HTET JBT Exam 2011

0
92
HTET JBT Exam 2011
HTET JBT Exam 2011

HTET JBT Exam 2011:-इस आर्टिकल में आज SSCGK आपसे HTET JBT Exam 2011 के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। इससे पहले आर्टिकल में आप HTET JBT Exam 2021 के बारे में आप विस्तार से पढ़ चुके हैं।

HTET JBT Exam 2011:-

Exam date:24/ 09/2011

Paper: JBT (LEVEL 1)

Note: All the questions are compulsory.

प्रश्न 1. एक बालक अधिक सीखता है यदि उसे

(क) पाठ्य पुस्तक के माध्यम से पढ़ाया जाए

(ख) कंप्यूटर से पढ़ाया जाए

(ग) व्याख्यान विधि से पढ़ाया जाए

(घ) क्रिया विधि से पढ़ाया जाए

उत्तर- (घ) क्रियाविधि से पढ़ाया जाए

 

प्रश्न 2. कक्षा कक्ष में शिक्षक प्रयास करता है-

(क) छात्रों को अनुभव प्रदान करने का

(ख) छात्रों को सहायक अधिगम वातावरण देने का

(ग) छात्रों को चिंतन का अवसर देने का

(घ) उपरोक्त सभी

उत्तर- (घ) उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 3. शिक्षा के दो प्रमुख उद्देश्य हैं

(क) बालकों में विषयों का ज्ञान व उनका मानसिक विकास करना

(ख) विषयों का ज्ञान देना व परीक्षा के लिए तैयार करना

(ग) विषयों का ज्ञान देना व उनको कंठस्थ करवाना

(घ) विषयों का ज्ञान देना वह व्यवसायिक कौशल का विकास करना

उत्तर- (क) बालकों में विषयों का ज्ञान व उनका मानसिक विकास करना

 

प्रश्न 4. अधिकांश बालक अपनी मातृभाषा सीख लेते हैं

(क) 1 वर्ष की आयु में

(ख) 4 वर्ष की आयु में

(ग) 6 वर्ष की आयु में

(घ) 2 वर्ष की आयु में

उत्तर- (ख) 4 वर्ष की आयु में

 

प्रश्न 5. 6 -11 वर्ष के आयु वर्ग के छात्रों को आवश्यकता है

(क) कक्षा कक्ष में प्रजातांत्रिक वातावरण की

(ख) सीखने में  स्वायत्तता की

(ग) क्रिया आधारित अंतः क्रियात्मक अधिगम की

(घ) उपरोक्त सभी

उत्तर- (ग) क्रिया आधारित अंतः क्रियात्मक अधिगम की

 

प्रश्न 6. एक बच्चा ईर्ष्या का प्रदर्शन करता है

(क) छह माह की आयु में

(ख) 12 माह की आयु में

(ग) 18 माह की आयु में

(घ) 24 माह की आयु में

उत्तर- (ग) 18 माह की आयु में

 

प्रश्न 7. बालक विविध प्रकार से सीखते हैं

(क) शिक्षक के भाषण द्वारा

(ख) प्रयोग द्वारा, विवेचन द्वारा, प्रश्न पूछकर, क्रिया करके तथा चिंतन करके

(ग) शिक्षक द्वारा निर्देशित, नियंत्रित पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण द्वारा

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ख) प्रयोग द्वारा, विवेचन द्वारा, प्रश्न पूछकर, क्रिया करके तथा चिंतन करके

हरियाणा HTET JBT Exam 2011:-

प्रश्न 8. 6-11 वर्ष आयु वर्ग के बालकों की विशिष्टताएं निम्नलिखित हैं

(क) बालक स्वाभाविक एवं सक्रिय अधिगम कर्ता होते हैं

(ख) सीखने के लिए शिक्षकों पर निर्भर होते हैं

(ग) बालक शिक्षकों से ज्ञान प्राप्त करते हैं

(घ) बालक सीखने में रुचि नहीं रखते हैं

उत्तर- (क) बालक स्वाभाविक एवं सक्रिय अधिगम कर्ता होते हैं

 

