संस्कृत में फलों के नाम

0
61
संस्कृत में फलों के नाम
संस्कृत में फलों के नाम

संस्कृत में फलों के नाम:-इस आर्टिकल में आज SSCGK आप से संस्कृत में फलों के नाम नामक विषय के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। इससे पहले आर्टिकल में आप परस्मैपदी धातु रुपाणि के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

संस्कृत में फलों के नाम:-

पहले प्रकृति की अद्भुत देन है। इनका हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। सभी को फल खाने अच्छे लगते हैं। कोई मीठे फल खाने का शौकीन होता है, कोई खट्टे फल खाने का शौकीन होता है। ये खनिज तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिंस(विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी) पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इनके सेवन से हमारे शरीर में नई कांति आती है एवं शरीर स्वस्थ बनता है।

सेब और केले में कैल्शियम एवं  आयरन  प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। रसदार फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं।फलों के सेवन से हमारे शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है तथा हमारे शरीर की कमजोरी दूर होती है।

Fruits name in Sanskrit:-

नं.1. सेवम्             -सेब

नं.2. कदलीफलम्   -केला

नं.3. दृढ़बीजम्      -अमरूद

नं.4. दाडिमम्         -अनार

नं.5. द्राक्षाफलम्    -अंगूर

नं.6. नारङ्फलम्   -संतरा

नं.7. आम्रम्           -आम

नं.8. बदरीफलम्     -बेर

नं.9. नारिकेलम्     -नारियल

नं.10. अमृतफलम्   -नाशपाती

नं.11.खर्बूजम्   -खरबूजा

नं.12. तरंबूजम्   -तरबूज

नं.13. खर्जूरम्   -खजूर

नं.14. जम्बुफलम्   -जामुन

नं.15. मधुकर्कटी   -पपीता

नं.16. लीचिका     -लीची

नं.17. विकूतम्     -चीकू

नं.18. कीवीफलम्   -कीवी

नं.19. प्रियालु:     -खुबानी

नं.20. आर्द्रालु:     -आडू

नं.21. मातुलुङ्गम्   -मौसमी

नं.22. बिल्वम्      -बेलफल

नं.23. पनसम्      -कटहल

नं.24. अनानासम्    -अनानास

नं.25. तिंतिडीकम्    -इमली 

नं.26. नीलबदरीफलम्    -ब्लूबेरी

नं.27. तृणबदरम्   -स्ट्रॉबेरी

नं.28. आमलकम्   -आंवला

नं.29. सीताफलम्   -शरीफा 

नं.30. प्रबदरम्        -चेरी

नं.31. कमरक्षम्     -स्टारफ्रुट (Carambola)

नं.32. अंजीरम्      -अंजीर

नं.33. कपित्थम्     -बेल

नं.34. कंदमूलम्    -कंदमूल

नं.35. श्रृङ्गाटक   -सिंघाड़ा

नं.36. मधुकर्कटी  -चकोतरा

नं.37. करमर्दक:   -करौंदा

नं.38. डदुम्बरम्   -गूलर

नं.39. जम्बीरम्   -नींबू

नं.40. पौस्टिकम्  -पोस्ता

नं.41. अक्षोटम्   -अखरोट

नं.42. अकोलम्   -पिस्ता

नं.43. मधुरिका    -मुनक्का

नं.44. वातादम्     -बादाम

नं.45. काजवम्      -काजू

नं.46. प्रियालम्     -चिरौंजी 

नं.47. शष्कद्राक्षा   -किशमिश

नं.48. नीरबीज       -एवोकाडो

नं.49. इक्षु:           -गन्ना

नं.50. स्वर्णक्षीरी    -मकोय    

 आशा करते हैं उपरोक्त संस्कृत में फल आधारित जानकारी आपके ज्ञानवर्धन में सहायक सिद्ध होगी।

यदि हमारे द्वारा प्रस्तुत जानकारी आपको अच्छी लगे तो लाइक अवश्य करें।