भारत के राष्ट्रीय प्रतीक

0
101
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:- आज SSCGK आपसे भारत के राष्ट्रीय प्रतीक नामक विषय के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे|
इससे पहली पोस्ट में आप HSSC Police Constable Exam 2021 के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

INTRODUCTION:-आज इस पोस्ट में  हम आपको भारत की राष्‍ट्रीय पहचान के प्रतीकों से अवगत करवाने जा रहे हैं । ये सभी राष्ट्रीय प्रतीक  भारतीय पहचान और विरासत का मूलभूत हिस्‍सा हैं।सारे संसार में बसे विविध पृष्‍ठभूमियों के भारतीय इन राष्‍ट्रीय प्रतीकों पर गर्व करते हैं ,क्‍योंकि ये प्रतीक  प्रत्‍येक भारतीय के हृदय में गौरव और देश भक्ति की भावना का संचार करते हैं।

No.1.-भारत का राष्ट्रीय ध्वज -तिरंगा

भारतीय संविधान सभा ने 22 जुलाई, 1947 को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपनाया था। तिरंगे झंडे में तीन समान अनुपात
में केसरिया, सफेद तथा हरे रंग की क्षैतिज पट्टियाँ होती हैं । इसलिए हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा कहा जाता है।
राष्ट्रीय ध्वज की लम्बाई और चौड़ाई  का अनुपात क्रमश: 3 : 2 होता है। इसमें सफेद रंग की पट्टी के बीचों बीच गहरे
नीले रंग का चक्र बना हुआ है, जिसमें 24 तीलियाँ बनीं हैं। यह चक्र सारनाथ में स्थित अशोक स्तम्भ से लिया गया है।
तिरंगे झंडे में केसरिया रंग त्याग और बलिदान का, सफेद रंग सत्य, शांति और पवित्रता का और हर रंग देश की सम्रद्धि
का प्रतीक होता है.

BHARAT KE RASHTRIYA PRATIK:-

 No.2.-भारत का राष्ट्रगीत – वन्दे मातरम्

भारत का राष्ट्रगीत बंकिमचन्द्र चैटर्जी द्वारा लिखित है। यह उनके द्वारा 1882 में संस्कृत में लिखित उपन्यास आनंदमठ
से लिया गया है। वास्तविक वन्दे मातरम् के शुरुआत के दो छंद को आधिकारिक रुप से 1950 में भारत के राष्ट्रगीत के
रुप में अंगीकृत किया गया था। वास्तविक वन्दे मातरम् में छ: छंद है।  इसे पहली बार रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा सन 1896
में गाया गया था।

No.3.-भारत का राष्ट्रीय गान- जन गण मन

 ‘जन गण मन’ भारत का राष्ट्रीय गान है। इसे रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखा गया है।भारत के राष्ट्रगान ‘जन गण मन’
को 24 जनवरी 1950 में संवैधानिक सभा द्वारा आधिकारिक रुप से अंगीकृत किया गया था। इसे पहली बार भारतीय
राष्ट्रीय काँग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में 27 दिसंबर 1911 को गाया गया था। राष्ट्रीय गान को गाने में लगभग 52 सेकंड
का समय लगता है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

No.4.-भारत का राष्ट्रीय पशु – बाघ

बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। इसे अप्रैल 1973 में भारत का राष्ट्रीय पशु  घोषित किया गया था। इसके शरीर पर चमकदा
र पीली पट्टी होती है।भारत के गर्व का प्रतीक है। यह अत्यंत शक्तिशाली होता है।यह बड़े आराम से जंगलों में दौड़ सकता है।
तेज फुर्ती और शक्ति के कारण बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु माना गया है। इसका वैज्ञानिक नाम पैन्थरा टाईग्रिस’ है।
इनकी अधिकतम आयु 20 साल होती है।

No.5.-भारत का राष्ट्रीय पक्षी – मोर

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। भारतीय मोर  एकता के सजीव रंगों और भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करता है। यह पक्षी
सुन्दरता, गर्व और पवित्रता को भी प्रर्दशित करता है।हिन्दू धर्म में इसे भगवान मुरुगा का वाहन माना जाता है। वन्यजीव
(सुरक्षा) की धारा
1972 के तहत संसदीय आदेश पर सुरक्षा प्रदान की गयी है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

No.6.-भारत का राष्ट्रीय खेल – हॉकी

स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरांत भारत सरकार ने हाकी को राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया। भारत ने ओलिंपिक में हॉकी के
खेल में लगातार 6 स्वर्ण पदक जीते हैं। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मेजर
ध्यानचंद
के जन्मदिन को आज भी खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

No.7.-भारत का राष्ट्रीय फूल – कमल

कमल को भारत के राष्ट्रीय फूल के रूप में अंगीकृत/ स्वीकार किया गया है। यह फूल भारत के पारंपरिक मूल्यों और
संस्कृतिक गौरव को प्रदर्शित करता है।इस फूल का प्रयोग देश भर में धार्मिक अनुष्ठानों के लिये भी किया जाता है।यह
उर्वरता, ज्ञान, समृद्धि, सम्मान, लंबी आयु, अच्छी किस्मत, दिल और दिमाग की सुंदरता को भी दिखाता है। इसका
वैज्ञानिक नाम नील्यूम्बो न्यूसीफेरा है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

No.8.- भारत का राष्ट्रीय फल – आम

आम को भारत के राष्ट्रीय फल के रुप में अंगीकृत किया गया है। इसे फलों का राजा कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक
नाम मैनजीफेरा इंडिका है। भारत में इसकी अनेक प्रकार की वैरायटी मिलती हैं। जैसे:- सफेदा, दशहरी, लंगड़ा,
चौसा, सिंदूरी, तोता, फजली आदि।

