RPSC School Lecturer Exam 2020

0
45
RPSC School Lecturer Exam 2020
RPSC School Lecturer Exam 2020

RPSC School Lecturer Exam 2020:-इस आर्टिकल में आज SSCGK आपसे RPSC School Lecturer Exam 2020 के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। इससे पहले आर्टिकल में आप HTET JBT Exam 2021 के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

RPSC School Lecturer Exam 2020:-

Subject: Hindi

Exam Organiser: Rajasthan Public Service commission

Exam Date: 03/11/2020

TIMINGS: Evening Shift

Note: All the questions are compulsory.

RPSC School Lecturer Exam 2020:-

निर्देश:- प्रश्न संख्या 1 से 3 तक के उत्तर निम्नांकित गद्यांश के आधार पर दीजिए-

*अपठित गद्यांश*

काफी लंबे इतिहास के अंदर, भूगोल ने भारत को जो रूप दिया,वह सर से वह एक ऐसा देश बन गया जिसके दरवाजे बाहर की ओर से बंद थे समुद्र और महाशैल हिमालय से घिरा होने के कारणबाहर से किसी का इस देश में आना आसान नहीं था। कई सहस्त्राब्दियों के भीतर बाहर से लोगों के बड़े-बड़े झुंड भारत में आए। किंतु आर्यों के आगमन के बाद से, कभी ऐसा नहीं हुआ जब बाहरी लोग बड़ी संख्या में भारत आए हों।

ठीक इसके विपरीत एशिया और यूरोप के आरपार मनुष्यों के अपार आगमन और निष्क्रमण होते रहे।एक जाति दूसरी जाति को खदेड़ कर वहां खुद बस्ती रहे और इस प्रकार जनसंख्या की बनावट में बहुत बड़ा परिवर्तन होता रहा।भारत में आर्यों के आगमन के बाद बाहरी लोगों के जो आगमन हुए उनके दायरे बहुत ही सीमित थे।उनका कुछ न कुछ प्रभाव तो पड़ा, किंतु उससे यहां की बुनियादी जनसंख्या के स्वरूप में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आया।

RPSC School Lecturer Exam 2020:-

Q.1.उपर्युक्त गद्यांश में इनमें से किस बिंदु पर चर्चा नहीं हुई है?

(क) भौगोलिक स्थिति

(ख) ऐतिहासिक घटनाक्रम

(ग) सामाजिक संरचना

(घ) आर्थिक विकास

Ans.-(घ) आर्थिक विकास

 

Q.2.भारत की जनसंख्या के स्वरूप में लंबे इतिहास में बहुत बड़ा परिवर्तन नहीं आया। इसका एक बड़ा कारण है?

(क) आर्यों के बाद भारत में कोई बाहर से नहीं आया।

(ख) भौगोलिक कारणों से बड़ी संख्या में भारत पहुंचना आसान न था।

(ग) भारत के पास पर्याप्त सैन्य बल था।

(घ) एक जाति दूसरी जाति को खदेड़ कर यहां बसी अतः पुरानी जाति के चिह्न मिटते चले गए।

Ans.-(ख) भौगोलिक कारणों से बड़ी संख्या में भारत पहुंचना आसान न था।

 

Q.3.उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार निम्न में से कौन सा कथन असत्य हैं?

(क) कई सहस्त्राब्दियों के भीतर बाहर के लोगों के अनेक झुंड भारत में आए।

(ख) भारत की परी सीमा लोगों को यहां आने के लिए आमंत्रित करती हैं।

(ग) जातियों के आपसी संघर्ष जनसंख्या के स्वरूप को प्रभावित करते हैं।

(घ) भारत के संदर्भ में इसकी भौगोलिक सीमाएं इसकी रक्षक सिद्ध हुई हैं।

Ans.-(ग) जातियों के आपसी संघर्ष जनसंख्या के स्वरूप को प्रभावित करते हैं।

 

राजस्थान विद्यालय प्रवक्ता परीक्षा 2020:-

निर्देश- प्रश्न संख्या 4, 6 के उत्तर निम्नांकित पद्यावतरण के आधार पर दीजिए-

स्नेह सिंचित न्याय पर नव विश्व का निर्माण।

एक नर में अन्य का नि:शक, दृढ़ विश्वास।

धर्म दीप्त मनुष्य का उज्ज्वल नया इतिहास।

समर, शोषण, ह्रास की विरुदावली से हीन।

पृष्ठ जिसका एक भी होगा न दग्ध, मलिन।

मनुज का इतिहास जो होगा, सुधामय कोष।

छलकता होगा सभी नर का, जहां संतोष।।

Q.4.उपर्युक्त अवतरण के अनुसार मानव का नया इतिहास कैसा होगा?

