Geography

Means of Transportation

Means of Transportation:- आज SSCGK आपसे Means of Transportation के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे|
इससे पहली पोस्ट में आप भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य नामक विषय के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

Means of Transportation:-

परिवहन- हम जानते हैं कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। उसके लिए अकेला रहना बहुत कठिन है। उसे अपने मित्रों, रिश्तेदारों से मिलने तथा अपने कामों को पूरा करने के लिए, एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है। उसे अपना सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी ले जाना पड़ता है। इसके लिए उसे यातायात के साधनों की आवश्यकता पड़ती है।

यातायात के साधनों द्वारा यात्रियों तथा वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की प्रक्रिया को परिवहन कहते हैं।

व्यक्तियों, वस्तुओं व पशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने व लाने के लिए विभिन्न प्रकार के वाहनों व पशुओं का प्रयोग किया जाता है। ऐसे साधनों को यातायात के साधन कहा जाता है। 

यातायात के साधन:-

प्राचीन काल से ही लोग यातायात के साधनों का प्रयोग करते आ रहे हैं। प्राचीन काल में लोग यातायात के लिए गधे, ऊंट और घोड़े आदि पशुओं का इस्तेमाल करते थे। पहिए के अविष्कार के बाद यातायात आसान हो गया। अब पशुओं द्वारा चालित गाड़ियों का प्रयोग यातायात के साधनों के रूप में होने लगा। पहिए की खोज से यातायात अधिक आसान और सस्ता हो गया ।

 

यातायात/परिवहन के साधनों के प्रकार-

              वर्तमान समय में लोगों द्वारा वस्तुओं तथा सेवाओं के परिवहन के लिए स्थल, जल तथा वायु आदि माध्यमों का उपयोग किया जाता है। परिवहन के मुख्य प्रकार निम्नलिखित हैं:-

  1. स्थल परिवहन
  1. जल परिवहन

  2. वायु परिवहन

 

Means of Transportation:-

  1. स्थल परिवहन:-यातायात का यह साधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में स्थल परिवहन का उपयोग सबसे अधिक होता है।
    इस तकनीकी युग में सड़क मार्ग का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है। बस, ट्रक, कार, ट्रक, मेट्रो ट्रेन, मोटरसाइकिल, स्कूटर,
    बाइक, साइकिल, ऑटो रिक्शा, रेलगाड़ी, ट्रैक्टर, जीप, रिक्शा सड़क मार्ग से चलने वाले वाहन हैं।
    वैसे तो रेल भी स्थल परिवहन का ही साधन है, लेकिन यह स्थल पर बिछाई गई लोहे की पटरी पर दौड़ती है।

            2. जल परिवहन:-जलमार्ग से होने वाला यातायात स्थल मार्ग की अपेक्षा कब खर्चीला है।
अर्थात जिन दूरस्थ विदेशों में थल मार्ग से नहीं पहुंचा जा सकता है,
वहां जल मार्ग सेआसानी से पहुंचा जा सकता है।
जल परिवहन के प्रमुख साधन हैं- समुद्री जहाज, स्टीमर्स, किश्तियां, पेडल बोट तथा मालवाहक समुद्री जहाज।
                ये साधन यात्रियों को और भारी सामान को नदियों, सागरों और महासागरों के पार ले जाते हैं।

 

Means of Transportation:-

  1. वायु परिवहन:-यह यातायात का सबसे तेज साधन है। इसके द्वारा यात्रियों और भारी सामान को
    एक स्थान से दूसरे स्थान पर,बहुत ही कम समय में पहुंचाया जा सकता है।
    आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि,वायुयान का आविष्कार राइट बंधुओं ने किया था।
    वायु परिवहन के मुख्य साधन हैं- हवाई जहाज, स्पेसक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर और राकेट।

 

यातायात के विभिन्न साधनों के चालकों को जिन-जिन नामों से पुकारा जाता है, वे निम्नलिखित हैं:-

  1. हवाई जहाज- =पायलट
  1. मोटरसाइकिल- =मोटरसाइक्लिस्ट
  1. बस- =चालक 
  1. समुद्री जहाज- =कैप्टन
  1. साइकिल- =साइकलिस्ट

    Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/customer/www/sscgk.com/public_html/wp-content/themes/voice/core/helpers.php on line 2595

About the author

Jagminder Singh

x