प्रश्न 9. सृजनशील बालक के बारे में कौन सा कथन सत्य नहीं है

(क) सृजनशील बालक जिज्ञासु होता है

(ख) सृजनशील बालक साहसी नहीं होता है

(ग) सृजनशील बालक बहिर्मुखी होता है

(घ) सृजनशील बालक महत्वाकांक्षी होता है

उत्तर- (ख) सृजनशील बालक साहसी नहीं होता है

 

प्रश्न 10. नवीन ज्ञान की प्राप्ति होती है

(क) ज्ञान स्थानांतरण के द्वारा

(ख) रटने के द्वारा

(ग) अनुभव द्वारा नवीन अर्थ ढूंढने के द्वारा

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ग) अनुभव द्वारा नवीन अर्थ ढूंढने के द्वारा

 

प्रश्न 11. शिक्षण एक प्रक्रिया है

(क) शिक्षक द्वारा अधिगमकर्ता को को ज्ञान के स्थानांतरण की

(ख) अधिगम को निर्देशित करने की

(ग) अनुदेशन की

(घ) शिक्षण अधिगम का सरलीकरण करने की

उत्तर- (घ) शिक्षण अधिगम का सरलीकरण करने की

 

प्रश्न 12.बच्चे का सामाजिक विकास वास्तव में प्रारंभ होता है

(क) विद्यालय पूर्व अवस्था में

(ख) शैशवावस्था में

(ग) पूर्व बाल्यावस्था में

(घ) उत्तर बाल्यावस्था में

उत्तर- (ग) पूर्व बाल्यावस्था में

 

प्रश्न 13.प्राथमिक कक्षा के बालकों के लिए शिक्षण की उपयुक्त विधि है

(क) प्रयास व भूल विधि

(ख) अनुकरण विधि

(ग) व्याख्यान विधि

(घ) खेल विधि

उत्तर- (घ) खेल विधि

 

प्रश्न 14.भारतवर्ष में प्राइमरी शिक्षा निम्नलिखित पर बल देती है

(क) बोध का विकास करना

(ख) आध्यात्मिक पक्ष पर बल देना

(ग) विवेचनात्मक चिंतन का विकास करना

(घ) रटने को प्रेरित करना

उत्तर- (घ) रटने को प्रेरित करना

HTET JBT Exam 2011:-

प्रश्न 15. शिक्षण और अधिक प्रभावी हो सकता है यदि

(क) छात्रों को स्वयं कार्य करने की स्वायत्तता व नियंत्रण दिया जाए

(ख) छात्र अधिगम शिक्षक द्वारा निर्देशित एवं नियंत्रित हो

(ग) शिक्षक तथ्यों की व्याख्या करने में केंद्रीय भूमिका निभाए

(घ) शिक्षक अधिगम को निर्देशित करें

उत्तर- (क) छात्रों को स्वयं कार्य करने की स्वायत्तता व नियंत्रण दिया जाए

 

प्रश्न 16. अधिगम एक प्रविधि है

(क) तथ्यों को याद करने की

(ख) पाठ्य पुस्तक में दिए गए विषय को याद करने की

(ग) अनुभव द्वारा अर्थ निर्माण करने की

(घ) परीक्षा की तैयारी की

उत्तर- (ग) अनुभव द्वारा अर्थ निर्माण करने की

 

प्रश्न 17. प्रतिभावान बालक की बुद्धि लब्धि होती है

(क) 130

(ख) 140

(ग) 125

(घ) 120

उत्तर- (ख) 125

 

प्रश्न 18. विद्यार्थी का विकास निर्भर करता है

(क) वंशानुक्रम पर

(ख) वातावरण पर

(ग) वंशानुक्रम एवं वातावरण पर

(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं

उत्तर- (ग) वंशानुक्रम एवं वातावरण पर

 

