अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण

1
125
अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण
अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण

अनेकार्थक  शब्द की परिभाषा व उदाहरण:-आज SSCGK आपसे अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे |

इससे पहली पोस्ट में आप समास  की परिभाषा व भेद  के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण:-

अनेकार्थी शब्द का अर्थ होता है- एक से अधिक अर्थ देने वाला अर्थात जिसके एक से अधिक अर्थ निकलते हो।

हिंदी भाषा में जिस शब्द के एक से ज्यादा अर्थ निकलते हो उसे अनेकार्थी शब्द कहते हैं।

जैसे:-

रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।

पानी गए न ऊबरे, मोती मानुष चून।।

उपरोक्त उदाहरण में पानी के विभिन्न संदर्भों में भिन्न भिन्न अर्थ निकल रहे हैं।

जैसे:-

मनका- माला के दाने, मन (चित्त) का

पानी- चमक (मोती के लिए)

इज्जत (मानव के लिए)

जल (चूना, आटे के लिए)

हिंदी में भाषा के अनेकार्थी शब्द:-

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा उदाहरण:-

No.1.अतिथि- मेहमान, साधु, यात्री, अपरिचित व्यक्ति , अग़्नि, राम का पोता या कुश का बेटा।

No.2. अरुण– लाल, सूर्य, सूर्य का सारथी, इत्यादि ।

No.3. आपत्ति– विपत्ति,एतराज।

No.4. अपेक्षा– इच्छा, आवश्यकता, आशा, इत्यादि।

No.5. आराम– बाग, विश्राम, रोग का दूर होना, निरोग होना।

No.6. अंक- भाग्य, गिनती के अंक, नाटक के अंक, चिन्ह संख्या, गोद।

No.7. अंबर– आकाश, अमृत, वस्त्र।

No.8. अनंत– आकाश, ईश्वर, विष्णु, अंतहीन, शेष नाग।

No.9. अर्थ- मतलब, कारण, लिए, भाव, हेतु, अभिप्राय, धन, आशय, प्रयोजन।

No.10. अवकाश– छुटटी, अवसर, अंतराल

अनेकार्थी शब्द के  उदाहरण:-

No.11. आम- आम का फल, सर्वसाधारण, रंज, मामूली, सामान्य।

No.12. अन्तर- शेष, दूरी, हृदय, भेद।

No.13. अधर- धरती (आकाश के बीच का स्थान), पाताल, नीचा, होंठ।

No.14. अर्क- इन्द्र, सूर्य, रस, अकबन।

No.15. अंक –गोद, अंक विशेष, संख्या |व

अनेकार्थी शब्द के उदाहरण:-

No.16. अंकुर- कोंपल, नोंक, सूजन, रोआँ।

No.17. अंकुश– रोक, हाथी को वश में करने का लोहे का छोटा अस्त्र।

No.18. अंजन- काजल, रात, माया, लेप।

No.19. अंश– हिस्सा, कोण का अंश, किरण।

No.20. अंत– मरण, अवसान, सीमा।

हिंदी भाषा में अनेकार्थी शब्दों के  उदाहरण:-

No.21. अनन्त- आकाश, अन्तहीन, विष्णु।

No.22. अच्युत– कृष्ण, स्थिर, अविनाशी।

No.23. अपर– दूसरा, इतर, पंखहीन।

No.24. अपंग– अपाहिज, तिलक, नेत्रों के कोने।

No.25. अग्र– मुख्य, आगे, नोंक, शिखर।

No.26. अमृत– सुधा, जल, अमर, सुन्दर।

No.27. अन्तर– मध्य, ह्रदय, व्यवधान, भेद।

No.28. अज– ब्रह्मा, बकरा, दशरथ का पिता।

No.29. अक्ष– आँख, धुरी, आत्मा, पहिया, पासा।

No.30. अक्षर– अविनाशी, वर्ण, आत्मा, आकाश, मोक्ष।

 

