 12 वीं शताब्दी में राजा भोज ने कराया था। इस भव्य किले का निर्माण सुरक्षा के उद्देश्य
से किया गया था और इस किले में प्रवेश मज़बूत दुहेरी दीवारों से किया जा सकता था।

No.18.चम्पानेर किला –यह किला भारत के सबसे खूबसूरत किलों में एक है। यह किला युनेस्को द्वारा सन
2004 में विश्व धरोहर स्थल के रूप में सम्मिलित किया गया था।

No.19.आगरा का किला- इस किले को लाल किला भी कहा जाता है। इस किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थर
से किया गया है। इसकी वास्तुशिल्प शैली और डिजाइन भी दिल्ली स्थित लाल किले से इसकी काफी मिलती है।

भारत के प्रमुख किले-

No.20.नमक्कल दुर्गम किला -यह शानदार किला नम गिरी पहाड़ी के ऊपर स्थित है।इसमें एक खंड़ित
प्राचीन विष्णु मंदिर भी मौजूद है। यह किला डेढ़ एकड़ के क्षेत्र में फैला है। इस किले का निर्माण 16 वीं सदी
में रामचंद्र नायकर द्वारा करवाया गया था। इस किले तक पहुंचने के लिए इसकी दक्षिणी पश्चिमी दिशा में तंग
सीढियां बनाई गई हैं।

No.21.जौनपुर किला- यह शानदार किला उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गोमती नदी के किनारे पर स्थित है।
इस किले का निर्माण 14वीं शताब्दी में सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुगलक द्वारा करवाया गया था। इस किले को
भारत के सबसे ऊंचे किलों में शामिल किया जाता है।

No.22.फोर्ट विलियम किला- यह शानदार किला पश्चिम बंगाल के कोलकाता नामक शहर में स्थित है।
वर्तमान समय में इसे कोलकाता हाई कोर्ट के नाम से भी जाना जाता है।

भारत के प्रमुख किले-

No.23.मुरुड जंजीरा किला- यह विशाल एवं शानदार किला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुरुड जंजीरा में
स्थित है। इस किले का निर्माण 16 वीं शताब्दी में करवाया गया था। यह किला चारों ओर से अरब सागर से
घिरा हुआ है। यह सिद्दी राजवंश के महान शासन का एक मजबूत प्रमाण है।

No.24.तुग़लक़ाबाद का क़िला-यह किला दिल्ली के सात शहरों में से तीसरे शहर तुगलकाबाद में स्थित है।
इस किले के अवशेष प्रसिद्ध कुतुब मीनार से 8 कि.मी. पूर्व में स्थित हैं। इस किले के पास ग्यासुद्दीन तुगलक का
मकबरा लाल बलुआ पत्थर का बना हुआ है।

No.25.दौलताबाद किला -यह किला एकमात्र ऐसा किला है जिसे जिसे कभी कोई जीत नहीं सका। आज इसे
एक उपेक्षित किला के रूप में जाना जाता है। इस किले को संरक्षित करने के लिए न तो शोधकर्ताओं की नज़र
पड़ती है, न ही इसे संरक्षित रखने के पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं। इसकी कमजोर दीवारें निरंतर गिर रही हैं।
इतिहास इस बात का साक्षी है कि आज उपेक्षा की शिकार एक प्राचीन धरोहर अपना अस्तित्व खोती जा रही है ।