प्रश्न 19. एक उत्तम शिक्षक वह है जो

(क) छात्र में वांछित व्यवहारगत परिवर्तन करता है

(ख) मौखिक रूप से ज्ञान प्रेषित करता है

(ग) सूचना का वर्णन करता है

(घ) पाठ्यचर्या को संप्रेषित करता है

उत्तर- (क) छात्र में वांछित व्यवहारगत परिवर्तन करता है

 

प्रश्न 20. प्राइमरी स्तर पर अनुदेशन होना चाहिए

(क) शिक्षक केंद्रित

(ख) पाठ्यपुस्तक केंद्रित

(ग) छात्र केंद्रित

(घ) शिक्षक एवं पाठ्यपुस्तक केंद्रित

उत्तर- (ग) छात्र केंद्रित

 

प्रश्न 21. अधिगम के लिए क्या आवश्यक है?

(क) स्वानुभव

(ख) स्वचिंतन

(ग) स्वक्रिया

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (घ) उपर्युक्त सभी

HTET JBT Exam 2011:-

प्रश्न 22. 6 या 7 वर्ष का बालक दूसरों के विचारों को स्वीकार करने योग्य नहीं होता

(क) क्योंकि वह बहुत छोटा होता है

(ख) क्योंकि वह अहम केंद्रित होता हैं

(ग) क्योंकि वह बुद्धिमान नहीं होता है

(घ) क्योंकि वह कल्पनाशील होता है

उत्तर- (ख) क्योंकि वह अहम केंद्रित होता हैं

 

प्रश्न 23. 6-11 वर्ष आयु वर्ग के बालकों को सीखने के लिए आवश्यक है

(क) मूर्त क्रियाओं/अनुभवों की उपलब्धता

(ख) शिक्षक द्वारा ज्ञान का स्थानांतरण

(ग) रटने के लिए अवसरों की व्यवस्था

(घ) कक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने की प्रेरणा

उत्तर- (ख) मूर्त क्रियाओं/अनुभवों की उपलब्धता

 

प्रश्न 24.निम्न में से किस की भूमिका पूर्व बाल्यावस्था में बालक के संवेगात्मक विकास हेतु सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

(क) अध्यापकों की

(ख) संगी साथियों की

(ग) पड़ोसियों की

(घ) माता-पिता की

उत्तर- (घ) माता-पिता की

 

प्रश्न 25. शिक्षा मनोविज्ञान है-

(क) विशुद्ध विज्ञान

(ख) व्यावहारिक विज्ञान

(ग) मानक विज्ञान

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ख) व्यावहारिक विज्ञान

 

प्रश्न 26. व्यक्तित्व मापन का स्याही धब्बा परीक्षण है

(क) आत्मनिष्ठ परीक्षण

(ख) वस्तुनिष्ठ परीक्षण

(ग) प्रक्षेपण परीक्षण

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ग) प्रक्षेपण परीक्षण

 

प्रश्न 27. 6-11 वर्ष आयु वर्ग के लिए अधिगम

(क) ज्ञान निर्माण की एक सक्रिय प्रक्रिया है

(ख) निष्क्रियता से रटने की प्रक्रिया

(ग) कक्षा कक्ष में ध्यान पूर्वक सुनने की प्रक्रिया है

(घ) पाठ्य पुस्तक का अध्ययन करने की प्रक्रिया है

उत्तर- (क) ज्ञान निर्माण की एक सक्रिय प्रक्रिया है

 

प्रश्न 28. बालकों में अधिगम

(क) ज्ञान को रटने से होता है

(ख) पाठ्य पुस्तक को पढ़ने से होता है

(ग) शिक्षक द्वारा ज्ञान के स्थानांतरण द्वारा होता है

(घ) क्रिया करके होता है

उत्तर- (घ) क्रिया करके होता है

HTET JBT Exam 2011:-

प्रश्न 29. अधिगम प्रभावशाली रूप में होता है, यदि

(क) बच्चे को सीखने के लिए तत्पर किया जाए

(ख) बच्चा जो वह सीखता है, उसे दोहराए

(ग) बच्चा संतुष्ट अनुभव करें

(घ) बच्चा उपर्युक्त सभी करें

उत्तर- (घ) बच्चा उपर्युक्त सभी करें

 

प्रश्न 30. अभिवृद्धि के बारे में क्या सही नहीं है?

