भारत के प्रधानमंत्री और उनका कार्यकाल

0
53
भारत के प्रधानमंत्री और उनका कार्यकाल
भारत के प्रधानमंत्री और उनका कार्यकाल

भारत के प्रधानमंत्री और उनका कार्यकाल:-आज आपसे भारत के प्रधानमंत्री और उनका कार्यकाल नामक विषय के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

इसे पहली पोस्ट में आप Flowers Name in English and Hindi के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

भारत के प्रधानमंत्री और उनका कार्यकाल:-

प्रधानमन्त्री की उपस्थिति को मंत्रिपरिषद की अध्यक्षता तथा संचालन हेतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 में स्पष्ट रूप से आवश्यक माना गया है। वह अपनी इच्छा से ही मंत्रीपरिषद का गठन करता है। राष्ट्रपति उसकी सलाह से ही मंत्रिगण की नियुक्ति करते हैं। मंत्रियों के विभाग का निर्धारण भी वही करता है। वही कैबिनेट के कार्य का निर्धारण भी करता है। वही देश के प्रशासन को निर्देश भी देता है तथा सभी नीतिगत निर्णय भी वही लेता है। राष्ट्रपति तथा मंत्रिपरिषद के मध्य संपर्क सूत्र भी वही हैं।

 Bharat ke Pradhanmantri aur Unka Karyakaal:-

प्रधानमन्त्री मंत्रिपरिषद का प्रधान प्रवक्ता भी है। वह किसी भी मंत्रालय से कोई भी सूचना आवश्यकतानुसार मंगवा सकता है| वह सत्तापक्ष के नाम से लड़ी जाने वाली संसदीय बहसों का नेतृत्व करता है। वह संसद मे मंत्रिपरिषद के पक्ष मे लड़ी जा रही किसी भी बहस मे भाग ले सकता है। मन्त्रीगण के मध्य समन्वय भी वही करता है। उसकी प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उसकी  मृत्यु हो जाए या वह अपने पद से इस्तीफा दे दे, तो ऐसी दशा मे समस्त परिषद को पद छोड़ना पड़ता है।

No. 1. जवाहरलाल नेहरू-देश की आजादी के उपरांत जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री चुने गए। इन्होंने 15 अगस्त 1947 से
27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री के पद पर रहकर अपनी सेवाएं दी। 27 मई 1964 को इनका निधन हो गया। इन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में
16 वर्ष 286 दिन तक कार्य किया।

भारत के प्रधानमंत्री और उनका कार्यकाल:-

No. 2. गुलजारी लाल नंदा- जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु के उपरांत गुलजारीलाल नंदा भारत के पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
इन्होंने 27 मई, 1964 से 9 जून 1964 तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। ये प्रधानमंत्री पद पर 13 दिन तक ही रहे।

No. 3. लाल बहादुर शास्त्री-श्री लाल बहादुर शास्त्री 9 जून 1964 से भारत के दूसरे प्रधानमंत्री चुने गए। ये प्रधानमंत्री पद पर 9 जून 1964
से 11 जनवरी 1966 तक रहे। इन्होंने भारत-पाक युद्ध के समय जय जवान जय किसान का नारा दिया।
ताशकंद में धोखे से विषैला भोजन दिए जाने के कारण इनकी असामयिक मृत्यु हो गई। ये प्रधानमंत्री के पद पर 1 वर्ष, 216 दिन तक रहे।

No. 4. गुलजारी लाल नंदा-लाल बहादुर शास्त्री की असामयिक मृत्यु के उपरांत गुलजारीलाल नंदा 11 जनवरी 1966 को
पुन: देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाए गए। ये 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 तक देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहे।
ये प्रधानमंत्री के पद पर कुल 13 दिन रहे।

भारत के प्रधानमंत्री और उनका कार्यकाल:-

No. 5. इंदिरा गांधी-इंदिरा गांधी ने भारत के तीसरे प्रधानमंत्री के रूप में 24 जनवरी 1966 को शपथ ली। ये भारत की
पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।इन्होंने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी।
ये प्रधानमंत्री के पद पर 11 साल 59 दिन तक रही।

No. 6. मोरारजी देसाई-मोरारजी देसाई 24 मार्च 1977 को भारत के चौथे प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए। इन्होंने 24 मार्च 1977 से
28 जुलाई 1979 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी। ये भारत के सबसे वृद्ध प्रधानमंत्री (81 वर्ष) रहे। यह अपने कार्यकाल में
अपने पद से इस्तीफा देने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।

