पर्यायवाची शब्द की परिभाषा

2
77
पर्यायवाची शब्द की परिभाषा
पर्यायवाची शब्द की परिभाषा

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा:-

आज SSCGK आपसे पर्यायवाची शब्द की परिभाषा के बारे में विस्तार से बात करेंगे ।

पहली पोस्ट में आप विसर्ग संधि की परिभाषा व नियम के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा:-हम जानते हैं कि एक ही अर्थ देने वाले अनेक शब्द होते हैं, ऐसे शब्दों को हम समानार्थक शब्द /पर्यायवाची शब्द के नाम से जानते हैं ।हिंदी में जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है अर्थात एक समान अर्थ देते हैं ,वे समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं |
उदाहरण के तौर पर-
पानी को कोई पानी कहकर पुकारता है, तो कोई जल कहकर पुकारता है।
माता  को कोई माँ  कहकर पुकारता है, तो कोई माता कहकर पुकारता है।

जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है अर्थात एक जैसा अर्थ देते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।”

हिंदी में पर्यायवाची शब्द:-

पर्यायवाची शब्द के उदाहरण:-

  1. अंधकार -अंधेरा, तम, तिमिर, तमस
  2. अमृत -पीयूष, सुधा, सोम, अमी
  3. अतिथि -मेहमान, पाहुना, बटेऊ ,आगन्तुक
  4. अश्व -घोड़ा, घोटक, वाजि, तुरंग, हय
  5. असुर -दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर
  6. अभिलाषा -कामना, चाह, इच्छा, तमन्ना, मनोरथ
  7. आनंद -प्रसन्नता, प्रमोद, हर्ष, खुशी,आह्लाद
  8.  आंख -नेत्र, नयन, चक्षु ,लोचन, दृग
  9. आग -अग्नि, ज्वाला, पावक, अनल, दहक
  10. अपमान -अनादर, निरादर, तिरस्कार, बेइज्जती
  11.  आकाश -गगन, नभ, अंबर, आसमान, व्योम
  12. आम –आम्र, रसाल, सौरभ, अमृतफल
  13. आभूषण -अलंकार, गहना, आभरण, जेवर,मंडन
  14. अचानक -यकायक, एकाएक, सहसा, अकस्मात, अनायास
  15. कमल -पंकज, जलज, अरविंद, नलिन, सरोज,
  16. फूल पुष्प, सुमन, कुसुम, प्रसून
  17. सूर्य -सूरज, रवि, भास्कर, भानु, सविता, प्रभाकर
  18. चांद -चंद्रमा,चंद्र, शशि, इंदु, रजनीश, राकेश
  19. समुद्र -सिंधु, जलधि, रत्नाकर, पारावर, उदधि
  20. बादल -मेघ, जलधर, वारिद, पयोधर
  21. बिजली -विद्युत, चंचला, चपला, दामिनी, सौदामिनी।
  22. किसान -कृषक, खेतिहर, हलधर, हाली
  23. मोर -मयूर, केकी, नीलकंठ, पिनाक
  24. शिव -शंकर, महादेव, नीलकंठ, भूतनाथ, भोलेनाथ, शम्भू,
  25. दिन -दिवस, वासर, वार, अहन्