(क) सबको आजीविका प्रदान करने वाला

(ख) सबको संतोष प्रदान करने वाला

(ग) धन-धान्य से परिपूर्ण

(घ) सब प्रकार की सुविधाओं से संपन्न

Ans.-(ख) सबको संतोष प्रदान करने वाला।

 

Q.5.नए विश्व के निर्माण का आधार इनमें से क्या होगा?

(क) तकनीकी विकास

(ख) कठोर न्याय व्यवस्था

(ग) मानव एकता

(घ) स्नेह युक्त न्याय

Ans.-(घ) स्नेह युक्त न्याय

 

Q.6. इस अवतरण में किस प्रकार की ज्ञान को मानव के लिए कल्याणकारी माना है?

(क) आध्यात्मिक ज्ञान

(ख) लोक कल्याणकारी ज्ञान

(ग) तकनीकी ज्ञान

(घ) समता विधायक ज्ञान

Ans.-(घ) समता विधायक ज्ञान

 

Q.7. “सुबरन को ढ़ंढ़त फिरै कवि कामी अरु चोर”

उपर्युक्त पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

(क) व्यतिरेक अलंकार

(ख) यमक अलंकार

(ग) भ्रांतिमान अलंकार

(घ) श्लेष अलंकार

Ans.-(घ) श्लेष अलंकार

 

Q.8.निम्नलिखित कहानियों कौन के कहानीकारों के साथ सुमेलित कीजिए।

       कहानी                 कहानीकार

  1. चतुरी चमार 1.जैनेंद्र
  2. नीलम देश की राजकन्या 2.उपेंद्रनाथ अश्क
  3. डाची   3.निराला
  4. परिंदे 4.निर्मल वर्मा
  5. B.  C.  D.

(क) 1   4   2   3

(ख) 2   3   4   1

(ग) 4    3   2   1

(घ) 3   1    2   4

Ans.-(घ) 3   1    2   4

 

राजस्थान विद्यालय प्रवक्ता परीक्षा 2020:-

Q.9. “ज्ञान तभी उपयोगी है जब वह स्वयं के निरीक्षण के द्वारा प्राप्त किया गया हो, सिद्धांत है-

(क) यूरिस्टिक विधि

(ख) क्रिया विधि

(ग) प्रदर्शन विधि

(घ) साक्षात्कार विधि

Ans.-(क) यूरिस्टिक विधि

 

Q.10.निम्नलिखित में से कौन प्रभुत्ववादि अनुदेशनात्मक आव्यूह का प्रकार नहीं है?

(क) अनुवर्ग शिक्षण

(ख) पाठ प्रदर्शन

(ग) योजना विधि

(घ) व्याख्यान विधि

Ans.-(ग) योजना विधि

 

Q.11. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य कौन सा है?

(क) तुलसी ने मानस की रचना लिखी है।

(ख) लक्ष्मण के मूर्छित होने पर रामविलास करके रोने लगे।

(ग) अपराधी को मृत्युदंड दिया गया।

(घ) कालचक्र के पहिए से बचना संभव नहीं है।

Ans.-(ग) अपराधी को मृत्युदंड दिया गया।

 

Q.12. ‘भोर का तारा’ एकांकी की पात्र छाया के अनुसार प्रत्येक पुरुष के लिए स्त्री इनमें से क्या है?

(क) श्रृंगार मूर्ति

(ख) कविता

(ग) कल्पना

(घ) देवी

Ans.-(ख) कविता

 

Q.13.”अखिल भुवन चर अचर सब, हरि मुख में लगि मात।

चकित भई गदगद वचन, विकसित दृग पुलकात।

इन पंक्तियों में निम्नलिखित में से कौन सा रस है?

