विश्व के महाद्वीप

0
98
विश्व के महाद्वीप
विश्व के महाद्वीप

विश्व के महाद्वीप:- इस आर्टिकल में आज SSCGK आपसे विश्व के महाद्वीप के नामक विषय के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे । इससे पहले आर्टिकल में आप वायुमंडल की परिभाषा एवं उसकी परतें के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

विश्व के महाद्वीप:-

ऐसा विस्तृत भू-भाग जो समुद्र तल से निश्चित ऊंचाई पर उठा हुआ हो और समुद्र से अलग दिखाई देता हो, वह महाद्वीप कहलाता है। इनकी सीमाएं समुद्र के अंदर 600 फुट अंदर तक फैली होती हैं तथा इन्हें स्पष्ट रूप से पहचाना जा सकता है।हमारी यह धरती सात महाद्वीपों में बंटी हुई है- एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप,अफ्रीका, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका | वर्तमान समय में विश्व में कुल 7 महाद्वीप हैं, जिनका वर्णन निम्नलिखित है-

No.1.एशिया

No.2.अफ्रीका

No.3.यूरोप

No.4.ऑस्ट्रेलिया

No.5.उत्तरी अमेरिका

No.6.दक्षिण अमेरिका

No.7.अंटार्कटिका

Continents of World:-

No.1.एशिया-एशिया महाद्वीप संसार के सात महाद्वीपों में से सबसे बड़ा है। संचार के सबसे अधिक जनसंख्या वाले दो देश इसी महाद्वीप में स्थित है। एशिया महाद्वीप में ही नदियों के किनारे अधिकांश सभ्यताएं विकसित हुई। इसी वजह से यहां की नदियों को सभ्यता का पालना भी कहा जाता है। इस महाद्वीप का अधिकतर भाग उत्तरी गोलार्ध में ही स्थित है इस महाद्वीप के पूर्व में प्रशांत महासागर पश्चिम में यूराल पर्वत, उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में हिंद महासागर अवस्थित हैं।
इस महाद्वीप को बेरिंग जल संधि उत्तर अमेरिका महाद्वीप से अलग करती है। यह महाद्वीप विश्व के कुल क्षेत्रफल के एक तिहाई भाग पर फैला हुआ है। यह विश्व में चावल, कपास, सिल्क, जूट आदि के उत्पादन में पहले स्थान पर है। इस महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट है। चीन इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है तथा मालदीव सबसे छोटा देश है।

Continents of World:-

No.2.अफ्रीका-विश्व का दूसरा बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है यहां नई और प्राचीन सभी प्रकार की संस्कृतियां मिलती हैं।इस महाद्वीप के पूर्व में हिंद महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है। विक्टोरिया झील से निकलकर भूमध्य सागर में गिरने वाली नील नदी, जो कि विश्व की सबसे लंबी नदी है, इसी महाद्वीप में बहती है। इस महाद्वीप में विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा भी स्थित है।
अल्जीरिया इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जबकि मेओटी सबसे छोटा देश है। दुनिया की प्रसिद्ध हीरे की खान किंबरले इसी महाद्वीप में अवस्थित है। अफ्रीका महाद्वीप संसार का एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर ही ग्लोब की तीनों रेखाएं (कर्क रेखा, विषुवत रेखा/भूमध्य रेखा एवं मकर रेखा) गुजरती हैं।

विश्व के महाद्वीप:-

No.3.यूरोप-यह महाद्वीप उत्तरी गोलार्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है।इस महाद्वीप को प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप/यूरेशिया का प्रायद्वीप भी कहा जाता है।यह महाद्वीप संसार के 6.5% भाग पर फैला हुआ है। इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है तथा सबसे लंबी नदी पुल का नदी है। इस महाद्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर एल्ब्रुश है, जिसकी ऊंचाई 5642 मीटर है। इस महाद्वीप में लौह अयस्क पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस एवं कोयला आदि के पर्याप्त भंडार हैं।

