हरियाणा के राज्यपाल एवं उनका कार्यकाल

0
41
हरियाणा के राज्यपाल एवं उनका कार्यकाल
हरियाणा के राज्यपाल एवं उनका कार्यकाल

हरियाणा के राज्यपाल एवं उनका कार्यकाल:-आज SSCGK आपसे हरियाणा के राज्यपाल एवं उनका कार्यकाल के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

इससे पहली पोस्ट में आप हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं उनका कार्यकाल के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

हरियाणा के राज्यपाल एवं उनका कार्यकाल:-

अपने भारतवर्ष में राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है। राज्यपाल की नियुक्ति 5 साल के लिए होती है। राज्यपाल को ₹3.5 लाख रुपए प्रति माह वेतन मिलता है। भारत में राज्यपाल की नियुक्ति केंद्र सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है। राज्यपाल को भी राष्ट्रपति की भांति अधिकार प्राप्त होते हैं। किसी भी राज्य का राज्यपाल किसी अन्य राज्य के व्यक्ति को बनाया जाता है। ऐसा इसलिए कि जाता है ताकि वह राजनीति से दूर रह सके।

राज्यपाल की सहमति के बिना मुख्यमंत्री व उसकी कैबिनेट के मंत्री कोई कानून नहीं बना सकते हैं। राज्यपाल की सहमति से ही हर वर्ष राज्य का वार्षिक वित्तीय बजट विधानसभा में पेश किया जाता है। इसके अतिरिक्त राज्यपाल किसी दोषी व्यक्ति की सजा को माफ या कम भी कर सकता है। श्री धर्मवीर को हरियाणा राज्य के प्रथम राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त है। 1 नवंबर 1966 से अब तक हरियाणा के नियुक्त हुए राज्यपालों की सूची निम्नलिखित है-

GOVERNORS OF HARYANA LIST:-

  1. श्री धर्मवीर
  2. श्री बी.एन.चक्रवर्ती
  3. न्यायमूर्ति रंजीत सिंह नरूला
  4. श्री जयसुख लालहथी
  5. सरदार हरचरण सिंह बरार
  6. न्यायमूर्ति एस.एस.संदहवालिया
  7. श्री गणपतराव देव जी तपेश
  8. सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्न
  9. श्रीहरि आनंद बरारी
  10. धनिक लाल मंडल
  11. महावीर प्रसाद
  12.  बाबू परमानंद
  13. ओम प्रकाश वर्मा
  14. डॉ.अख्कुर रहमान किदवई
  15. श्री जगन्नाथ पहाड़िया
  16. प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी
  17. श्री सत्यदेव नारायण आर्य
  18. श्री बंडारू दत्तात्रेय

हरियाणा के राज्यपाल एवं उनका कार्यकाल:-

  1. श्री धर्मवीर-श्री धर्मवीर 1 नवंबर 1966 को हरियाणा के पहले राज्यपाल के रूप में नियुक्त हुए।
    इन्होंने 14 सितंबर 1967 तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
  2. श्री बी.एन.चक्रवर्ती-श्री बी.एन.चक्रवर्ती को हरियाणा का दूसरा राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त है।
    इन्होंने हरियाणा के राज्यपाल के रूप में 15 सितंबर 1967 से 26 मार्च 1976 तक अपनी सेवाएं दीं।
  3. न्यायमूर्ति रंजीत सिंह नरूला-न्यायमूर्ति रंजीत सिंह नरूला 27 मार्च 1976 को हरियाणा के तीसरे
    राज्यपाल के रूप में चुने गए। इन्होंने 13 अगस्त 1976 तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी।
  4. श्री जयसुख लालहथी-श्री जयसुख लालहथी 14 अगस्त 1976 को हरियाणा के चौथे राज्यपाल चुने गए।
    इन्होंने 23 सितंबर 1977 तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी।