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण:-

No.31. अमल– निर्मल, अभ्यास, समय, नशा।

No.32. अमर– देवता, पारा, अविनाशी।

No.33. अलि– भौंरा, मदिरा, कुत्ता।

No.34. अहि– सर्प, सूर्य, कष्ट।

No.35. अचल– स्थिर, पर्वत, दृढ़।

No.36. अटक– बाधा, भ्रमणशील, उलझन।

No.37. अरुण– लाल रंग, सूर्य, सिन्दूर।

No.38. आत्मा– प्राण, अग्नि, सूर्य।

No.39. आकार– स्वरूप, चेष्टा, बुलाना।

No.40. आली– सखी, पंक्ति।

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण:-

No.41. अनल– आग, परमेश्वर, जीव, विष्णु।

No.42. अभय– निर्भयता, शिव, निरापद।

No.43. अधिवास– निवास, पड़ोसी, बस्ती, हठ।

No.44. अभिनिवेश– आग्रह, संकल्प, अनुराग, दृढ़ निश्चय।

No.45. अशोक– मगधराज, शोकरहित, एक वृक्ष।

No.46. आँख– नयन, परख, सन्तान, छिद्र।

No.47. आनंद– ख़ुशी, मदिरा, शिव, एक छंद।

No.48. ईश्वर- परमात्मा, स्वामी, शिव, पारा, पीतल।

No.49. इतर– दूसरा, साधारण, नीच।

No.50. इंगित– संकेत, अभिप्राय, हिलना-डूलना।

No.51. इन्द्र– देवराज, राजा, रात्रि।

 

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण:-

No.52. उत्तर– जवाब,उत्तर दिशा, हल, अतीत, पिछला, बाद का इत्यादि।

No.53. उग्र– विष, प्रचंड, महादेव।

No.54. उद्योग– परिश्रम, धंधा, कारखाना।

No.55. उदार– दाता, बड़ा, सरल, अनुकूल।

No.56. एकांत– तत्पर, स्वस्थचित्त।

No.57. एकाक्ष– एक आँख वाला,काना, कौवा।

No.58. ऐरावती- इरावती नदी, बिजली, वटपत्री।

No.59. ओक– पक्षी, शूद्र, मतली, घर, पनाह।

No.60. कर– हाथ, टैक्स, किरण, सूँड़

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण:-

No.61. काल– समय, मृत्यु, यमराज।

No.62. कला– अंश, किसी कार्य को अच्छी तरह करने का कौशल।

No.63. कर्ण– कर्ण (नाम), कान।

No.64. कल- मशीन,बीता हुआ दिन, आने वाला दिन, ।

No.65. कनक– सोना, धतूरा, पलाश, गेंहूँ।

No.66. काम– वासना, कामदेव, कार्य, पेशा, धंधा।

No.67. कुंद– भोंथरा, एक मूल।

No.68. कुल- वंश, सब।

No.69. कृष्ण– काला, कन्हैया, वेदव्यास।

No.70. केतु– एक ग्रह, ध्वज, श्रेष्ठ, चमक।

 

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण:-

No.71. कोट– परिधान, किला।

No.72. कोटि- श्रेणी, करोड़, गणना।

No.73. कंक- यम, क्षत्रिय, युधिष्ठिर।

No.74. कंकण- कंगन, मंगलसूत्र, विवाह-सूत्र।

No.75. कंटक– घड़ियाल, काँटा, दोष।

No.76. कटाक्ष– आक्षेप, तिरछी निगाह, व्यंग्य।

No.77. कक्ष– कमरा, काँख, लता, रनिवास, बाजू।

No.78. कर्क– केंकड़ा, आग, एक राशि, आईना, सफेद।

No.79. काक– कौआ, लँगड़ा आदमी, अतिधृष्ट।

No.80. कादम्ब– कदम्ब, ईख, बाण, खट्टी मदिरा।

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण:-

No.81. कृत्स्न- जल, कोख, पेट।

No.82. कैरव– कुमुद, कमल, शत्रु, ठग।

No.83. केवल– एकमात्र, विशुद्ध ज्ञान।

No.84. कंद– शकरकन्द, बादल, मिश्री।

No.85. कलत्र– स्त्री, कमर।

No.86. केलि– परिहास, खेल, पृथ्वी।

No.87. कमल– हिरण, पंकज, ताम्बा, आकाश।

No.88. कल्प– सबेरा, शराब।

No.89. कक्ष्या– राजा की देहरी, कमरबंद।

No.90. कसरत– व्यायाम, अधिकता।

No.91. कबंध– जल, बादल, एक राक्षस।

No.92. कम्बल– आँसू, ऊनी वस्त्र, गाय के गले का रास।

No.93. कंबु – शंख, कंगन।

No.94. कलाप– समूह, तरकश, मोर की पूँछ, चाँद, व्यापार।

No.95. कस- बल, परीक्षा, तलवार की लचक।

No.96. काट– द्रोह, आपसी विरोध।

No.97. कुरंग– हिरण, नीला, बदरंग।

No.98. केतन– ध्वजा, घर, कार्य, आमंत्रण।

No.99. कुंभ– घड़ा, एक राशि, हाथी का मस्तक।

No.100. कुटिल– टेढ़ा, दुष्ट, घुंघराला।

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण:

