HTET PGT Exam 2021

0
60
HTET PGT Exam 2021
HTET PGT Exam 2021

HTET PGT Exam 2021:- इस आर्टिकल में आज SSCGK आपसे HTET PGT Exam 2021 के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। इससे पहले आर्टिकल में आप HTET PGT Exam 2019 के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

HTET PGT Exam 2021:-

Exam date: 02/01/2021

Session: Morning Shift

*बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र*

Q.1.निम्नलिखित में से कौन-सा एडलर द्वारा प्रदत्त व्यक्तित्व विकास हेतु जीवन शैली का प्रकार नहीं है?

(क) आलसी टाइप

(ख) शासकीय टाइप

(ग) तिकड़मी टाइप

(घ) बचकर निकल जाने वाले जैसा

Ans.-(क) आलसी टाइप

 

Q.2.निम्नलिखित में से कौन सा उद्दीपन का वस्तुनिष्ठ/बाह्य निर्धारक है?

(क) अभिरुचि

(ख) आदत

(ग)  जिज्ञासा

(घ) उद्दीपन की अवधि

Ans.-(घ) उद्दीपन की अवधि

 

Q.3.16 वर्ष की आयु तक मस्तिष्क का भार लगभग कितना हो जाता है?

(क) 750 से 900 ग्राम

(ख) 1200 ग्राम से 1400 ग्राम

(ग) 1000 ग्राम से 1200 ग्राम

(घ) 800 ग्राम से 1000 ग्राम

Ans.-(ख) 1200 ग्राम से 1400 ग्राम

 

Q.4. ‘आत्म संप्रत्यय’ के आधार क्या होते हैं?

(क) सामाजिक भूमिकाएं

(ख) शरीर प्रतिमा

(ग) उपरोक्त (क) एवं (ख)

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans.-(ग) उपरोक्त (क) एवं (ख)

 

Q.5. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत अनुसार ‘ज्ञान का आधारभूत निर्माण खंड’ कहलाता है:

(क) स्कीमा

(ख) आत्मसातकरण

(ग) समाविष्टीकरण

(घ) संतुलननी करण

Ans.-(क) स्कीमा

HTET PGT Exam 2021:-

Q.6.निम्नलिखित में से कौन सा विकास की सही विशेषता नहीं है-

(क) विकास में परिवर्तन होता है।

(ख) प्रारंभिक विकास परवर्ती विकास से अधिक महत्वपूर्ण होता है।

(ग) विकासात्मक पैटर्न अपूर्वानुमेय होते हैं।

(घ) विकास में वैयक्तिक भिन्नता होती है।

Ans.-(ग) विकासात्मक पैटर्न अपूर्वानुमेय होते हैं।

 

Q.7. रोर्शा स्याही धब्बा परीक्षण में कितने कार्ड उपयोग में लाए जाते हैं?

(क) 10

(ख) 12

(ग) 15

(घ) 28

Ans.-(क) 10

 

Q.8. निम्नलिखित मैं से कौन सी फ्रायड द्वारा प्रदत्त मनोलैंगिक अवस्था नहीं है?

(क) शैशवावस्था

(ख) स्वायत्त अवस्था

(ग)  गुदावस्था

(घ) मुखावस्था

Ans.-(ख) स्वायत्त अवस्था

 

Q.9. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘मध्यम मानसिक मंदता’ बालकों का बुद्धि लब्धि प्रसार है?

(क) 52 से 67

(ख) 36 से 51

(ग) 20 से 35

(घ) 20 से नीचे

Ans.-(ख) 36 से 51

 

Q.10. “पूर्व ज्ञान के रूपांतरण संगठन एवं पुनर्संगठन के द्वारा ज्ञान की रचना की जाती है। यह निम्नलिखित में से किसके दृष्टिकोण की सर्वोत्तम व्याख्या है?

(क) पियाजे

(ख) वाइगोत्स्की

(ग) फ्रायड

(घ) बंडुरा

Ans.-(क) पियाजे

HTET PGT Exam 2021:-

Q.11.निम्नलिखित में से कौन-सा समायोजन का प्रत्यक्ष तरीका है?