(क) वीर रस

(ख) अद्भुत रस

(ग) श्रृंगार रस

(घ) करुण रस

Ans.-(ख) अद्भुत रस

RPSC School Lecturer Exam 2020- 

Q.14. रीतिमुक्त कवियों के संदर्भ में इनमे से कौन सा कथन गलत है?

(क) रीतिमुक्त कवियों के प्रेम वर्णन में विरह व्यथा प्रधान है।

(ख) रीतिमुक्त कवियों में रीतिबद्ध कवियों जैसी ऐंद्रीय वासना नहीं है।

(ग) रीतिमुक्त काव्य में कवियों की प्रेमानुभूति को आत्माभिव्यक्ति की शैली में स्थान प्राप्त हुआ है।

(घ) रीतिमुक्त कवियों ने प्राचीन काव्य परंपरा को बड़ी गहराई से ग्रहण किया है।

Ans.-(घ) रीतिमुक्त कवियों ने प्राचीन काव्य परंपरा को बड़ी गहराई से ग्रहण किया है।

 

Q.15.हिंदी साहित्य का आरंभ 693 ईसवी से मानने वाले इतिहासकार इनमें से कौन है?

(क) डॉ. नगेंद्र

(ख) रामचंद्र शुक्ल

(ग) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(घ) रामकुमार वर्मा

Ans.-(घ) रामकुमार वर्मा

 

RPSC School Lecturer Exam 2020:-

Q.16.सरकारी प्रतिष्ठानों द्वारा सामान आपूर्ति या निर्माण आदि कार्य हेतु इनमें से कौन सा पत्र समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाता है?

(क) परिपत्र

(ख) अधिसूचना

(ग) निविदा

(घ) ज्ञापन

Ans.-(ग) निविदा

 

Q.17.निम्नलिखित में से कौन से कवि ‘अष्टछाप के कवि’ नहीं है?

(क) दामोदर दास

(ख) कुंभन दास

(ग) कृष्ण दास

(घ) छीतस्वामी

Ans.-(क) दामोदर दास

 

Q.18. सही मिलान कीजिए-

संज्ञानवादी अवधारणा-                 मुख्य प्रवर्तक

A.अभिग्राही अधिगम-                    1. बेरी जिमरमैन

B.सतही एवं गहन उपागम-          2. पियाजे

C.स्वनियमित अधिगम-                3.ऑसबेल

D.विकासवादी सिद्धांत पर आधारित अधिगम-4.फेरेंस मन

  1.   B. C. D.

(क) 4   2   3   1

(ख) 3   4   1   2

(ग) 4   3   2   1

(घ) 2   1   3  4

Ans.-(ख) 3   4   1   2

 

Q.19. निम्नलिखित का सही युग्म बनाइए-

अधिगम – धारणा प्रतिपादक/समर्थक

  1. उद्दीपक अनुक्रिया संबंधों की रचना-1.कोहलर
  2. संकेत अधिगम- 2.कुर्ट लेनिन
  3. क्षेत्र सिद्धांत- 3. थार्नडाइक
  4. अंतर्दृष्टि अधिगम- 4. टॉलमैन
  5. B. C. D.

(क) 3   4   2   1

(ख) 2   4   3   1

(ग) 4   3   1   2

(घ) 3   1   2   4

Ans.-(क) 3   4   2   1

 

Q.20.कृष्ण भक्ति काव्य के संदर्भ में इनमें से कौन सा कथन असत्य है?

(क) सखी संप्रदाय का प्रवर्तन स्वामी हरिदास द्वारा किया गया।

(ख) राधा वल्लभ संप्रदाय में राधा का स्थान गौण तथा कृष्ण का स्थान प्रधान तथा उच्च माना गया है।

(ग) नंददास ने ‘भंवर गीत’ नामक ग्रंथ की रचना की थी।

(घ) भगवत कृपा की प्राप्ति के लिए सुर की भक्ति पद्धति में अनुग्रह का प्राधान्य है।

Ans.-(ख) राधा वल्लभ संप्रदाय में राधा का स्थान गौण तथा कृष्ण का स्थान प्रधान तथा उच्च माना गया है।

RPSC School Lecturer Exam 2020:-

Q.21. नागरी प्रचारिणी सभा से प्रकाशित पृथ्वीराज रासो के संस्करण को प्रामाणिक माननीय वाले विद्वान इनमें से कौन हैं?