(क) अभिवृद्धि शारीरिक होती है

(ख) अभिवृद्धि मात्रात्मक होती है

(ग) अभिवृद्धि मापनीय होती है

(घ) अभिवृद्धि जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है

उत्तर- (घ) अभिवृद्धि जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है

 

भाग -2  हिंदी भाषा

प्रश्न 31. पथ -पथ्य युग्म का अर्थ है-

(क) रास्ता – रोगी का भोजन

(ख) रोगी का भोजन – रास्ता

(ग) मत – भोजन

(घ) कोई नहीं

उत्तर- (क) रास्ता – रोगी का भोजन

 

प्रश्न 32. ‘गायक’ का संधि विच्छेद है

(क) गा + यक

(ख) गाय + इक

(ग) गै + अक

(घ) ग + आयक

उत्तर- (ग) गै + अक

 

प्रश्न 33. प्रत्यय के योग से बना शब्द कौन सा है?

(क) सुगंध

(ख) अपमान

(ग) मालिन

(घ) अनुकूल

उत्तर- (ग) मालिन

 

प्रश्न 34. समुद्रगुप्त ‘भारत का नेपोलियन’ था।यहां ‘नेपोलियन’ किस प्रकार की संज्ञा का उदाहरण है?

(क) व्यक्तिवाचक

(ख) जातिवाचक

(ग) भाववाचक

(घ) समूहवाचक

उत्तर- (क) व्यक्तिवाचक

 

प्रश्न 35. निम्नलिखित में से अशुद्ध शब्द छांटिए-

(क) क्षत्रिय

(ख) धोखा

(ग) श्रेष्ठ

(घ) अविष्कार

उत्तर- (घ) अविष्कार

HTET JBT Exam 2011:-

प्रश्न 36. ‘वनवासी’ शब्द में समास है

(क) द्विगु

(ख) द्वन्द्व

(ग) तत्पुरुष

(घ) कर्मधारय

उत्तर- (ग) तत्पुरुष

 

प्रश्न 37. निम्न में से दंतव्य वर्ण है

(क) ट्

(ख) च्

(ग) त्

(घ) उ

उत्तर- (ग) त्

 

प्रश्न 38. शब्दकोश में पहले आने वाला शब्द है

(क) वक्त

(ख) वरक

(ग) वक्र

(घ) वर्ग

उत्तर- (क) वक्त

 

प्रश्न 39. ‘निर्भय’ का संधि विच्छेद है

(क) नि + भय

(ख) नि + रभय

(ग) नि: + भय

(घ) निृ + भय

उत्तर- (ग) नि: + भय

 

प्रश्न 40. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द छांटिए

(क) अगामी

(ख) केंद्रिय

(ग) अधीन

(घ) दिक्षा

उत्तर- (ग) अधीन

 

प्रश्न 41. ‘केर – बेर का संग होना’ का अर्थ है

(क) दोनों अलग-अलग

(ख) विपरीत स्वभाव वालों का एक साथ मिलना

(ग) भाग्य की बात

(घ) दयावान व निष्ठुर का साथ

उत्तर- (ख) विपरीत स्वभाव वालों का एक साथ मिलना

 

प्रश्न 42. निम्न में से कौन-सी सकर्मक क्रिया है

(क) आना

(ख) जाना

(ग) लेना

(घ) मरना

उत्तर- (ग) लेना

HTET JBT Exam 2011:-

प्रश्न 43. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है

(क) कोयल

(ख) कपाट

(ग) ऊंट

(घ) काठ

उत्तर- (ख) कपाट

 

प्रश्न 44. ‘अकिंचन’ का अर्थ है

(क) जिसके पास कुछ न हो

(ख) जो निर्धन हो

(ग) जो कुछ नहीं करता हो

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (क) जिसके पास कुछ न हो

 