(क) दमन

(ख) प्रतिगमन

(ग) प्रत्याहार तथा आज्ञाकारिता

(घ) युक्तिकरण

Ans.-(ग) प्रत्याहार तथा आज्ञाकारिता

 

Q.12. निम्नलिखित में से कौन सा अधिगम के धनात्मक स्थानांतरण का प्रकार नहीं है?

(क) पार्श्व स्थानांतरण

(ख) क्रमिक स्थानांतरण

(ग) क्षैतिज स्थानांतरण

(घ) शून्य स्थानांतरण

Ans.-(घ) शून्य स्थानांतरण

 

Q.13. निम्नलिखित में से कौन सा थॉर्नडाइक द्वारा प्रदत अधिगम का गौण/सहायक नियम है?

(क) तत्परता का नियम

(ख) अभ्यास का नियम

(ग) मानसिक वृत्ति का नियम

(घ) प्रभाव का नियम

Ans.-(ग) मानसिक वृत्ति का नियम

 

Q.14.निम्नलिखित में से कौन-सा मूल्यों की दृष्टि से स्प्रेंंजर द्वारा दिया गया व्यक्तित्व का प्रकार नहीं है?

(क) सैद्धांतिक

(ख) आर्थिक

(ग) कलात्मक

(घ) सुडौलकाय

Ans.-(घ) सुडौलकाय

 

Q.15.निम्नलिखित में से कौन-सा अच्छी स्मृति का लक्षण नहीं है?

(क) तीव्रता

(ख) औसत धारण

(ग) शुद्धता

(घ) सही सामग्रियों का सही समय पर स्मरण करना।

Ans.-(ख) औसत धारण

एचटेट पीजीटी परीक्षा 2021:-

Q.16.निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षा मनोविज्ञान के अध्ययन की मनोभौतिकी विधि नहीं है?

(क) न्यूनतम परिवर्तन की विधि अथवा सीमा की विधि

(ख) स्थिर उद्दीपक की विधि

(ग) औसत अथवा माध्य त्रुटि की विधि

(घ) व्यक्तिगत अभिवृत्ति में परिमार्जन

Ans.-(घ) व्यक्तिगत अभिवृत्ति में परिमार्जन

 

Q.17.निम्नलिखित में से कौन सा गिलफोर्ड द्वारा प्रदत सृजनात्मकता का तत्व नहीं है?

(क) प्रवाहिका

(ख) उद्भवन (Incubation)

(ग) लचीलापन

(घ) मौलिकता

Ans.-(ख) उद्भवन (Incubation)

 

Q.18. कौन से मनोवैज्ञानिक ने अपनी पुस्तक ‘हेरीडिटेरी जीनियस’ में वैयक्तिक विभेद का वैज्ञानिक ढंग से विवेचन प्रस्तुत किया था?

(क) ऑलपोर्ट

(ख) बीगी एंड हंट

(ग) जीन पियाजे

(घ) सर फ्रांसिस गॉल्टन

Ans.-(घ) सर फ्रांसिस गॉल्टन

 

Q.19.निम्नलिखित में से कौन सा संप्रत्य बंडूरा के सामाजिक अधिगम सिद्धांत से संबंधित नहीं है?

(क) मॉडलिंग

(ख) अनुकूलन

(ग) अनुकरण

(घ) अवलोकनात्मक अधिगम

Ans.-(ख) अनुकूलन

 

Q.20.यह किसने कहा कि, “मनोविज्ञान जीवित जीव जंतुओं के बर्ताव का धनात्मक विज्ञान है?”

(क) सर विलियम मैक्डुगल

(ख) सर फ्रांसिस गॉल्टन

(ग) मैक्स वरदाईमर

(घ) विलियम जेम्स

Ans.-(क) सर विलियम मैक्डुगल

एचटेट पीजीटी परीक्षा 2021:-

Q.21. शेल्डन ने शारीरिक गठन के आधार पर श्रेणी करण को मानते हुए प्रबल एण्डोमार्फ व्यक्तियों की श्रेणी अनुपात क्या बताया है?

(क) 7 – 1 – 1

(ख) 1 – 7 – 1

(ग) 1 – 1 – 7

(घ) 4 – 4 – 4

Ans.-(क) 7 – 1 – 1

 

Q.22. मुरे द्वारा प्रतिपादित ‘प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण व्यक्तित्व के किस सिद्धांत से संबंधित है?