    पर्यायवाची शब्द की परिभाषा व उदाहरण :-

  26. रात -रात्रि, रजनी, निशा, विभावरी, शर्वरी, विभावरी, यामिनी
  27. घर -आवास, सदन, आलय, निकेतन, आशियाना
  28. गंगा -देवनदी, सुरसरि, भागीरथी, सुपथगा
  29. यमुना -कालिंदी, जमुना, सूर्यपुत्री, सूर्यसुता
  30. नदी -दरिया, सरिता, तटिनी, निर्झरी
  31. गणेश- गणपति, गजानन, लंबोदर, विनायक
  32. पत्थर -प्रस्तर, पाहन, पाषाण, शिला
  33. तालाब -सर, सरोवर, ताल, जोहड़, तलैया
  34. तलवार –खड़ग, कृपाण, असि, चंद्रहास, कटार
  35. पक्षी -खग, विहग, नभचर, पखेरू, परिंदा,पंछी,अंडज
  36. जंगल -कानन, अरण्य, विपिन, वन,अटवी, बियाबान
  37. शरीर -तन, काया, गात, वपु, देह
  38. जल -नीर, पानी, वारि, तोय, अंबु, सलिल
  39. धरती -भू, भूमि, धरा, वसुंधरा, पृथ्वी ,अवनि
  40. बाण -सर, तीर, सायक, शिखी
  41. धनुष -चाप, शरासन, कोदंड
  42. सिंह -शेर, केसरी, वनराज, केहरी, मृगेंद्र, नाहर
  43. जल –नीर, पानी, तोय ,अम्बु, सलिल, वारि
  44. बंदर -मर्कट, कपि,हरि, वानर
  45. पहाड़ -पर्वत, गिरि, अचल, नग,शैल
  46. गाय -गौ, धेनु, सुरभि, गऊमाता
  47. कृष्ण -वासुदेव, नंदलाला, गोपाल, कन्हैया, माखनचोर, बनवारी,नंदगोपाल  ।
  48. किरण -रश्मि, मरीचि, मयूख,
  49. ईश्वर -प्रभु, परमात्मा, ईश, भगवान, परमेश्वर, ,रब ,दाता
  50. प्रकाश- ज्योति, आभा, चमक, उजाला, प्रभा,आलोक

    पर्यायवाची शब्द की परिभाषा व उदाहरण:-

  51. पिता -बाप, जनक, तात
  52. माता -मां, जननी, अंबा,जन्मदायिनी
  53. बेटा -पुत्र, सुत, तनय, तनुज, लाल
  54. बेटी -पुत्री, सुता, तनया, तनुजा
  55. मित्र -सखा, सहचर, दोस्त, अंतरंग
  56. हनुमान -बजरंगबली, केसरीनंदन, पवनसुत, पवनपुत्र
  57. शत्रु -दुश्मन, अरि, बैरी, रिपु
  58. हाथ -हस्त, कर, पाणि
  59. वस्त्र -वसन, चीर, पट, अम्बर
  60. विश्व -जग, जगत, संसार, दुनिया,भव
  61. राजा -नरेश, भूपति, नृप, महीपति
  62. हवा -पवन, समीर, वायु, अनिल, समीर, वात
  63. नर -मनुष्य, मानव, आदमी, पुरुष ,व्यक्ति
  64. स्त्री -नारी, अबला, औरत, महिला,वनिता
  65. भंवरा -भ्रमर, षट्पद, मधुप, मधुकर
  66. हाथी –गज, करि, हस्ती, कुंजर ,नाग
  67. विष -जहर, हलाहल, गरल, कालकूट
  68. लक्ष्मी -पद्मा, कमला, हरिप्रिया, विष्णुप्रिया
  69. हिरण -कुरंग, सारंग, मृग।
  70. अनंग -कामदेव, मनोज, रतिनाथ, मनसिज, मदन, रतिपति
  71. बाग -उपवन, उद्यान, बगीचा
  72. किनारा -तट, कूल, तीर
  73. इंद्र -सुरेंद्र, सुरेश, देवेंद्र, सुरपति
  74. दूध -दुग्ध, क्षीर, पय
  75. शराब – मद्य, सुरा, दारु, कलाल

    पर्यायवाची शब्दों के उदाहरण:-

     