प्रश्न 45. ‘निजत्व’ संज्ञा शब्द है

(क) व्यक्तिवाचक

(ख) भाववाचक

(ग) द्रव्यवाचक

(घ) जातिवाचक

उत्तर- (ख) भाववाचक

 

प्रश्न 46. संयुक्त व्यंजन ‘क्ष’ की ध्वनियां हैं

(क) क् + अ + ष

(ख) क् + अ + श

(ग) क् + अ + छ्

(घ) क् + अ + स्

उत्तर- (क) क् + अ + ष

 

प्रश्न 47. निम्न में से कौन सा ‘कामदेव’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है?

(क) मन्मथ

(ख) मनोज

(ग) अनंग

(घ) मरीचि

उत्तर- (घ) मरीचि

 

प्रश्न 48. निम्न में से कौन-सी भाववाचक संज्ञा है

(क) पराया

(ख) अपना

(ग) जागरण

(घ) सभ्य

उत्तर- (ग) जागरण

 

प्रश्न 49. भाषा संबंधी भूल को कहते हैं

(क) पाप

(ख) त्रुटि

(ग) अपराध

(घ) द्रोह

उत्तर- (ख) त्रुटि

HTET JBT Exam 2011:-

प्रश्न 50.निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है

(क) सायं

(ख) गृह

(ग) चंचु

(घ) सुर

उत्तर- (घ) सुर

 

निर्देश- निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

बुद्धिजीवी वह है जो विचार के माध्यम से सत्य का अन्वेषण करता है। सत्य की अवधारणा सुंदर है, किंतु बहुत अमूर्त और द्वेधात्मक भी है…… शायद समस्त सार्वभौमिक अवधारणाओं की तरह वह थोड़ा स्पष्ट होती है। बुद्धिजीवी यदि अन्य दार्शनिकों और तत्ववेत्ताओं से थोड़ा अलग होता है, तो मेरे विचार से इसलिए कि वह सार्वभौमिक और विशिष्ट के बीच नाजुक और मूल्यवान संतुलन बनाने का प्रयास करता है…….। समाज की हर विशिष्ट समस्या पर विचार करते समय उसके सामने कुछ ऐसे मूल्य होते हैं जो परम और शाश्वत होते हैं………।

जरूरी नहीं, वह उन्हें परिभाषित करे- किंतु उनके आलोक में वह अच्छे और बुरे नैतिक और अनैतिक सही और गलत का विवेक अर्जित करता है। पूर्ण रूप से वस्तुपरक होना उसकी प्राथमिक शर्त है……. वह ही काफी नहीं है। वस्तुपरक तो वैज्ञानिक, समाजशास्त्री, गणितज्ञ भी होते हैं….. यदि बुद्धिजीवी उनसे अलग है, तो इसलिए कि वह जो है, उसका अवलोकन करते समय, जो होना चाहिए उसके बारे में विचार करता है……। और इस तरह एक नैतिक आयाम स्वत: ही उसके बौद्धिक कार्यकलाप के साथ जुड़ जाता है। बुद्धि के माध्यम से वह आलोचनात्मक चेतना का संवाहक बन जाता है।

चेतना का यह तत्व ही है, जो भारतीय परंपरा में बुद्धिजीवी को एक मनीषी का गौरव प्रदान करता है। एक ऐसे व्यक्ति ही मनीषी की मर्यादा को प्राप्त करता है, जिसका विचार तंत्र मनुष्य का समूचा अस्तित्व हो….. और यह तभी संभव हो सकता है,जब वह अपनी बुद्धि को प्रज्ञा में परिलक्षित कर सकने के योग्य हो-प्रज्ञा वह समझदारी है, जहां मनुष्य अपने आत्म में रहकर भी समूची सृष्टि से……. जिसमें चराचर सब शामिल है, एकात्म स्थापित कर लेता है।