(क) शीलगुण सिद्धांत

(ख) शीलगुण प्रकार सिद्धांत

(ग) प्रकार सिद्धांत

(घ) मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत

Ans.-(घ) मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत

 

Q.23. निम्नलिखित में से कौन-सी उन्मुखता कोहलबर्ग के द्वारा दिए गए नैतिक विकास सिद्धांत के उत्तर रूढ़िगत स्तर के अंतर्गत आती है?

(क) दंड एवं आज्ञाकारिता

(ख) सामाजिक अनुबंध

(ग) उत्तम लड़का/अच्छी लड़की

(घ) कानून और सामाजिक व्यवस्था

Ans.-(ख) सामाजिक अनुबंध

 

Q.24. निम्नलिखित में से कौन-सी जुंग द्वारा प्रदत अंतर्मुखी चिंतन प्रकार व्यक्तित्व की विशेषता नहीं है?

(क) आत्मकेंद्रित

(ख) आशावादी

(ग) अपने स्वयं के बौद्धिक कामकाज में मगन

(घ) तथ्यों के आधार पर सिद्धांतों का साथ देने वाला

Ans.-(ख) आशावादी

 

Q.25. उन ज्ञान अथवा कौशलों का कथन जिन विद्यार्थी को अनुदेशन के बाद सीख जाना चाहिए, क्या कहलाते हैं?

(क) विषय वस्तु विश्लेषण

(ख) वैयक्तिक शिक्षा कार्यक्रम

(ग) अनुदेशनात्मक उद्देश्य

(घ) सामान्य लक्ष्य

Ans.-(ग) अनुदेशनात्मक उद्देश्य

एचटेट पीजीटी परीक्षा 2021:-

Q.26.निम्नलिखित में से कौन सी किशोरावस्था की सही विशेषता नहीं है?

(क) किशोरावस्था बाल्यावस्था और वयस्कावस्था के बीच की परिवर्ती अवस्था है।

(ख) किशोरावस्था में एक अस्पष्ट वैयक्तिक स्थिति होती है।

(ग) किशोरावस्था वयस्कावस्था की दहलीज होती है।

(घ) किशोरावस्था वास्तविकताओं का समय होता है।

Ans.-(घ) किशोरावस्था वास्तविकताओं का समय होता है।

 

Q.27.एरिक्सन के अनुसार ‘व्यक्तित्व विकास’ की पांचवी अवस्था कौन सी है?

(क) परिश्रम प्रियता बनाम हीनता

(ख) पहचान बनाम भूमिका संभ्रांती

(ग) प्रगाढ़ता बनाम विलगन

(घ) उत्पादनशीलता बनाम स्थिरता

Ans.-(ख) पहचान बनाम भूमिका संभ्रांती

 

Q.28.निम्नलिखित में से कौन-सी प्रेरकों के मापन हेतु अप्रत्यक्ष विधि है?

(क) वाक्य पूर्ति तकनीकी

(ख) प्रश्नावली

(ग) चेक लिस्ट

(घ) साक्षात्कार

Ans.-(क) वाक्य पूर्ति तकनीकी

 

Q.29.निम्नलिखित में से कौन सी किशोरावस्था की विशेषता नहीं है?

(क) संवेगात्मक स्थिरता

(ख) विरोधी मानसिक दशाएं

(ग) व्यवसाय की चिंता

(घ) वीर पूजा की भावना

Ans.-(क) संवेगात्मक स्थिरता

 

Q.30.एक अंग्रेजी के अध्यापक ने अपने विद्यार्थी को पढ़ाते समय कैट का बहुवचन कैट्स, हाऊस का बहुवचन हाऊसेस, पेन का बहुवचन पेन्स उसी क्रम में विद्यार्थी ने माउस का बहुवचन गलती से माउसेस बना दिया।यह किस प्रकार के अधिगम स्थानांतरण का उदाहरण है?