(क) श्यामल दास

(ख) कर्नल टॉड

(ग) रामचंद्र शुक्ल

(घ) गौरीशंकर हीराचंद ओझा

Ans.-(ख) कर्नल टॉड

 

Q.22. शक्तिनिपुणता लोकशास्त्र काव्याद्यवेक्षणात्।

काव्यज्ञ शिक्षयाभ्यास इति हेतुस्तदुद्भवे।

काव्य हेतु विषयक उपर्युक्त इनमें से किस कार्य का है?

(क) वामन

(ख) दंडी

(ग) मम्मट

(घ) हेमचंद्र

Ans.-(ग) मम्मट

 

Q.23. ‘पीयूष प्रवाह’ में संकलित गौरा नामक रेखा चित्र के अनुसार बछड़े का क्या नाम रखा गया?

(क) नागमणि

(ख) नीलमणि

(ग) लालमणि

(घ) रक्तमणि

Ans.-(ग) लालमणि

 

Q.24. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?

(क) द्रुत विलंबित छंद में प्रत्येक चरण में 12 वर्ड तथा ‘न भ भ र’ का क्रम होता है।

(ख) कुंडलिया छंद सोरठा और रोला के मेल से बनता है।

(ग) गीतिका छंद के प्रत्येक चरण में 26 मात्राएं होती हैं।

(घ) दोहा छंद में विषम चरण में 13 और सम चरण में 11 मात्राएं होते हैं।

Ans.-(ख) कुंडलिया छंद सोरठा और रोला के मेल से बनता है।

 

Q.25. निम्नलिखित में से कौन ‘राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005′ के मार्गदर्शक सिद्धांतों का हिस्सा नहीं है?

(क) पढ़ाई रटंत प्रणाली से मुक्त हो, यह सुनिश्चित करना।

(ख) परीक्षा को अपेक्षाकृत अधिक लचीला बनाना और कक्षा की गतिविधियों से जोड़ना।

(ग) ज्ञान को स्कूल के बाहर के जीवन से जोड़ना।

(घ) स्कूली शिक्षा में नव उदारवाद की अवधारणा को विकसित करना।

Ans.-(घ) स्कूली शिक्षा में नव उदारवाद की अवधारणा को विकसित करना।

 

RPSC School Lecturer Exam 2020:-

Q.26.निम्नलिखित में से वृद्धि संधि का उदाहरण कौन सा नहीं है?

(क) महौत्सुक्य

(ख) पवित्र

(ग) महैश्वर्य

(घ) लोकैषणा

Ans.-(ख) पवित्र

 

Q.27.राहुल सांकृत्यायन ने हिंदी का प्रथम कवि इनमें से किसे माना है?

(क) कण्हपाद

(ख) शालिभद्र सूरि

(ग) पुष्य

(घ) सरहपाद

Ans.-(घ) सरहपाद

 

Q.28. निम्नलिखित में से कौन सा पद असत्य है?

(क) निर्गुण भक्त वर्ण व्यवस्था के पक्षधर नहीं थे।

(ख) निर्गुण भक्त सत्य के शोधक थे।

(ग) निर्गुण भक्ति में लीला का माहात्म्य है।

(घ) निर्गुण भक्ति में विश्वात्मा प्रभु के विश्वव्य अस्तित्व में आस्था प्रकट की गई है।

Ans.-(ग) निर्गुण भक्ति में लीला का माहात्म्य है।

 

Q.29.औदात्य सिद्धांत के संबंध में इनमे से कौन सा कथन सही नहीं है?

(क) गरिमामय रचना-विधान औदात्य का महत्वपूर्ण तत्व है।

(ख) भावावेश की तीव्रता-औदात्य का आवश्यक तत्व एवं अंतरंग पक्ष है।

(ग) लोंजाइनस के प्रसिद्ध ग्रंथ का नाम है-पेरिइप्सुस है।

(घ) ‘बालेयता’-औदात्य का आवश्यक तत्व है।

Ans.-(घ) ‘बालेयता’-औदात्य का आवश्यक तत्व है।

 

Q.30.किस विकल्प में रचना और उसका प्रकाशन वर्ष सही नहीं है?

