भिन्नार्थक शब्द परिभाषा व उदाहरण

0
153
भिन्नार्थक शब्द परिभाषा व उदाहरण
भिन्नार्थक शब्द परिभाषा व उदाहरण

भिन्नार्थक शब्द परिभाषा व उदाहरण :-

आज SSCGK आपसे भिन्नार्थक शब्द परिभाषा व उदाहरण के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे |

इससे पहली पोस्ट में आप विशेषण की परिभाषा व भेद के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

भिन्नार्थक शब्द परिभाषा व उदाहरण:-हिंदी भाषा के ऐसे शब्द जो पढ़ने और सुनने में लगभग एक-से लगते हैं, परंतु अर्थ की दृष्टि से भिन्न होते हैं, वे भिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं। अन्य शब्दों में हम कह सकते हैं कि भाषा में कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन में थोड़ा-सा अन्तर होता है।ऐसे शब्दों को हम भिन्नार्थक शब्द कहते हैं|

भिन्नार्थक शब्दों के उदाहरण:-

1.

अंस – कंधा

अंश – हिस्सा

2.

अनल – आग

अनिल – वायु

3.

अशक्त – बलहीन

आसक्त – मोहित

4.

अबल – कमजोर

अबला -औरत

5.

अभिराम – सुंदर

अविराम – लगातार

6.

अंबर – आकाश

अंबार – ढेर

7.

अचार – चटनी

आचार – चरित्र

8.

अचल – पर्वत

अचला – पृथ्वी

9.

अतल – गहरा

अतुल – पर्याप्त

10.

ज़रा – बुढ़ापा

जरा – थोड़ा

 

हिंदी में भिन्नार्थक शब्दों के उदाहरण:-

 

11.

तरणि – सूर्य

तरनी – नौका

12.

दिन – दिवस

दीन – गरीब

13.

नारी – स्त्री

नाड़ी – नब्ज

14.

नम्र – विनीत

नर्म – कोमल

15.

अंब – मां

अंबु – पानी

16.

अन्य – दूसरा

अन्न – अनाज

17.

अज – ईश्वर

अजा – बकरी

18.

अलि – भंवरा

आली – सखी

19.

अपेक्षा – की बजाए

उपेक्षा – लापरवाही

20.

अविलंब – शीघ्र

अवलंब – सहारा

21.

आमरण – मृत्यु तक

आभरण – आभूषण

22.

आकर – खजाना

आकार – रूप

23.

अपकार – बुराई

उपकार – भलाई

24.

छात्र – विद्यार्थी

क्षात्र – क्षत्रिय

25.

तरंग – लहर

तुरंग – घोड़ा

26.

निधन – मौत

निर्धन – कंगाल

27.

निर्जर – देवता

निर्झर – झरना

28.

पाणि – हाथ

पानी -जल

29.

कुल – योग/खानदान

कूल – किनारा

30.

कोष – खजाना

कोस – दूरी की माप

31.

ग्रह – नक्षत्र (पृथ्वी, मंगल आदि)

गृह – घर

32.

आसन – बैठने का स्थान

आसन्न – निकट

33.

काश -एक प्रकार की घास

कास – खांसी

34.

अधूत -निडर

अवधूत -सन्यासी

35.

अस्त्र- दूर से फेंक कर चलाया जाने वाला हथियार

शस्त्र– हाथ में पकड़कर चलाया जाने वाला हथियार

 

भिन्नार्थक शब्द परिभाषा व उदाहरण:-

 

अनुसंधान – पहले की उपस्थिति या स्थान की खोज

अविष्कार – किसी नई वस्तु का निर्माण करना

आधि -मानसिक क्लेश

व्याधि -शारीरिक कष्ट

प्रलाप – बकवास

विलाप – शोक करके रोना

संदेह – शक

सदेह – शरीर के साथ

अंतर – हृदय

अंदर – भीतर

41.

अवश्य – जरूर

अवश – लाचार

42.

प्रकार – भेद

प्राकार – खाई

43.

प्रसाद – कृपा

प्रासाद – महल

44.

लक्ष -लाख

लक्ष्य – उद्देश्य

45.

चर्म – चमड़ा

चरम – अंतिम

46.

कर्म – कार्य, काम

क्रम – सिलसिला

आदि –  आरंभ

आदी – आदत होना

48.

कलि – कलयुग

कली – अधखिला फूल

49.

अवधि – समय सीमा

अवधी – हिंदी की एक बोली

उपयुक्त – उचित

उपर्युक्त  – ऊपर लिखा गया