  76. खून -रक्त, रुधिर, शोणित ,लहू
  77. पशु -जानवर, चौपाया, डांगर
  78. पेड़ -वृक्ष, तरु, विटप, दरख़्त।
  79. उन्नति -उत्कर्ष, उत्थान, विकास, प्रगति
  80. अंग– भाग, हिस्सा, अवयव, अंश
  81. अधम-नीच, पापी, नराधम, पतित, निकृष्ट
  82. अतिथि– मेहमान, पाहुना, बटेऊ, आगंतुक
  83. अनाज– अन्न, धान्य, शस्य
  84. अद्भुत– अनूठा, अनुपम, अनोखा, अद्वितीय
  85. शत्रु – दुश्मन, रिपु, बैरी,अरि
  86. अनुचर– दास, सेवक, भृत्य, नौकर
  87. अहंकार-अभिमान, घमंड, दर्प, दंभ
  88. उद्यान– उपवन, बाग, बगीचा, वाटिका
  89. कपड़ा– वस्त्र, अंबर, वसन, पट, चीर
  90. गुफा  -गुहा ,खोह ,कंदरा,
    91.लता –बेल, वल्लरी
  1. कोयल-पिक,कोकिला, आमसहचरी, परभृत
  2. कौवा– काक, वायस, काग, कौआ
  3. चालाक- चतुर, प्रवीण, कुशल, नागर, दक्ष
  4. केश- बाल, कुंतल, लट, अलक, कूच
  5. चांदनी– ज्योत्सना,कौमुदी,ज्योतिका, चंद्रिका
  6. गहना– अलंकार, आभरण,आभूषण,जेवर
  7. किनारा– तट, कूल, कगार, तीर
  8. गधा– गर्दभ, रासभ, वैशाखनंदन, खर
  9. जीभ– रसना, जिह्वा, रसज्ञा

    पर्यायवाची शब्दों के उदाहरण:-

101.तरकस– तूणीर, निशंग, तूण

102.बंदर– मर्कट, कपि, हरि, वानर

103.देवता- देव, सुर, अमर, विबुध

104.धन– दौलत, संपदा, वित्त, द्रव्य

105.पति– स्वामी, भर्ता, नाथ, आर्यपुत्र, वल्लभ

106.पत्नी– अर्धांगिनी, भार्या, सहधर्मिणी.प्राणप्रिया, वामांगी, दारा, गृहिणी।

107.क्रोध-कोप ,गुस्सा ,अमर्ष ,रोष

108.पथ– रास्ता, राह, मार्ग,बाट

109.पथिक– मुसाफिर राहगीर, पदयात्री, बटोही, राही

110.पार्वती- उमा, गौरी, शिवानी, भवानी, शैलसुता

111.पवित्र- निर्मल, स्वच्छ, शुद्ध, विमल, पावन

112.मछली- मच्छी, मीन, मत्स्य, झष, शफरी।

113.मृत्यु- मौत, देहांत, निधन, देहावसान

114.मुकुट- ताज, सिरताज, किरीट

115.सांप- सर्प, अहि, विषधर, ब्याल, भुजंग।

116.सोना– कंचन, स्वर्ण, कनक, हिरण्य, हेम

117.सरस्वती- शारदा, गिरा, वाणी, वीणापाणि, भारती

118.लहर- रश्मि, हिलोर, उर्मि, वीचि

119.सुंदर– चारु, रम्य, मनोहर, रमणीक, ललित

120.वीर– योद्धा, शूर, पराक्रमी, सूरमा

121.विष्णु– रमापति, चक्रपाणि, लक्ष्मीपति, चतुर्भुज, नारायण, हरि।

122.मोक्ष– मुक्ति, निर्वाण, कैवल्य, सद्गति

123. समूह- समुदाय, दल, झुंड, निकर

  1. स्वर्ग– देवलोक, परलोक, वैकुंठ, दिव
  2. मनुष्य– नर, आदमी, मनुज, मानव, पुरुष
  3. घर -आवास, सदन, आवास, आलय,निकेतन
  4. जंगल -वन ,कानन ,अरण्य ,अटवी

2 COMMENTS

  1. […] पोस्ट में हमने आपसे पर्यायवाची शब्द की परिभाषा के विषय में विस्तार से चर्चा की […]

Comments are closed.