(क) जूही की कली (निराला)- 1916

(ख) युगांत (पंत)- 1936

(ग) कामायनी (प्रसाद)- 1938

(घ) यामा (महादेवी)- 1940

Ans.-(ग) कामायनी (प्रसाद)- 1938

 

RPSC School Lecturer Exam 2020:-

Q.31. “काव्यं यशसेऽर्थेकृते व्यवहारविदे शिवतरक्षतये।

सद्य परनिवृतये कांता सम्मितयोपदेशयुजे।।

काव्य प्रयोजन विषयक उपर्युक्त मत इनमें से किस आचार्य का है?

(क) वामन

(ख) भरत

(ग) भामह

(घ) मम्मट

Ans.-(घ) मम्मट

 

Q.32. ‘प्रज्ञा प्रवाह’ में संकलित निराला भाई नामक संस्मरण के अनुसार में निराला जी को ‘अपरा’ पर कितनी राशि का पुरस्कार मिला था?

(क) 5100 रुपए

(ख) 2100 रुपए

(ग) 7000 रुपए

(घ) 11000 रुपए

Ans.-(ख) 2100 रुपए

 

Q.33. ‘संत काव्य’ के संदर्भ में कौन सा कथन गलत है?

(क) संत काव्य में धार्मिक रूढ़ियों और परंपराओं के अंधानुकरण का विरोध है।

(ख) संत काव्य में शास्त्रीय ज्ञान को परम आवश्यक माना गया है।

(ग) संत काव्य की भाषा जनसामान्य की भाषा है।

(घ) संत काव्य आत्मानुभूति पर अधिक बल देता है।

Ans.-(ख) संत काव्य में शास्त्रीय ज्ञान को परम आवश्यक माना गया है।

 

Q.34.रानी लक्ष्मी बाई का जन्म कहां और कब हुआ था? ‘आलोक’ में संकलित पाठ के आधार पर बताइए।

(क) ग्वालियर में 19 नवंबर 1836 को

(ख) वाराणसी में नवंबर 1835 को

(ग) कानपुर में 19 नवंबर 1834 को

(घ) झांसी में 19 नवंबर 1833 को

Ans.-(ख) वाराणसी में नवंबर 1835 को।

 

Q.35. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द अशुद्ध हैं।

(क) तदुपरांत, प्रकृति

(ख) सदोपदेश, निष्कपटी

(ग) निरपराध, पत्नत्नि

(घ) निरनुनासिक, प्रतिक्षा

Ans.-(ख) सदोपदेश, निष्कपटी

 

RPSC School Lecturer Exam 2020:-

Q.36. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं है।

(क) गगन , शून्य

(ख) कच, कुंतल

(ग) तट, मंदार

(घ) दुकूल, वसन

Ans.-(ग) तट, मंदार

 

Q.37. इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है।

(क) समाचार लेखन की सबसे उपयोगी व लोकप्रिय शैली उल्टा पिरामिड शैली है।

(ख) समाचार की शुरुआत इन पंक्तियों से होती है उसे समाचार का इंट्रो कहा जाता है।

(ग) समाचार के छ: ककार(छ: सवाल) होते हैं।

(घ) प्रथम चार ककार के उत्तर समाचार के निचले भाग में दिए जाते हैं।

Ans.-(घ) प्रथम चार ककार के उत्तर समाचार के निचले भाग में दिए जाते हैं।

 

Q.38. ‘अपरा’ मैं संकलित भारतीय नारी नामक निबंध के स्वामी में स्वामी विवेकानंद के अनुसार आर्यों के नारी विषयक विचार इनमें से किस विकल्प में है?

(क) आर्यों के अनुसार सहधर्मिणी के बिना पुरुष कोई धार्मिक कार्य नहीं कर सकता।

(ख) आर्य लोग नारी की उपस्थिति को उपासना विधि में घोर विभिन्न स्वरूप मानते हैं।

(ग) आर्यों के अनुसार नारी के लिए आहार हेतु पक्षी मारना भी निषिद्ध है।

(घ) आर्यों के अनुसार स्त्री को किसी प्रकार के धर्म कर्म का अधिकार नहीं है।

Ans.-(क) आर्यों के अनुसार सहधर्मिणी के बिना पुरुष कोई धार्मिक कार्य नहीं कर सकता।

 

Q.39.रीतिकाल के कवि रसलीन का लिखा ग्रंथ इनमें से कौन सा है?