No.101. कौशिक– विश्वामित्र, नेवला, उल्लू, सँपेरा, इन्द्र।

No.102. खल– दुष्ट, खरल, धतूरा

No.103. खग– पक्षी, बाण, ग्रह, तारा

No.104. खर- गधा, दुष्ट ,तिनका, तीक्ष्ण

No.105. गौ- गाय, आकाश, जल, भूमि, दिशा, वाणी, स्वर्ग, शब्द

No.106. गुरु– बड़ा, भारी, आचार्य, बृहस्पति, दो मात्राओं का अक्षर

No.107. गुण- स्वभाव, विशेषण, तीनों गुण (सतोगुण, रजोगुण, तमोगुण) धनुष की डोरी, रस्सी

No.108. गति- चाल, मोक्ष हालत

No.109. गिरा– सरस्वती, वाणी, गिरना

No.110. ग्रहण- ग्रहण करना, अपनाना, पकड़ लेना, सूर्य चंद्र का ग्रहण

 

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण:-

No.111. घटा– बादलों का समूह ,घटाना

No.112. धन– संपत्ति, दौलत, जोड़।

No.113. छंद– पद, जल, हाथ का एक गहना, ढंग।

No.114. जीवन -प्राण, जल, वायु।

No.115. तात– पिता, भाई, मित्र, पुत्र, शिष्य।

No.116. तारा– बाली की पत्नी, एक देवी, आंख की पुतली।

No.117. ताल– तालाब, ताड़ का पेड़, ताली का शब्द, गाने का परिमाण।

No.118. दान- पुण्य, त्याग, धर्म, शुद्धि, हाथी का मद।

No.119. दल- पत्ता, पक्ष, समूह, नेता, पात।

No.120. धातु- क्रिया का मूल रूप, द्रव्य, सोना चांदी आदि द्रव्य पदार्थ।

 

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण:-

No.121. धात्री- धरती, माता पृथ्वी, उप माता।

No.122. ध्रुव -विष्णु का भक्त बालक ध्रुव, ध्रुव तारा, एक नक्षत्र ,नित्य, स्थिर

No.123. धर्मराज-यमराज, युधिष्ठिर।

No.124. नल-नलका, एक राक्षस, एक वानर ,नाली, बांस

No.125. नीलकंठ -मोर, शिवजी

No.126. निशाचर-राक्षस, चोर, उल्लू, प्रेत।

No.127. पतंग– पक्षी, टिड्डी, गुड्डी, सूर्य, आकाश में उड़ाने के लिए कागज से बनी वस्तु।

No.128. पृष्ठ– पन्ना, पेज, पीठ, पीछे का भाग।

No.129. पात्र– योग्य ,नाटक में काम करने वाले स्त्री-पुरुष ,कर्तन‌।

No.130. बलि– राजा का नाम, बलिदान।

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण:-

No.131. बली- शक्ति, सेना, शक्तिशाली।

No.132. भेद– रहस्य, फूट डालना, प्रकार।

No.133. भुवन– संसार, घर, लोक, भव।

No.134. मान– नापतोल, इज्जत, अभिमान।

No.135. मुद्रा– मोहर, छाप, रुपया, अंगूठी, आकृति।

No.136. मूल– पूंजी, जड़, वंश।

No.137. यम– यमराज, मृत्यु का देवता, वायु।

No.138. योग– जोड़, मेल, समाधि, साधना।

No.139. रजत-चांदी, चांदनी।

No.140. रचना– बनावट, कृति।

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा व उदाहरण:-

No.141. विधि– भाग्य, ब्रह्मा, रीति, नियम।

No.142. वर्ण- अक्षर, रंग, जाति।

No.143. विषय– मजमून, भयंकर, जो समान हो।

No.145. विषम– विचारणीय सामग्री, भोग विलास।

No.146. वर – दूल्हा, पति, वरदान, श्रेष्ठ।

No.147. श्री- लक्ष्मी, शोभा, धन ,वैभव।

No.148. सारंग– हिरण, मयूर, सांप, कोयल, छत्र, रात्रि, शंख|

No.149.सूरज –सूर्य ,नाम विशेष,आकाशीय पिंड  

No.150. सरस्वती- विद्या की देवी, एक नदी का नाम, वाणी।

1 COMMENT

Comments are closed.