No.9.- भारत का राष्ट्रीय वृक्ष – बरगद का पेड़

बरगद के पेड़ को भारत का राष्ट्रीय वृक्ष माना गया है। यह एकता और दृढ़ता का प्रतीक है। जिस प्रकार भारत में
विभिन्न धर्म व जाति के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं, ठीक उसी प्रकार बरगद के पेड़ की शाखाओं पर
छोटे या बड़े जन्तु निवास करते हैं। यह रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है। इसमें कई औषधीय गुण भी पाए
जाते हैं। इस वृक्ष का हिन्दू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है ।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

No.10.- भारत का राष्ट्रीय जलचर – डॉलफिन

भारत के राष्ट्रीय जलचर जीव के रुप में गंगा की डॉलफिन को अंगीकृत किया गया है। ये पावन गंगा की शुद्धता
को प्रदर्शित करती है।  यह केवल साफ और शुद्ध पानी में ही जिंदा रह सकती है। इन्हें दुनिया के सबसे पुराने
जीवों में से एक माना जाता है।

No.-13.- भारत की राष्ट्रीय मुद्रा –  रुपया

भारतीय गणराज्य की करेंसी आधिकारिक रुप से भारतीय रुपया है। भारतीय रुपये को “र” देवनागरी व्यंजन
और लेटिन अक्षर R” से चिन्हित किया गया है। 15 जुलाई 2010 में भारत सरकार द्वारा इसको जारी किया
गया था। 18 जुलाई 2011 को रुपये के चिन्हों के साथ भारत में सिक्कों की शुरुआत हुई थी। इससे संबंधित
सभी मुद्दों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नियंत्रित करता है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

No.14-. भारत की राष्ट्रीय नदी – गंगा

लोगों के पाप धोने वाली पावन गंगा नदी को भारत की पवित्र नदी घोषित किया गया है |गंगा भारत की सबसे
लम्बी और पवित्र नदी है। यह 2510 कि.मी. के पहाड़ी, घाटी और मैदानी इलाकों तक फैली हुई है। गंगा की
उत्पत्ति, हिमालय में गंगोत्री ग्लेशियर के हिमक्षेत्र में भगीरथी नदी के रुप में हुई है। प्राचीन काल से ही हिन्दूओं
के लिये गंगा नदी का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व रहा है। इसके जल को पवित्र माना जाता है।इसके पवित्र जल
को कई धार्मिक अनुष्ठानों/अवसरों पर इस्तेमाल किया जाता है।

No.15.-भारत का राष्ट्रीय पर्व – स्वतंत्रता दिवस, गाँधी जयंती और गणतंत्र दिवस

भारत में  स्वतंत्रता दिवस, गाँधी जयंती और गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाए जाते हैं। इन तीनों
पर्वों को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया गया है। 15 अगस्त को हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन
1947 में भारतीयों को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। 26 जनवरी 1950 को भारत को अपना संविधान प्राप्त
हुआ था। इसलिये इस दिन को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है। हर साल 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती मनायी
जाती है, क्योंकि इसी दिन गाँधी का जन्म हुआ था।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

No.16.-भारत की राष्ट्रीय लिपि – देवनागरी

देवनागरी लिपि भारत की राष्ट्रीय लिपि घोषित की गई है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार
देवनागरी लिपि में लिखी गई, हिन्दी को आधिकारिक भाषा कहा गया है।

No.17.-भारत की राजभाषा- हिन्दी

भारत की राजभाषा हिन्दी है। राजभाषा का अर्थ है, जो भाषा राजकाज अर्थात सरकारी कार्य के लिए उपयोग की
जाती है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिन्दी भारत की राजभाषा है।  संविधान में राष्ट्रभाषा का कोई
उल्लेख नहीं है। यद्यपि संविधान में 22 भाषाओँ को आधिकारिक दर्जा दिया गया है।

No.18.-राष्ट्रीय कैलेंडर – साका कैलेंडर

भारत में राष्ट्रीय कैलेंडर का दर्जा साका कैलेंडर को प्राप्त है। यह वैज्ञानिक दृष्टि से सर्वोत्तम कैलेंडर है। 1957 में
द्वारा बनाया गया था, जिसे भारतीय पंचाग की मदद से तैयार किया गया है। इसमें हिन्दू धार्मिक कैलेंडर के अलावा
खगोल डाटा, समय भी लिखित है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

No.19.-भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार – भारत रत्न

भारत रत्न, भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस पुरस्कार की शुरुआत भारत के
तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा 2 जनवरी, 1954 को  की गई थी। जो इस पुरस्कार को प्राप्त करता है, उसको
मैडल दिया जाता है।भारत रत्न असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। इनमें विज्ञान, कला,
साहित्य, खेल और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र सम्मिलित होते हैं।

No.20.- राष्ट्रीय शपथ

यह भारत की राष्ट्रीय शपथ है। इसका अर्थ है भारतीय गणतंत्र में लोगों की निष्ठा का होना।राष्ट्रीय शपथ को तेलगु में
प्यिदीमर्री वेंकट सुब्बाराव द्वारा 1962 में लिखा  था। इसे 26 जनवरी 1965 से सभी स्कूलों में निर्धारित रूप से गाये
जाने का प्रावधान बनाया गया है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-

No.21.-भारत का राष्ट्रीय वाक्य:- ‘सत्यमेव जयते’

‘सत्यमेव जयते’ को भारत के राष्ट्रीय वाक्य के रूप में स्वीकार किया गया है। यह आदर्श वाक्य मुंडकोपनिषद से लिया गया है।