(क) रस रत्नाकर

(ख) ब्रज विलास

(ग) अंग दर्पण

(घ) यमुना लहरी

Ans.-(ग) अंग दर्पण

 

Q.40. “काव्यस्यात्मा ध्वनिरिति बुधैर्य समाम्नात पूर्व स्तस्याभावं जगदुपरेभाक्तमाहुस्तमन्ये।”

यह कथन इनमें से किस आचार्य का है?

(क) अभिनव गुप्त

(ख) आनंद वर्धन

(ग) मम्मट

(घ) वामन

Ans.-(ख) आनंद वर्धन

 

RPSC School Lecturer Exam 2020:-

Q.41.ऐलीफेंटा गुफाएं मुख्यता किस मत से संबद्ध हैं? पीयूष प्रवाह में संकलित यात्रा वृतांत को बताइए।

(क) जैन मत

(ख) शैव मत

(ग) शाक्त मत

(घ) बौद्ध मत

Ans.-(ख) शैव मत

 

Q.42.निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्दों में ‘अनु’ उपसर्ग नहीं है

(क) अन्वय, अनुशासन

(ख) अनुदात्त, अनुर्वर

(ग) अनुराग, अनुचर

(घ) अन्वेषण, अनुभव

Ans.-(ख) अनुदात्त, अनुर्वर

 

Q.43.जिस पर अभियोग लगाया गया हो -वाक्यांश के लिए एक उपयुक्त शब्द इनमें से कौन सा है?

(क) अपराधी

(ख) अभियुक्त

(ग) वादी

(घ) अभियोगी

Ans.-(ख) अभियुक्त

 

Q.44. आभासी अनुभव किसके माध्यम से बेहतर किया जा सकता है?

(क) प्रतिमान

(ख) क्षेत्र भ्रमण

(ग) स्वयं करके सीखने का अनुभव

(घ) कंप्यूटर

Ans.-(क) प्रतिमान

 

Q.45.सीखने के लिए सीखना जो सीखा है उसे छोड़ने की और दोबारा सीखने की तत्परता, नई परिस्थितियों के प्रति लचीले व रचनात्मक तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया पर जोर डालने की आवश्यकता है-यह महत्वपूर्ण उद्देश्य था:

(क) राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005

(ख) शिक्षा बिना बोझ के प्रतिवेदन- 1993

(ग) माध्यमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरक प्रतिवेदन- 2005

(घ) राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 1986

Ans.-(क) राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005

 

RPSC School Lecturer Exam 2020:-

Q.46. आदिकाल के कवि सरहपाद की काव्य परंपरा में विकसित नाथ पंथ के हठयोग का पल्लवन आगे चलकर इनमें से किस कवि में हुआ?

(क) कबीर

(ख) जायसी

(ग) देवसेन

(घ) तुलसी

Ans.-(क) कबीर

 

Q.47. डायरी लेखन के विषय में कौन सा कथन सुसंगत नहीं है?

(क) इसमें समय और स्थान के संदर्भ में अभिव्यक्ति दी जाती है।

(ख) इसमें लेखक के आत्मीय गुण और प्रवृतियां की अभिव्यक्ति होती है।

(ग) इसमें व्यक्ति निरपेक्षता रहती है।

(घ) इसमें तात्कालिक संवेदनात्मक भावों की अभिव्यक्ति होती है।

Ans.-(ग) इसमें व्यक्ति निरपेक्षता रहती है।

 

Q.48.निम्नलिखित में से किसे एक प्रणाली के रूप में नहीं देखा जा सकता है?

(क) मूल्यांकन

(ख) विद्यालय

(ग) पुस्तकालय

(घ) प्रशासन

Ans.-(ग) पुस्तकालय

 

Q.49. ‘अद्य-आद्य’ शब्द युग्म का सही अर्थ किस विकल्प में है?