हरियाणा के राज्यपाल एवं उनका कार्यकाल:-

  1. सरदार हरचरण सिंह बरार-सरकार हरचरण सिंह बरार 24 सितंबर 1977 को हरियाणा के 5वें
    राज्यपालचुने गए। इन्होंने 9 दिसंबर 1979 तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी।
  2. न्यायमूर्ति एस.एस.संदहवालिया-न्यायमूर्ति एस.एस. संदहवालिया ने 10 दिसंबर 1979 को हरियाणा के
    छठे राज्यपाल के रूप में शपथ ली। ये 27 फरवरी 1980 तक राज्यपाल के पद पर रहे।
  3. श्री गणपतराव देवजी तपेश-श्री गणपतराव देव जी तपेश 28 फरवरी 1980 को हरियाणा के सातवें
    राज्यपाल नियुक्त हुए। 13 जून 1984 तक अपने पद पर रहते हुए इन्होंने अपनी सेवाएं दीं।
  4. सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्न-सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्न 14 जून 1984 को हरियाणा के आठवें राज्यपाल
    नियुक्त हुए। इन्होंने 21 फरवरी 1988 तक राज्यपाल के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दीं।

हरियाणा के राज्यपाल एवं उनका कार्यकाल:-

  1. श्रीहरि आनंद बरारी-श्री हरि आनंद बरारी 22 फरवरी 1988 को हरियाणा के नौवें राज्यपाल चुने गए।
    इन्होंने 6 फरवरी 1990 तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
  2.  धनिक लाल मंडल– धनिक लाल मंडल ने 7 फरवरी 1990 को हरियाणा के दसवें राज्यपाल के
    रूप में शपथ ली इन्होंने 13 जून 1995 तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। ये 5 वर्ष 4 मास 6 दिनतक राज्यपाल के पद पर रहे।
  3.  महावीर प्रसाद– महावीर प्रसाद ने 14 जून 1995 को हरियाणा के 11 वें राज्यपाल के रूप में शपथ
    ली। इन्होंने 18 जून 2000 तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। ये 5 साल 4 दिन तक राज्यपाल के पद पर रहे।
  4. बाबू परमानंद– बाबू परमानंद ने 19 जून 2000 को हरियाणा के 12वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली
    । इन्होंने 1 जुलाई 2004 तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी।
हरियाणा के राज्यपाल एवं उनका कार्यकाल:-
  1.  ओम प्रकाश वर्मा- ओम प्रकाश वर्मा 2 जुलाई 2004 को हरियाणा के 13वें राज्यपाल नियुक्त हुए।
    इन्होंने 7 जुलाई 2004 तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी। यह मात्र 5 दिन हरियाणा के राज्यपाल
    के पद पर आसीन रहे।
  2. डॉ.अख्कुर रहमान किदवई-डॉ.अख्कुर रहमान किदवई ने 7 जुलाई 2004 को हरियाणा के 14वें राज्यपालके रूप में शपथ ली। इन्होंने 27 जुलाई 2009 तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी। यह राज्यपाल के पद पर मात्र 20 दिन रहे।
  3. श्री जगन्नाथ पहाड़िया-श्री जगन्नाथ पहाड़िया 27 जुलाई 2009 को हरियाणा के 15 वें राज्यपाल चुने गए।
    इन्होंने 26 जुलाई 2014 तक राज्यपाल के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी। इन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल को पूर्ण किया।
  4. प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी– प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने 27 जुलाई 2014 को हरियाणाा के16वें राज्यपाल
    के रूप में शपथ ली। इन्होंने 24 अगस्त 2018 तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएंं दी। यह राज्यपाल के
    पद पर कुल 4 वर्ष 27 दिन तक रहे।
हरियाणा के राज्यपाल एवं उनका कार्यकाल:-
  1. श्री सत्यदेव नारायण आर्य-श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने 25 अगस्त 2018 को हरियाणा के 17वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इन्होंने 7 जुलाई 2021 तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। ये कुल 2 वर्ष 3 मास 12 दिन तक राज्यपाल के पद पर रहे।
  2. श्री बंडारू दत्तात्रेय-श्री बंडारू दत्तात्रेय ने 15 जुलाई 2021 को हरियाणा के 18वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इनका संबंध आंध्र प्रदेश राज्य से है। वर्तमान समय में ये हरियाणा के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।