HTET JBT Exam 2011:-

प्रश्न 51. वस्तुपरक ज्ञान होता है

(क) कल्पना पर आधारित ज्ञान

(ख) वस्तु पर आधारित ज्ञान

(ग) वस्तु को परखने वाला ज्ञान

(घ) वास्तविक तथ्यों पर आधारित ज्ञान

उत्तर- (घ) वास्तविक तथ्यों पर आधारित ज्ञान

 

प्रश्न 52. भारतीय परंपरा में ‘मनीषी’ कहलाता है-

(क) ज्ञानवान व्यक्ति

(ख) प्रज्ञावान व्यक्ति

(ग) तीक्ष्ण बुद्धि वाला व्यक्ति

(घ) सचेतन व्यक्ति

उत्तर- (घ) सचेतन व्यक्ति

 

प्रश्न 53. ‘शाश्वत’ का विलोम है

(क) नश्वर

(ख) मर्त्य

(ग) अमर

(घ) अक्षर

उत्तर- (ग) नश्वर

 

प्रश्न 54. बुद्धिजीवी अन्य तत्ववेत्ताओं से किस प्रकार अलग है?

(क) वह वस्तुपरकता पर जोर देता है।

(ख) वह तटस्थता पर जोर देता है

(ग) वह सास्वत मूल्यों पर जोर देता है

(घ) वह बौद्धिक होता है

उत्तर- (क) वह वस्तुपरकता पर जोर देता है।

 

प्रश्न 55. बुद्धि ‘प्रज्ञा’ में कब रूपांतरित होती है?

(क) जब आलोचनात्मक चेतना का आविर्भाव होता है

(ख) जब ज्ञान का आलोक प्राप्त होता है

(ग) जब मनुष्य का चिंतन व्यापक होता है और समस्त चराचर जगत उसकी दृष्टि बिंदु में सम्मिलित हो जाता हो

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ग) जब मनुष्य का चिंतन व्यापक होता है और समस्त चराचर जगत उसकी दृष्टि बिंदु में सम्मिलित हो जाता हो

 

प्रश्न 56.’संवाहक’ शब्द का अर्थ है

(क) लाने वाला

(ख) ले जाने वाला

(ग) बहने वाला

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ख) ले जाने वाला

 

प्रश्न 57. ‘चराचर’ का आशय है

(क) चरने वाला और नहीं चरने वाला

(ख) चलने वाला और नहीं चलने वाला

(ग) सजीव और निर्जीव

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (ग) सजीव और निर्जीव

HTET JBT Exam 2011:-

प्रश्न 58. सत्य की अवधारणा होती है

(क) सार्वभौमिक और स्पष्ट

(ख) मूर्त और स्पष्ट

(ग) सार्वभौमिक, अमूर्त और द्वेधात्मक

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (ग) सार्वभौमिक, अमूर्त और द्वेधात्मक

 

प्रश्न 59.बुद्धिजीवी के कार्यकलापों में नैतिक आयाम कब जुड़ता है?

(क) आलोचनात्मक चेतना आ जाने से

(ख) जब वह क्या होना चाहिए, इसकी परिकल्पना करता है

(ग) जब वह तटस्थ हो जाता है

(घ) जब वह वस्तुपरक हो जाता है

उत्तर- (घ) जब वह वस्तुपरक हो जाता है

 

प्रश्न 60. अवतरण के आधार पर ‘प्रज्ञा’ का पर्याय चुनिए

(क) बुद्धि

(ख) ज्ञान

(ग) सत्य

(घ) समझदारी

उत्तर- (क) बुद्धि

 

प्रश्न 61. Choose the correct preposition for the blank:

John do you remember Mary? She is an old friend………school times.

(क) from

(ख) to

(ग) of

(घ) in

उत्तर- (ग) of

प्रश्न 62. Choose the right answer:

‘I visited the parliament’ means

(क) I always live there

(ख) I came there for a short time

(ग) I was born there

(घ) none of these

उत्तर- (घ) none of these

 

प्रश्न 63.Complete the sentence by choosing the correct option:

Potato chips are……..