(क) धनात्मक अंतरण

(ख) ऋणात्मक अंतरण

(ग) शून्य अंतरण

(घ) लंबवत अंतरण

Ans.-(ख) ऋणात्मक अंतरण

HTET PGT Exam 2021:-

हिंदी भाषा पर आधारित प्रश्न-

Q.31. शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-

(क) यह काम कोई वकील से ही हो सकता है।

(ख) मैंने उनका धन्यवाद किया।

(ग) कृपया दरवाजा बंद करने की कृपा करें।

(घ) हम सभी में मानवीय दुर्बलताएं हैं।

Ans.-(घ) हम सभी में मानवीय दुर्बलताएं हैं।

 

Q.32. अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण चुनिए-

(क) पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक वर्षा हुई।

(ख) सब्जी में थोड़ा सा नमक डालिए।

(ग) सारा काम मुझे ही करना होगा।

(घ) सारे देश आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं।

Ans.-(घ) सारे देश आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं।

 

Q.33. किस विकल्प में ‘इल’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?

(क) उर्मिल

(ख) मरियल

(ग) फेनिल

(घ) जटिल

Ans.-(ख) मरियल

 

Q.34. निम्न में से कौन सा ‘बकरी’ का पर्याय नहीं है?

(क) वर्धकी

(ख) छागी

(ग) अजा

(घ) छेरी

Ans.- (क) वर्धकी

 

 

Q.35. विलोम की दृष्टि से असंगत जोड़े को चाहिए।

(क) लंबा – नाटा

(ख) अभिज्ञ – अनभिज्ञ

(ग) अनुरक्ति – विराग

(घ) सत्कार – तिरस्कार

Ans.-(ग) अनुरक्ति – विराग

HTET PGT Exam 2021:-

Q.36. किस विकल्प में ‘आ’ उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?

(क) आधिकारिक

(ख) आधुनिक

(ग) आलंबित

(घ) आरण्यक

Ans.-(ख) आधुनिक

 

Q.37. जातिवाचक संज्ञा युक्त वाक्य नहीं है-

(क) आजकल पढ़ाइयां में बहुत महंगी हैं।

(ख) ऊंचाइयां ना अपनी है तो पर्वतों की सैर कीजिए।

(ग) कभी-कभी बुराइयां ही अच्छाइयां बन जाती है।

(घ) मैंने अनुभव किया है कि उसे ऊंचाई से डर लगता है।

Ans.-(घ) मैंने अनुभव किया है कि उसे ऊंचाई से डर लगता है।

 

Q.38. किस विकल्प में अव्ययीभाव समास है?

(क) विरोधजनक

(ख) कृपापूर्वक

(ग) अवसरवंचित

(घ) स्वाधीन

Ans.-(ग) अवसरवंचित

 

Q.39.वाक्यांश के लिए एक शब्द की दृष्टि से असंगत विकल्प चुनिए-

(क) किसी कथा के अंतर्गत आने वाली कोई दूसरी कथा -अंतर्कथा

(ख) सर्वाधिकार संपन्न व्यक्ति शासकीय अधिकारी -अधिनायक

(ग) बिना किसी प्रयास के -आयास

(घ) जिसे शाप दिया गया है -अभिशप्त

Ans.-(ग) बिना किसी प्रयास के -आयास

 

Q.40. वार्तनिक दृष्टि से अशुद्ध विकल्प चुनिए-

(क) मृत्योपरांत

(ख) योगीराज

(ग) प्रोज्ज्वल

(घ) प्रज्वलित

Ans.-(क) मृत्योपरांत

HTET PGT Exam 2021:-

Q.41.किस विकल्प में व्यंजन संधि का प्रयोग नहीं हुआ है?

(क) चिदाभास

(ख) वागीश्वर

(ग) तदर्थ

(घ) तिरोहित

Ans.-(ख) वागीश्वर

 

Q.42. समाज की दृष्टि से असंगत विकल्प छांटिए-

(क) भयभीत -करण तत्पुरुष

(ख) सेठ साहूकार -समाहार द्वंद्व

(ग) विद्याहीन -अपादान तत्पुरुष

(घ) स्वर्गगत -कर्म तत्पुरुष

Ans.-(क) भयभीत -करण तत्पुरुष

 