No. 7. चरण सिंह-मोरारजी देसाई के इस्तीफे के बाद 28 जुलाई 1979 को चरण सिंह को देश का पांचवां प्रधानमंत्री चुना गया।
इन्होंने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी। यह देश के एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री रहे,
जिन्होंने कभी संसद का सामना नहीं किया अर्थात ये कभी संसद में गए ही नहीं।

भारत के प्रधानमंत्री और उनका कार्यकाल:-

No. 8. इंदिरा गांधी-इंदिरा गांधी को दूसरी बार 14 जनवरी 1980 को देश का प्रधानमंत्री चुना गया।
यह दूसरी बार प्रधानमंत्री का पदसंभालने वाली देश की पहली महिला बन गई।इन्होंने 14 जनवरी 1980 से
30 अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री केरूप में अपनी सेवाएं दी।30 अक्टूबर 1984 को इसके अंग रक्षकों ने
गोली मारकर इनकी हत्या कर दी थी।

No. 9. राजीव गांधी-30 अक्टूबर 1984 को श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या कर दिए जाने पर राजीव गांधी को देश का
सातवां प्रधानमंत्री बनाया गया।ये भारत के सबसे कम आयु में (40 वर्ष) प्रधानमंत्री बने । इन्होंने 25 अक्टूबर 1984 से
2 दिसंबर 1989 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी।

No. 10. विश्वनाथ प्रताप सिंह-विश्वनाथ प्रताप सिंह को 2 दिसंबर 1989 को देश का 8वां प्रधानमंत्री चुना गया।
ये देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बने,जिसे अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के कारण अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।
इन्होंने 2 दिसंबर 1989 से 10 दिसंबर 1990 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी।

भारत के प्रधानमंत्री और उनका कार्यकाल:-

No. 11. चंद्रशेखर- समाजवादी जनता पार्टी से संबंध रखने वाले चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 को देश के 9वें
प्रधानमंत्री चुने गए।इन्होंने 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी।
ये अपने पद पर 223 दिन तक रहे।

No. 12. पी.वी.नरसिम्हा राव– दक्षिण भारत से पामुलपति वेंकट नरसिम्हा राव 21 जून 1991 को देश के 10वें
प्रधानमंत्री चुने गए।वे दक्षिण भारतीय चुने जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने। इन्होंने 21 जून 1991 से
16 मई 1996 तक प्रधानमंत्री के रूप मेंअपनी सेवाएं दी। ये अपने पद पर 4 साल 330 दिन तक रहे।

No. 13. अटल बिहारी वाजपेयी-अटल बिहारी वाजपेयी 16 मई 1996 को देश के 11वें प्रधानमंत्री चुने गए।
संसद में मात्र 1 वोट से इनकी सरकार गिर गई।उन्होंने 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक प्रधानमंत्री
के रूप में अपनी सेवाएं दी।ये प्रधानमंत्री पद पर 16 दिन तक रहे।

No. 14. एच.डी.देवगौड़ा-हरदनहल्ली डोडेगोड़ा देवगोड़ा 1 जून 1996 को देश के 12वें प्रधानमंत्री चुन गए।
इनका संबंध जनता दल से था।इन्होंने 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी।
ये प्रधानमंत्री पद पर 324 दिन तक रहे।

भारत के प्रधानमंत्री और उनका कार्यकाल:-

No. 15. इंद्र कुमार गुजराल-21 अप्रैल 1997 को इंद्र कुमार गुजराल देश के 13वें प्रधानमंत्री चुने गए।
इन्होंने 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी।
ये प्रधानमंत्री के पद पर 332 दिन तक रहे।

No. 16. अटल बिहारी वाजपेयी-19 मार्च 1998 को देश के पहले गैर कांग्रेसी श्री अटल बिहारी वाजपेयी को
देश का 14वां प्रधानमंत्री चुना गया।यह देश के पैसे पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने अपना कार्यकाल
पूरा किया। इन्होंने 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी।
ये 6 साल, 64 दिन तक देश के प्रधानमंत्री के पद पर रहे।

No. 17. मनमोहन सिंह-मनमोहन सिंह 22 मई, 2004 को देश के15वें प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए।
इन्होंने 22 मई 2004 से26 मई 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी। इन्होंने प्रधानमंत्री के
रूप में दो कार्यकाल पूरे किए। ये प्रधानमंत्री के पद पर 10 साल 2 दिन तक रहे।

No. 18. नरेंद्र मोदी-भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखने वाले नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को, देश के
16वें प्रधानमंत्री चुने गए।यह गुजरात से संबंध रखने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री हैं। और
यह देश के चौथे प्रधानमंत्री हैं, जो अपना दूसरा कार्यकालपूरा कर रहे हैं।
ये वर्तमान समय में प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।