(क) crispy

(ख) crunchy

(ग) salty

(घ) all of the above

उत्तर- (घ) all of the above

 

प्रश्न 64. Choose the correct pronoun for the blank:

She has an apple in……… hand.

(क) his

(ख) hers

(ग) her

(घ) him

उत्तर- (ग) her

HTET JBT Exam 2011:-

प्रश्न 65. Choose correct article for the blank:

This wine is…….… expensive.

(क) an

(ख) the

(ग) a

(घ) zero article

उत्तर- (क) an

 

प्रश्न 66. Told the correct word for the blank:

My mother is at home. Where is………?

(क) yours

(ख) yours’

(ग) your

(घ) none of the above

उत्तर- (ख) yours

 

प्रश्न 67. Choose the correct word for the blank:

There is hardly…….. time left for the train to depart.

(क) much

(ख) more

(ग) any

(घ) most

उत्तर- (ग) any

 

प्रश्न 68. Which is the correct order of the words?

art/ study/ do/ ?/ you

(क) You study part do?

(ख) You do art study.

(ग) Do you study art?

(घ) none of the above

उत्तर- (ग) Do you study art?

 

प्रश्न 69.Choose D plural form of the words given in the brackets:

……..(ox) and ……..(goose) are animals.

(क) Oxess, geese

(ख) Oxen, geese

(ग) Oxen, goose

(घ) Oxes, goose

उत्तर- (ख) Oxen, geese

 

प्रश्न 70. Which words can feel the blanks correctly:

He……. already…….. when you arrived.

(क) has, start

(ख) had, started

(ग) had, starts

(घ) none

उत्तर- (ख) had, started

 

प्रश्न 71. Choose one word for the underlined words:

it was foggy and I want my friend ‘moved out of sight’ into the distance as he walked away.

(क) toss

(ख) throw

(ग) pour

(घ) disappear

उत्तर- (घ) disappear

HTET JBT Exam 2011:-

प्रश्न 72. Choose the correct meaning of

‘Look before you leap.’

(क) think carefully before taking an action

(ख) see before you jump

(ग) see carefully and then jump

(घ) act carefully

उत्तर- (क) think carefully before taking an action

 

प्रश्न 73.Choose the correct opposite word for the underlined word:

The teacher is not kind. He is……..

(क) nice

(ख) ugly

(ग) funny

(घ) harsh

उत्तर- (घ) harsh

 

प्रश्न 74. Choose the correct word for the blank:

In meeting she so often says what she thinks

She is quite…………

(क) outgoing

(ख) outspoken

(ग) shy

(घ) decisive

उत्तर- (ख) outspoken

 

प्रश्न 75. Choose the odd one out

(क) left

(ख) milkshake

(ग) right

(घ) forward

उत्तर- (ख) milkshake

 

प्रश्न 76. Which sentence is correctly punctuated?

(क) Ms. Jones went to dinner with mr and mrs brown.

(ख) Ms Jones went to dinner with Mr and Mrs. brown.

(ग) ms.jones went to dinner with Mr and Mrs brown.

(घ) Ms. Jones went to dinner with Mr. and Mrs. brown.

उत्तर- (घ) Ms. Jones went to dinner with Mr. and Mrs. brown.

 

प्रश्न 77.Choose the most appropriate word for the blank:

She entered the room…….. since the baby was sleeping.

(क) quiet

(ख) quitely

(ग) quite

(घ) quietly

उत्तर- (ख) quietly

 

प्रश्न 78.Choose the one word for the following groups of words:

‘A sweet dish served after the main meal.’

(क) Desert

(ख) Dessert

(ग) Deseert

(घ) Deserte

उत्तर- (ख) Dessert

HTET JBT Exam 2011:-

प्रश्न 79. Choose the correct form of verb given in the bracket for the blank:

They……. in the river yesterday.

(क) swimming

(ख) swam

(ग) swum

(घ) swims

उत्तर- (ख) swam

 

प्रश्न 80. Choose the correct meaning of the phrase

‘Idled away’

(क) wasted

(ख) admired

(ग) rested

(घ) none of the above

उत्तर- (क) wasted