हरियाणा के जिले

0
94
हरियाणा राज्य के जिले
हरियाणा राज्य के जिले

हरियाणा राज्य के जिले:- आज SSCGK आपसे हरियाणा राज्य के जिले नामक विषय के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

इससे पहली पोस्ट में आप भारत की झीलें नामक विषय के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

हरियाणा के जिले:-

परिचय:-हमारा प्रदेश हरियाणा भारत के उत्तरी राज्यों में से एक है। इसकी स्थापना 1 नवंबर, 1966 को हुई थी| इससे पहले यह पंजाब का अभिन्न अंग था। इसकी राजधानी चंडीगढ़ है। चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश भी है। इसका क्षेत्रफल 40212 वर्ग किलोमीटर है। इसमें  कुल 22 जिले, 74 उपमंडल, 93 राजस्व तहसील, 50 उप तहसील, 6 प्रशासनिक प्रभाग, 140 सामुदायिक विकास खंड, 154 शहर और कस्बे, 6848 गांव और 6222 ग्राम पंचायतें हैं।

हरियाणा भारत के सबसे अमीर राज्यों में दूसरा स्थान है | यहां के लोगों का मुख्य भोजन दूध और दही है| यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेतीबाड़ी है|
हरियाणा राज्य में कुल 22 जिले हैं, जिनका विवरण (जिले का नाम, स्थापना की तिथि और क्षेत्रफल) निम्नलिखित है:-

   क्र.सं.- जिले का नाम- स्थापना दिवस- क्षेत्रफल

  1. पंचकूला-15 अगस्त 1995- 898 वर्ग कि.मी.
  2. अंबाला-1 नवंबर, 1966- 1574 वर्ग कि.मी.
  3. कुरुक्षेत्र-23 जनवरी, 1973- 1530 वर्ग कि.मी.
  4. यमुनानगर-1 नवंबर, 1989- 1768 वर्ग कि.मी.
  5. करनाल-1 नवंबर, 1966- 2520 वर्ग कि.मी.
  6. पानीपत-1 नवंबर, 1989- 1268 वर्ग कि.मी.
  7. कैथल-1 नवंबर, 1989- 2317 वर्ग कि.मी.
  8. जींद-1 नवंबर, 1966, 2709 वर्ग कि.मी.
  9. सोनीपत-2 दिसंबर, 1972 -1582 वर्ग कि.मी.
  10. रोहतक-1 नवंबर, 1966 -1745 वर्ग कि.मी.
  11. फतेहाबाद-15 अगस्त, 1997, 2538 वर्ग कि.मी.
  12. हिसार-1 नवंबर, 1966 -3983 वर्ग कि.मी.
  13. सिरसा-26 अगस्त, 1975- 4277 वर्ग कि.मी.
  14. भिवानी-22 दिसंबर, 1972 – 4778 वर्ग कि.मी.
  15. रेवाड़ी-1 नवंबर, 1989- 1582 वर्ग कि.मी.
  16. झज्जर-15 जुलाई, 1997- 1834 वर्ग कि.मी.
  17. महेंद्रगढ़-1 नवंबर, 1966- 1859 वर्ग कि.मी.
  18. दादरी- 18 सितंबर, 2016- 1370 वर्ग कि.मी.
  19. गुड़गांव-1 नवंबर, 1966- 1253 वर्ग कि.मी.
  20. पलवल-15 अगस्त 2008- 1359 वर्ग कि.मी.
  21. मेवात-4 अप्रैल, 2005- 1874 वर्ग कि.मी.
  22. फरीदाबाद-15 अगस्त, 1979- 1792 वर्ग कि.मी.