भारत के प्रमुख त्योहार

0
77
भारत के प्रमुख त्योहार
भारत के प्रमुख त्योहार

भारत के प्रमुख त्योहार:- आज SSCGK आपसे भारत के प्रमुख त्योहार के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे|
इसे पहली पोस्ट में आप भारत के राष्ट्रीय प्रतीक नामक विषय के बारे में  विस्तार से पढ़ चुके हैं।

भारत के प्रमुख त्योहार:-

हमारा भारतवर्ष त्योहारों का देश है। यहां देश के कोने कोने में समय-समय पर अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक त्योहार मनाए जाते हैं। यहां प्रत्येक त्योहार का अपना महत्व है।यहां किसी त्योहार का संबंध  ऋतुओं से है, तो किसी त्योहार का सम्मान हरियाली से तथा किसी प्रकार का संबंध फसलों की कटाई से हैं। यहां सभी त्योहारों को भारतवासी बिना किसी भेदभाव के आपस में मिलजुल कर मनाते हैं। सभी एक दूसरे की खुशियों में शामिल होते हैं। यहां मनाए जाने वाले त्योहारों की सूची निम्नलिखित हैं:-

Main festivals of Bharat:-

No.1. हरियाली तीज-यह त्यौहार धान की फसल की रोपाई के उपरांत जब चारों तरफ हरियाली छा जाती है,
तब मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पेड़ों पर झूले डालकर झूला झूलती हैं और सावन के गीत गाती हैं। इस दिन
लोग अपनी विवाहित बेटियों के यहां कोथली सिंधारे भेजते हैं। इस दिन लोग अपने अपने घरों में मीठे पूड़े,
सुहाली, गुलगुले इत्यादि बनाते हैं।

No.2. रक्षाबंधन-यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक है एक दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर
राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। भाई भी इस दिन मन ही मन में यह प्रतिज्ञा करते हैं कि
वे संकट की स्थिति में उनकी सहायता अवश्य करेंगे।

No.3. श्री कृष्णजन्माष्टमी-यह त्यौहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। एक दिन कंस के
कारागार में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस के उपलक्ष में यह त्यौहार मनाया जाता है।

भारत के प्रमुख त्योहार:- 

No.4. ओणम-यह केरल राज्य का प्रमुख त्योहार है। यह त्यौहार महाराजा बलि के स्वागत में हर साल आयोजित
किया जाता है। इस दिन युवक युवतियां घेरा बनाकर नाचते हैं। इस अवसर पर हर एक घर में रंग-बिरंगे फूलों की
पंखुड़ियों से रंगोली बनाई जाती है। इस दिन नौका दौड़ का भी आयोजन किया जाता है।

No.5. दशहरा- यह त्यौहार आश्विन मास की दशमीं  शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है।यह त्यौहार बुराई
पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष में मनाया जाता है इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण को युद्ध में मार गिराया
था और विजयश्री प्राप्त की थी। उस दिन से लेकर आज तक इस त्यौहार को बनाते चले जा रहे हैं। यह पर्व पूरे
भारतवर्ष में मनाया जाता है। इसे विजयदशमी का पर्व भी कहा जाता है।

No.6. करवाचौथ– यह त्यौहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।यह पर्व पति की लंबी
आयु के लिए मनाया जाता है।इस दिन सुहागिनें ने अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं तथा रात
को चांद के दीदार के उपरांत ही अपना व्रत खोलती हैं।

भारत के प्रमुख त्योहार:- 

No.7. दुर्गा पूजा-यह पर्व पश्चिम बंगाल में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन पश्चिम बंगाल में दुर्गा
पूजा बड़ी धूमधाम के साथ की जाती है। यह पर्व बुराई पर भलाई की विजय के रूप में मनाया जाता है । इस दिन
देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस पर विजय प्राप्त की थी। इसी उपलक्ष में यह पर्व मनाया जाता है।

No.8. दीपावली-दीपावली हिंदुओं का प्रसिद्ध धार्मिक त्योहार है।यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को
मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम लंकापति रावण पर विजयश्री प्राप्त करके अयोध्या वापस लौटे थे। उनके
स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दिए जलाए थे। तभी से इस त्यौहार को मनाते चले आ रहे हैं। गुजरात के सभी
घरों में लक्ष्मी जी व गोवर्धन का पूजन होता है।