Q.43. सकर्मक क्रिया युक्त वाक्य चुनिए-

(क) भिखारी मंदिर के बाहर चिल्ला रहे थे।

(ख) मछलियां तालाब में तैर रही हैं।

(ग) धावक सड़क पर दौड़ रहे हैं।

(घ) बहन ने भाई को मिठाई खिलाई।

Ans.-(घ) बहन ने भाई को मिठाई खिलाई।

 

Q.44. निजवाचक सर्वनाम युक्त वाक्य छांटिए-

(क) आप अत्यंत आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी हैं।

(ख) लड़के आप ही चले जाएंगे।

(ग) आप लोग शांत हो जाएं।

(घ) आप हुजूर जरूर पधारें।

Ans.-(ख) लड़के का आप ही चले जाएंगे।

 

Q.45. प्रत्यय की दृष्टि से असंगत विकल्प चुनिए-

(क) गृहस्थ + इक = गार्हस्थिक

(ख) दिष्ट + इक = दैष्टिक

(ग) अभिजात + त्य= अभिजात्य

(घ) पाणिनि + ईय = पाणिनीय

Ans.-(ग) अभिजात + त्य= अभिजात्य

HTET PGT Exam 2021:-

“English language based question answers*

Q.46. Choose the option and arrange the following sentence in the correct order

  1. Resigned
  2. To sack him

III. Had he not

  1. We would have been forced

(क) IV, III, II, I

(ख) III, II, I, IV

(ग) IV, II, I, III

(घ) III, I,IV, II

Ans.-(घ) III, I,IV, II

 

Q.47. Film the blanks with the correct option:

………..they slept soundly.

(क) Hot though was the night air.

(ख) Hot though the night air was.

(ग) Hot was the night air that.

(घ) Hot although the night air was.

Ans.-(ख) Hot though the night air was.

 

Q.48. Change the narration:

He said,” I’ve been spending a lot more time with my children.”

(क) He told me that he had been spending a lot more time with his children.

(ख) He told me that he is spending a lot more time with my children.

(ग) He told me that he had spent a lot more time with his children.

(घ) He said that he spends a lot more time with his children.

Ans.-(क) He told me that he had been spending a lot more time with his children.

 

Q.49. ‘To have a bee in the bonnet’ means:

(क) to know perfectly

(ख) something you are obsessed with

(ग) not to take anything seriously

(घ) to deviate from the point

Ans.-(ख) something you are obsessed with

 

Q.50. Fill in the blanks with the correct present perfect continuous tense:

Who———- was coming to see me this morning?

(क) you should say

(ख) did you say

(ग) you did said

(घ) did you say that

Ans.-() did you say

HTET PGT Exam 2021:-

Q.51. Fill in the blanks with the correct present perfect continuous tense:

She is one of the few people………..

(क) who I look up to

(ख) whose I look up to

(ग) I look up to

(घ) both  (क) and (ख)

Ans.-(घ) both (क) and (ख)

 

Q.52. Choose the grammatically correct sentence:

(क) No sooner we reached the station and the train arrived.

(ख) No sooner did we reach the station than the train arrived.

(ग) No sooner did we reach the station then the train arrived.

(घ) No sooner did we reach the station the train arrived.

Ans.-(ख) No sooner did we reach the station than the train arrived.

 

Q.53. Change the sentence into passive:

Someone has picked my pocket.

(क) My pocket is picked.

(ख) Somebody picked my pocket.

(ग) My pocket pick by somebody.

(घ) My pocket has been picked.

Ans.-(घ) My pocket has been picked.

 

Q.54.Choose the part of sentence that is grammatically incorrect:

That’s twice I’ve been forgetting to bring my diary to work this week.

(क) that’s twice

(ख) I’ve been forgetting

(ग) to bring my diary

(घ) to do this week

Ans.-(ख) I’ve been forgetting

 

Q.55. Fill in the blanks with the correct present perfect continuous tense:

He ……..for five hours.

(क) been slept.

(ख) is sleeping

(ग) been sleeping

(घ) has been sleeping

Ans.-(घ) has been sleeping

 

Q.56. Choose the part of sentence that is grammatically incorrect:

The world’s supply of oil is soon running out.

(क) the world’s

(ख) supply of oil

(ग) is soon running out

(घ) both (क) and (ख)

Ans.-(ग) is soon running out