विश्व के महाद्वीप:-

No.4.ऑस्ट्रेलिया-यह दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है। इस महाद्वीप को द्वीपीय महाद्वीप भी कहा जाता है।
यह महाद्वीप दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है और मकर रेखा इसके मध्य से गुजरती है। इस महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल है-
गिब्सन और विक्टोरिया। ऑस्ट्रेलिया विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जो पूरे महाद्वीप पर फैला हुआ है। मर्रे एवं डार्लिंग
यहां की प्रमुख नदियां है तथा आयर झील यहां की सबसे बड़ी एवं प्रमुख झील है।
इस महाद्वीप पर वर्षा बहुत कम मात्रा में होती है। यहां की प्रमुख पर्वत श्रंखला  ग्रेट डिवाइडिंग रेंज है तथा सर्वोच्च
पर्वत शिखर कोजिअस्को है, जिसकी ऊंचाई 2228 मीटर है। इस महाद्वीप के उत्तरी क्षेत्र के मैदान को कारपेंट्रिया
का मैदान कहते हैं। इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश नौरू है तथा सबसे बड़ी झील झील है। इस महाद्वीप में विश्व
की प्रसिद्ध सोने की खानें कॉलगुर्ली एवं कूलगार्डी हैं।

विश्व के महाद्वीप:-

No.5.उत्तरी अमेरिका-यह महाद्वीप विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल
24255000 वर्ग किलोमीटर है। इस महाद्वीप की खोज 1492 ईस्वी में कोलंबस नामक व्यक्ति ने की थी।यह
महाद्वीप संसार के 16.5% भाग पर फैला हुआ है। इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है कनाडा तथा सबसे छोटा
देश है सेंट पियरे। मिसीसिपी नदी इस महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है तथा सबसे बड़ी झील सुपीरियर झील है।
इस महाद्वीप का अलास्का में स्थित सबसे ऊंचा पर्वत शिखर माउंट मैकिनले है, जिसकी ऊंचाई 6194 मीटर है।
इस महाद्वीप में पाए जाने वाले शीतोष्ण घास के मैदानों को प्रेयरी के मैदान कहा जाता है।यहां विश्व का सबसे
ज्यादा मात्रा में मक्का पैदा किया जाता है। इस महाद्वीप को पनामा जलसंधि दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से अलग करती है

विश्व के महाद्वीप:-

No.6.दक्षिण अमेरिका-यह महाद्वीप विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है। यह महाद्वीप प्रशांत महासागर वह
अटलांटिक महासागर के मध्य में स्थित है। इस महाद्वीप के दक्षिण में टेराडेल फ्लूगो नामक द्वीप स्थित है।
ब्राजील इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है तथा सबसे छोटा देश फॉकलैंड द्वीप है। यह मैगलन जलसंधि
द्वारा दक्षिण अमेरिका की मुख्य भूमि से अलग होता है तथा पनामा जलसंधि इसे उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
से अलग करती है। इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील टिटिकाका है।

अमेजन नदी किस महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी है इस महाद्वीप का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 11.80% है।
इस महाद्वीप के प्रमुख देश हैं- ब्राजील, पेरू, बोलिविया, चिली, इक्वेडोर, वेनेजुएला आदि। अमेजन नदी इस
महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है। यहां के लोगों का मुख्य भोजन कसावा है। यहां की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी
एकांकागुआ है, जिसकी ऊंचाई 6906 मीटर है। टूकन नामक पक्षी अमेजन बेसिन में पाया जाने वाला प्रमुख पक्षी है।

विश्व के महाद्वीप:-

No.7.अंटार्कटिका-यह महाद्वीप संसार का पांचवा बड़ा महाद्वीप है| यह दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है| यह
महाद्वीप सारा साल बर्फ से ढका रहता है और इसके ठंड में प्रतिशत भाग पर हमेंशा बर्फ जमी रहती है। इस
महाद्वीप की मुख्य भूमि पर सबसे पहले फेबियन वेलिंग शासेन नामक व्यक्ति 1820 ई. में वोस्टॉक नामक जहाज से पहुंचा था।

इस महाद्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर विन्सन मैसिफ है, जिसकी ऊंचाई 8140 मीटर है। इस महाद्वीप
का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी माउंट एलब्रुश है। यहां की प्रमुख वनस्पति मॉस तथा लिचन है। इस महाद्वीप
में भारत ने अपना पहला शोध केंद्र दक्षिण गंगोत्री 1983 में , दूसरा शोध केंद्र मैत्री 1989 में तथा तीसरा शोध
केंद्र भारती 2012 में लार्समन हिल्स में  स्थापित किया है।