No.9. छठ पूजा-यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की  षष्ठी को मनाया जाता है। यह त्यौहार बिहारियों का प्रमुख
त्योहार है यह पूरे बिहार में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आर्य परंपरा के अनुसार बिहारी लोग सूर्य पूजन
करके इस त्योहार को मनाते हैं। बिहारी लोग छठ पूजा सूर्य, उषा, प्रकृति, जलवायु, और उनकी बहन छठ मैया
को स्नान, उपवास और अर्घ्य द्वारा मनाते हैं।

भारत के प्रमुख त्योहार:- 

No.10. ईद उल फितर-यह त्योहार मुस्लिम समुदाय का प्रमुख धार्मिक त्योहार है। यह मुस्लिम कैलेंडर के दसवें महीने
शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे के गले मिलकर एक दूसरे को
मुबारकबाद कहते हैं और अपने मित्रों के यहां मिठाइयां भेजते हैं। इस त्योहार के अवसर पर लोग अपनी पुत्रियों के
यहां कोथली भेजते हैं।

No.11. क्रिसमस डे- यह ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है।यह त्यौहार हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह ईसा
मसीह के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन ईसाई लोग अपने घरों को सजाते हैं और मोमबत्ती जलाते हैं।
सांता क्लॉज बच्चों को उपहार देने आते हैं।

No.12. लोहड़ी-यह पंजाबी समुदाय का प्रसिद्ध त्योहार है।वैसे तो यह त्योहार 13 जनवरी को पूरे उत्तर भारत में मनाया
जाता है। इस त्यौहार के अवसर पर रात के समय आस पड़ोस के लोग खुले स्थान पर आग जलाते हैं और उसके चारों ओर
घेरा बनाकर चक्कर लगाते वे गाना गाते हैं- “सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो।” इस
दौरान वे आग में मूंगफली रेवड़ियों की आहुति भी डालते हैं। वे आपस में तथा आस पड़ोस में मूंगफली -रेवड़ियां बांटते हैं।

भारत के प्रमुख त्योहार:- 

No.13. मकर संक्रांति- यह त्यौहार हर वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है।इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि
में प्रवेश कर जाता है। इस दिन उत्तर भारत में  पके हुए चावल देसी घी में डूबी शक्कर के साथ खाए जाते हैं।

No.14. बसंत पंचमी-यह हिंदुओं का प्रसिद्ध धार्मिक त्योहार है। यह दिन लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं तथा विद्या
की देवी सरस्वती का पूजन करते हैं। इस दिन बहुत से लोग रंग बिरंगी पतंग उड़ाते हैं और पतंगबाजी का आनंद लेते हैं।

No.15. महाशिवरात्रि-यह पर्व भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया
जाता है। बहुत से लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। इस दिन इस दिन भोलेनाथ का देवी पार्वती के साथ विवाह हुआ था।
इसी दिन से सृष्टि का आरंभ माना जाता है।

No.16. होली- यह रंगों का त्योहार है। यह त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई
पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक- दूसरे को गुलाल लगाते हैं और गले मिलते हैं।

भारत के प्रमुख त्योहार:- 

No.17. गणगौर पूजा:-यह त्योहार मध्य प्रदेश एवं राजस्थान का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्योहार चैत्र मास के
शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है इस दिन कुंआरी लड़कियां और विवाहित औरतें शिवजी और पार्वती की
पूजा करती हैं और गीत गाती हैं। यह आस्था प्रेमऔर पारिवारिक सौहार्द का सबसे बड़ा उत्सव है। महिलाएं इस दिन
अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत रखती हैं तथा गणगौर की पूजा करती हैं।

No.18. रामनवमी-इस पवित्र दिन को भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। सभी  हिंदू लोग इस त्योहार को अपार
श्रद्धा  एवं भक्ति के साथ मनाते हैं।

No.19. नवरात्रि- नवरात्रि के 9 दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसे पूरे देश में अलग-अलग
प्रकार से मनाया जाता है। गुजरात में तो यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 1 वर्ष में नवरात्रि चार बार आते हैं,
लेकिन अधिकतर लोग दो बार नवरात्रि पर्व मनाते हैं।

भारत के प्रमुख त्योहार:- 

No.20. गणेश चतुर्थी-यह हिंदुओं का प्रसिद्ध धार्मिक त्यौहार है। यह देश के कोने कोने में मनाया जाता है।
सभी हिंदू इसे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व का महाराष्ट्रवासियों के लिए बहुत अधिक महत्व है तथा वे
इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा 9 दिनों तक की जाती है।
9 दिनों की पूजा के उपरांत गणेश की प्रतिमा को गीत संगीत के साथ किसी नदी या तालाब के जल में प्रवाहित कर दिया जाता है|