(क) प्रथम -प्राचीन

(ख) प्राचीन -प्रथम

(ग) अधिक -पुराना

(घ) आज -प्रथम

Ans.-(घ) आज -प्रथम

 

Q.50. मंदाकिनी पुस्तक में संकलित निबंध ‘राष्ट्र का स्वरूप’ के लेखक का नाम क्या है?

(क) रामवृक्ष बेनीपुरी

(ख) डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल

(ग) एकनाथ रानाडे

(घ) शैवाल सत्यार्थी

Ans.-(ख) डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल

 

RPSC School Lecturer Exam 2020:-

Q.51. इनमें से किस कवि का संबंध ‘तीसरा सप्तक’ से है?

(क) केदारनाथ सिंह

(ख) शमशेर बहादुर सिंह

(ग) रघुवीर सहाय

(घ) राजेंद्र किशोर

Ans.-(क) केदारनाथ सिंह

 

Q.52. साधारणीकरण के संदर्भ में कहा गया यह वाक्य

भावकत्वं साधारणीकरणं

-निम्नलिखित में से किस आचार्य का है?

(क) भट्टनायक

(ख) जगन्नाथ

(ग) रूद्रट

(घ) विश्वनाथ

Ans.-(क) भट्टनायक

 

Q.53.निम्नलिखित में से किस शब्द में ‘कृत’ प्रत्यय नहीं है?

(क) दानव

(ख) लड़ाकू

(ग) करणीय

(घ) मारक

Ans.-(क) दानव

 

Q.54. चिक्करहिं दिग्गज डोल महि, गिरि लोल सागर खरभरे।

मन हरष सब गंधर्व -सुर- मुनि- नाग- किन्नर दुख टरे ।

कटकटहिं मर्कट विकट भट बहु कोटि कोटि न्हि धावहिं।

जयराम प्रबल प्रताप, कोसलनाथ गुन गन गावहीं।।

उपर्युक्त पंक्तियों में कौन सा काव्य गुण है?

(क) प्रसाद एवं माधुर्य

(ख) माधुर्य

(ग) ओज

(घ) प्रसाद

Ans.-(ग) ओज

 

Q.55.साक्षात मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आईसीटी (सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी) पर लाई गई।

(क) एक किताब है।

(ख) एक वन स्टॉप पोर्टल है।

(ग) एक परियोजना है।

(घ) एक अभियान है

Ans.-(ख) एक वन स्टॉप पोर्टल है।

 

RPSC School Lecturer Exam 2020:-

Q.56.शिक्षा मनोविज्ञान के विषय वस्तु की व्याख्या के लिए उपयुक्त पद है-

(क) निश्चयात्मकता

(ख) विकासशीलता

(ग) संभावना पूर्णता

(घ) पूर्व नियतता

Ans.-(ख) विकासशीलता

 

Q.57. कबीर के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

(क) कबीर के काव्य में रहस्यवाद मिलता है।

(ख) कबीर ने समाज में व्याप्त पाखंड का पुरजोर विरोध किया।

(ग) कबीर के काव्य में दांपत्य के द्योतक प्रतीकों का सुंदर प्रयोग हुआ है।

(घ) काव्य रचना कबीर का प्रथम लक्ष्य था।

Ans.-(घ) काव्य रचना कबीर का प्रथम लक्ष्य था।

 

Q.58.निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प रचना और रचनाकार की दृष्टि से गलत है?

(क) श्रृंगार सागर -आलम

(ख) रस रहस्य -कुलपति मिश्र

(ग) रस सारांश -भिखारी दास

(घ) कवि कुल कंठाभरण -दुलह

Ans.-(क) श्रृंगार सागर -आलम

 

Q.59. ‘आलोक’ ने संस्कृत निबंध-‘विष पिया, अमृत दिया’-के रचनाकार इनमें से कौन हैं?

(क) लाल शंकर

(ख) हितेश शंकर

(ग) प्रभा शंकर

(घ) यमुना शंकर

Ans.-(ख) हितेश शंकर

 

Q.60.”मान सहित विष खाय के,संभु भये जगदीस।

बिना मान अमृत पिये,राहु कटायो सीस।।”

सृजन’ में संकलित यह पंक्तियां किस कवि की हैं?

(क) बिहारी

(ख) कृपाराम

(ग) कबीर

(घ) रहीम

Ans.-(घ) रहीम।