दिल्ली के संग्रहालय

0
57
दिल्ली के संग्रहालय
दिल्ली के संग्रहालय

दिल्ली के संग्रहालय:- इस आर्टिकल में आज SSCGK आपसे दिल्ली के संग्रहालय नामक विषय के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे इससे पहले आर्टिकल में आप के Geography Important GK बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

दिल्ली के संग्रहालय:-

भारत का दिल कही जाने वाली दिल्ली अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक धरोहरों को संग्रहालय में सुरक्षित किया गया है, ताकि लोग इनके बारे में अच्छी प्रकार से जान सके। ये  देश के महापुरुषों को समर्पित हैं। इन महापुरुषों के बारे में जानना हम सबके लिए गर्व की बात है। आइए इन संग्रहालयों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं-

No.1. राष्ट्रीय संग्रहालय

No.2. विज्ञान संग्रहालय

No.3. पुरातत्व संग्रहालय

No.4. रेल संग्रहालय

No.5. नेशनल म्यूजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री

No.6. नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट

No.7. क्राफ्ट्स म्यूजियम

No.8. डॉल्स म्यूजियम

No.9. चिल्ड्रन म्यूजियम

No.10. नेहरू म्यूजियम एंड प्लेनेटोरियम

No.11. इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय

No.12. नेशनल गांधी म्यूजियम

Museums of Delhi:-

No.1. राष्ट्रीय संग्रहालय- यह भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय हैं। यह देश की राजधानी दिल्ली में जनपथ पर स्थित है। यह संग्रहालय में भारतीय इतिहास और संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं को सुरक्षित रखा गया है। इसमें हड़प्पा काल से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक की वस्तुएं सुरक्षित रखी गई है।

No.2. विज्ञान संग्रहालय- यह  दिल्ली में प्रगति मैदान में स्थित है यह भारत का सबसे बड़ा विज्ञान संग्रहालय है। इस संग्रहालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए सामान्य विज्ञान से संबंधित वस्तुओं को प्रदर्शित करना है।

No.3. पुरातत्व संग्रहालय-यह  दिल्ली के लाल किले में मुमताज महल में स्थित है। इस संग्रहालय में मुगल काल की दुर्लभ वस्तुओं को रखा गया है। इसमें जहांगीर शाहजहां के शासनकाल में चित्रित कैलीग्राफी तथा पांडुलिपियों सुरक्षित रखा गया है।

No.4. रेल संग्रहालय-यह  दिल्ली में चाणक्यपुरी के शांति पथ पर स्थित है। इसमें रेल के पुराने इंजन और
रेल के डिब्बों को रखा गया है। इन के माध्यम से हमें रेलवे विरासत के बारे में जानने में सहायता मिलती है। इसमें रेलवे
के 150 वर्षों के विकास क्रम को दर्शाया गया है।

No.5. नेशनल म्यूजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री- यह संग्रहालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। इस संग्रहालय
की स्थापना 5 जून 1978 को की गई थी। यह वन तथा पर्यावरण से संबंधित हैं। इस संग्रहालय की स्थापना देश में पर्यावरण
सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए की गई है तथा इसमें पर्यावरण से संबंधित वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाता है।

दिल्ली के संग्रहालय:-

No.6. नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट-यह संग्रहालय दिल्ली में जयपुर हाउस में स्थित है। यह संग्रहालय पहले
जयपुर के शासक का निवास स्थान था। इस संग्रहालय में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट की स्थापना 1954 में की गई थी।

No.7. क्राफ्ट्स म्यूजियम- यह संग्रहालय दिल्ली में प्रगति मैदान में स्थित है इसकी स्थापना 1956 में की गई थी
इस संग्रहालय की स्थापना ग्रामीण तथा आदिवासी हस्तशिल्पों की प्रदर्शनी के लिए की गई है। इसमें 20,000 से
अधिक हस्तशिल्पों का संग्रह किया गया है, जिसमें भारतीय संस्कृति की छवि झलकती है।

No.8. डॉल्स म्यूजियम- गैस संग्रहालय दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित है इसमें 6000 से अधिक डॉल्स का संग्रह
किया गया है इन संग्रहित डॉल्स मैं 80 देशों की डॉल्स भी शामिल है। इनमें से बहुत सी डॉल्स देश के विभिन्न राज्यों
से संबंधित हैं।

No.9. चिल्ड्रन म्यूजियम- यह संग्रहालय दिल्ली के आईटीओ के पास स्थित है। इस संग्रहालय की स्थापना बच्चों को
ट्रेडीशन, संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत से संबंधित परिचित कराने के उद्देश्य से की गई है।

दिल्ली के संग्रहालय:-

No.10. नेहरू म्यूजियम एंड प्लेनेटोरियम- यह संग्रहालय दिल्ली में तीन मूर्ति मार्ग पर स्थित है। यह पहले ब्रिटिश
सेना की commander-in-chief का निवास स्थान था।यह पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निवास स्थान था।
इस संग्रहालय की स्थापना जवाहरलाल नेहरू से संबंधित वस्तुओं को प्रदर्शित करने के लिए की गई है।

No.11. इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय- यह संग्रहालय दिल्ली में सफदरजंग रोड पर स्थित है। इसमें इंदिरा गांधी से
जुड़ी वस्तुएं का प्रदर्शन करने के लिए रखा गया है।

No.12. नेशनल गांधी म्यूजियम- यह संग्रहालय दिल्ली में स्थित है। 30 जनवरी 1948 को गांधी जी की हत्या के
उपरांत इस संग्रहालय की स्थापना की गई थी। इसमें गांधीजी से जुड़ी वस्तुओं का संग्रह किया गया है, ताकि लोग
उनके बारे में जान सकें।